स्मोकिन’ जो ने डवट्यान को धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट कर ग्रां प्री में जगह बनाने की उम्मीदों को कायम रखा

Smokin Jo Nattawut Yurik Davtyan 1920X1280 NEXTGENII 5 768x512

स्मोकिन’ जो नाटावट ने ONE Super Series फैंस को वादा किया था कि वो ONE: NEXTGEN II में दिलचस्प मैच देंगे और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उन्होंने कुछ वैसा ही किया।

थाई सुपरस्टार ने शुक्रवार, 12 नवंबर को प्रसारित हुए इवेंट की ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में अपनी पावर और जबरदस्त स्ट्राइकिंग का इस्तेमाल कर पहले राउंड में यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान को नॉकआउट किया।

Smokin Jo Nattawut Yurik Davtyan 1920X1280 NEXTGENII 18

डवट्यान ने शुरुआत में हुए पंचों के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाया और दो पंचों के कॉम्बिनेशन से कंट्रोल किया। एक बार लय में आने के बाद स्मोकिन’ जो ने “मी खाओ जोम्हॉट” के हर अटैक का जवाब दिया। उन्होंने लगातार लीड लेग किक्स औऱ चार पंचों के कॉम्बिनेशन, ये सभी उनके पेट पर जाकर लगे, की मदद से प्रतिद्वंदी की स्पीड को काबू में किया।

Thai Top Team के स्टार द्वारा लगातार की गईं स्ट्राइक्स का असर उनके प्रतिद्वंदी पर साफ नजर आने लगा था। उन्होंने चार पंचों के कॉम्बिनेशन से उन्हें पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। उन्होंने वहां से ओवरहैंड राइट और लेफ्ट हैंड्स के जरिए डवट्यान के सिर पर वार करते हुए नॉकआउट हासिल करने की कोशिश की।

हालांकि, डवट्यान अभी हार मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के अटैक का जवाब लगातार आगे बढ़ते हुए जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन से दिया। लेकिन स्मोकिन’ जो के गार्ड को भेदने की उनकी हर कोशिश नाकाम रही।

Smokin Jo Nattawut Yurik Davtyan 1920X1280 NEXTGENII 22

“मी खाओ जोम्हॉट” ने अपने प्रतिद्वंदी की रेंज में आकर राइट हैंड मारा, लेकिन इस कारण उनका लेफ्ट हैंड नीचे चला गया।

इससे स्मोकिन’ जो को लीड जैब और एक जबरदस्त ओवरहैंड राइट लगाने का मौका मिला गया, जिससे चलते अर्मेनियाई-रूसी एथलीट तुरंत मैट पर जा गिरे। डवट्यान मैच रेफरी जस्टिन ब्राउन की आठ तक हुई गिनती का जवाब नहीं दे पाए और थाई स्टार ने पहले राउंड के 2:50 मिनट पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस धमाकेदार जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 71-8-2 का हो गया है और ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की अल्टरनेट के रूप में अपना स्थान पक्का कर लिया है। अगर सेमीफाइनल में पहुंच चारों एथलीट्स में से कोई भी किसी कारण से टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाया तो ऐसी स्थिति में थाई स्टार को टूर्नामेंट में जगह मिल सकती है।

Smokin Jo Nattawut Yurik Davtyan 1920X1280 NEXTGENII 28

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400