ONE: ONLY THE BRAVE के 3 मैच जो इवेंट को यादगार बना सकते हैं

Kim Jae Woong defeats Rafael Nunes at ONE MASTERS OF FATE DC DUX_3351 768x512

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के अलावा भी फैंस को शुक्रवार, 28 जनवरी की शाम ONE: ONLY THE BRAVE में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलने वाला है।

ONE के टॉप MMA और किकबॉक्सिंग फाइटर्स से सुसज्जित कार्ड में कई जबरदस्त मुकाबले शामिल हैं।

यहां जानिए ONE: ONLY THE BRAVE के उन 3 मुकाबलों के बारे में जो शो में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 किम जे वूंग Vs. टांग काई

“द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग और टांग काई खतरनाक स्ट्राइकर्स हैं और अपनी ताकत के बल पर बहुत कुछ साबित करना चाहते हैं। यही बात इस फेदरवेट बाउट को दिलचस्प बना रही होगी।

किम ने अपनी 12 में से 8 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं, जिनमें से 3 ONE में आई हैं। वहीं टांग ने 13 मैचों में 11 बार अपने विरोधियों को फिनिश किया है।

दोनों की स्ट्राइक्स प्रभावशाली होती हैं, लेकिन सर्कल में एंट्री से पहले भी उनके बीच जुबानी जंग चल रही है।

“द फाइटिंग गॉड” ने टांग के खिलाफ मैच को वॉर्म-अप फाइट कहा है, दूसरी ओर चीनी एथलीट ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि वो किम को सबक सिखाकर ही दम लेंगे।

इसके अलावा इस मैच में फेदरवेट रैंकिंग्स में पहला स्थान भी दांव पर लगा होगा। किम अभी पहले स्थान पर हैं, वहीं टांग #4 रैंक के कंटेंडर हैं।

दोनों को अपनी आक्रामक स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है इसलिए पलक झपकते ही आप किसी बहुत यादगार लम्हे को मिस कर सकते हैं।



#2 दोवीदास रिमकुस Vs. इवान कोंद्रातेव

दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस को अपनी स्किल्स और स्टाइल के लिए पहचान मिली है।

इस शुक्रवार लिथुआनियाई एथलीट का सामना ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में इवान कोंद्रातेव से होगा और इसमें तगड़े एक्शन देखने को मिलेगा।

अभी तक अपराजित रहे रिमकुस अपने ONE Super Series डेब्यू में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अपराजित रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे। वहीं कोंद्रातेव ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू में मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे।

रूसी एथलीट ने ग्रिगोरियन को नॉकडाउन कर दुनिया को चौंका दिया था। साथ ही उन्होंने ये भी दिखाया कि वो वर्ल्ड क्लास एथलीट्स को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं, लेकिन मैच का परिणाम उनके पक्ष में नहीं आ सका था।

उनकी ठोड़ी बहुत मजबूत है इसलिए “रिमकेन्ज़ो” को अपने मूव्स को लगाने के दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी।

रिमकुस भी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं और क्राउड को उनसे जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद है। वो अपनी किकबॉक्सिंग स्किल्स और अनोखे स्टाइल से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

#3 हिरोयुकी टेटसुका Vs. एडसन मार्केस

हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका का सामना पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम से होने वाला था।

मगर कडेस्टम को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा और अब एडसन “पैनिको” मार्केस उनकी जगह लेंगे। ब्राजीलियाई बॉक्सर की गिनती भी सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में की जाती है।

टेटसुका ने पिछले मैच में अगिलान “एलीगेटर” थानी को हराकर अपने करियर में आठवें प्रतिद्वंदी को फिनिश किया था। अब उनका लक्ष्य लगातार मैचों में जीत दर्ज कर वेल्टरवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचना है।

मगर मार्केस को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा, जिन्होंने अपने करियर की 9 में 8 जीत स्टॉपेज से हासिल की हैं। अच्छी बात ये है कि वो “जापानीज़ बीस्ट” को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं।

अगर टेटसुका को स्टैंड-अप गेम में संघर्ष का अहसास हुआ तो वो रेसलिंग का रुख भी कर सकते हैं। इसलिए सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इस शुक्रवार 2 ताकतवर वेल्टरवेट एथलीट्स के बीच धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद रखिएगा।

ये भी पढ़ें: पैचीओ, आदिवांग ने ONE: ONLY THE BRAVE में ब्रूक्स vs मिनोवा मैच की भविष्यवाणी की

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34