पैचीओ और आदिवांग ने ONE: ONLY THE BRAVE में ब्रूक्स Vs. मिनोवा मैच की भविष्यवाणी की

Joshua Pacio Lito Adiwang 1200X800 768x512

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ और लिटो “थंडर किड” आदिवांग, ONE: ONLY THE BRAVE में रैंकिंग्स में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स और हिरोबा मिनोवा के मैच पर करीब से नजर बनाए रखेंगे।

Hiroba Minowa faces Jarred Brooks at ONE: ONLY THE BRAVE on 28 January

ये धमाकेदार मुकाबला शुक्रवार, 28 जनवरी को होगा जिसके विजेता को पैचीओ के खिलाफ भविष्य में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

आदिवांग इन दोनों एथलीट्स का सामना कर चुके हैं और Team Lakay में अपने साथी पैचीओ को चैंपियनशिप मैच के लिए तैयारी करने में मदद जरूर करेंगे।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम के लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले दोनों फिलीपीनो एथलीट्स ने ब्रूक्स vs. मिनोवा मैच पर अपनी राय दी है।

Pictures from the fight between Joshua Pacio and Yosuke Saruta at ONE: REVOLUTION

पैचीओ ने कहा, “ये मैच धमाकेदार रहने वाला है।”

“ब्रूक्स एक खतरनाक रेसलर हैं, कई तरीकों से रेसलिंग कर सकते हैं और स्टैंड-अप फाइटिंग भी कर सकते हैं। उन्हें मूवमेंट करते हुए पंच लगाना पसंद है और मौका मिलते ही रेसलिंग मूव्स लगाने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखाते।

“दूसरी ओर, मिनोवा अपने विरोधियों के खिलाफ अभी तक प्रभावशाली रहे हैं। टेकडाउन के बाद उनका ग्राउंड कंट्रोल बहुत जबरदस्त रहता है।”

Lito Adiwang was ready to go at ONE: NEXTGEN III.

आदिवांग जानते हैं कि ये दोनों एथलीट्स किस तरह मूव करते हैं और उनका मानना है कि इसमें बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, “जैरेड की पहले राउंड्स में सबमिशन या स्टॉपेज से जीत की काफी संभावनाएं हैं।”

“उनका टेकडाउन करने का तरीका शानदार है, ग्राउंड कंट्रोल और उनका सबमिशन गेम भी जबरदस्त है। एक बात मैंने गौर की कि उनका स्टैमिना जवाब देने लगा था और अगर आप उनसे पूछेंगे तो जरूर वो भी इस बात को स्वीकार करेंगे।

“ब्रूक्स को जीत के लिए मैच को जल्दी फिनिश करना होगा, लेकिन आखिरी राउंड तक मैच चला तो मिनोवा को जीत मिलेगी।

“अगर मिनोवा, ब्रूक्स के टेकडाउंस से बचते हुए स्टैंड-अप गेम में रह पाए तो उनकी जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।”



“द पैशन” ने भी आदिवांग की बात का समर्थन किया है और मानते हैं कि लंबे मैच में अमेरिकी एथलीट की हालत खराब हो सकती है।

पैचीओ ने बताया, “ब्रूक्स बहुत आक्रामक अंदाज में शुरुआत करते हैं और दूसरे राउंड के अंत तक उनका एनर्जी लेवल कमजोर पड़ने लगता है। अगर मैच उससे आगे चला तो मिनोवा विजयी रहेंगे।”

“लिटो ने हमें बताया कि ब्रूक्स थकने लगे थे। लो ब्लो लगने के बाद उन्होंने आराम के लिए पूरे 5 मिनट लिए। नियमों के हिसाब से ऐसा करना सही है, लेकिन उन्हें ज्यादा जोर से शॉट नहीं लगा था इसलिए उन्होंने उन 5 मिनटों का इस्तेमाल आराम करने के लिए किया।

“अगर फाइट ने तीसरे राउंड में प्रवेश किया तो मेरी नजर में मिनोवा विजेता होंगे।”

Jarred Brooks was constantly working from top position against Lito Adiwang at ONE: NEXTGEN III.

ब्रूक्स और मिनोवा बेहतरीन ग्रैपलर्स हैं, जो दमदार रेसलिंग करते हुए ग्राउंड कंट्रोल करना अच्छे से जानते हैं।

“द मंकी गॉड” के खिलाफ मैच में आदिवांग ने पहले राउंड में अधिकांश समय बॉटम पोजिशन में बिताया था, वहीं दूसरे राउंड में उन्हें सबमिशन से हार मिली। वहीं मिनोवा के खिलाफ उनका मैच करीबी रहा, जिसमें उन्हें विभाजित निर्णय से हार मिली।

आदिवांग उन दोनों से वाकिफ हैं और उनका कहना है कि अगर ब्रूक्स अच्छी पोजिशन हासिल कर पाए तो जापानी एथलीट के लिए बच पाना बहुत मुश्किल होगा।

आदिवांग ने कहा, “जहां तक टेकडाउन और सबमिशन गेम की बात है, मेरी नजर में ब्रूक्स बेहतर हैं।।”

Japanese MMA fighter Hiroba Minowa squares off against Filipino MMA fighter Lito Adiwang at ONE: INSIDE THE MATRIX III

“उनकी तकनीक शानदार है और मिनोवा से बेहतर तरीके से कंट्रोल करते हैं। जब मेरी मिनोवा के साथ फाइट हुई, तब एक मौके पर उन्होंने मुझे आर्म-ट्रायंगल में जकड़ लिया था, ये उसी तरह की पोजिशन रही जिसमें ब्रूक्स ने मुझे हराया। मगर मैं मिनोवा से बचने में सफल रहा। दोनों का दबाव बनाने का तरीका अलग है।”

हालांकि, आदिवांग ने अमेरिकी एथलीट को बेहतर बताया है, लेकिन उन्होंने भविष्यवाणी अलग तरीके से की है।

आदिवांग ने कहा, “मैं अभी भी इस फाइट को 50-50 कहूंगा। मैं ब्रूक्स को बेहतर कह रहा हूं और शायद ये मैच 51-49 उन्हीं के पक्ष में जाए।”

“इस मैच में अनुभव भी बड़ा अंतर पैदा करेगा। ब्रूक्स के पास मिनोवा से ज्यादा अनुभव और पावर भी है।”

Pictures from the fight between Joshua Pacio and Yosuke Saruta at ONE: REVOLUTION

दूसरी ओर, पैचीओ इस फाइट में जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद कर रहे हैं और इस मैच का विजेता उनका अगला चैलेंजर हो सकता है।

टॉप रैंक के कंटेंडर बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने भी टाइटल शॉट की रेस में शामिल हैं और चैंपियन तीनों में से किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हैं।

पैचीओ ने कहा, “हम ब्रूक्स, मिनोवा और मासूनयाने को लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं इसलिए मैं उन सभी से भिड़ने को तैयार हूं।”

“मैंने उनकी ताकत, स्किल्स और कमजोरियों को परखा है। मैं इस तरह से ट्रेनिंग कर रहा था जैसे ब्रूक्स, मिनोवा और मासूनयाने का सामना कर रहा हूं। मैं उनके गेम में ढलने की कोशिश कर रहा हूं।

“इसलिए मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहता और उन सभी की चुनौती के लिए तैयार रहूंगा।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: ONLY THE BRAVE को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35