‘ONE On TNT I’ में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Adriano Moraes IMG_3210 768x512

ONE Championship एक ऐतिहासिक महीने के लिए तैयार है, जिसमें उत्तर अमेरिकी प्राइम-टाइम टेलीविजन पर लगातार 4 हफ्ते “ONE on TNT” सीरीज के इवेंट्स का आयोजन होगा।

सीरीज की शुरुआत गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” से होने वाली है और सभी एथलीट्स के लिए शो में कुछ ना कुछ दांव पर जरूर लगा होगा।

कोई वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेगा, कोई टाइटल शॉट प्राप्त करना चाहेगा, कोई अच्छी रैंकिंग प्राप्त करना चाहेगा और कोई जीत की लय में वापसी को बेताब है। सभी उत्तर अमेरिकी फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

यहां जानिए “ONE on TNT I” में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

एड्रियानो मोरेस और डिमिट्रियस जॉनसन

मेन इवेंट में दोनों एथलीट्स के पास पाने को बहुत कुछ होगा।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को दुनिया के पूर्वी क्षेत्र का सबसे बेस्ट फ्लाइवेट एथलीट माना जाता है और ONE के सबसे सफल चैंपियंस में से एक रहे हैं।

ब्राजीलियाई स्टार के नाम फ्लाइवेट डिविजन में सबसे ज्यादा फिनिश, सबसे ज्यादा सबमिशन और सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल जीत (6) का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। वहीं डिविजन में सबसे ज्यादा जीत के मामले में वो 9 जीत के साथ जियानी सूबा और डैनी “द किंग” किंगड के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ जीत के साथ ही मोरेस डिविजन में सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे, ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बने रहेंगे और खुद महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि किसी कारण से ही जॉनसन को महान एथलीट का दर्जा प्राप्त हुआ है।

“माइटी माउस” अमेरिका में 12 बार के फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बने और इस शानदार लय को उन्होंने ONE में भी बरकरार रखा है। ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बनने के सफर में उन्होंने किंगड समेत कई टॉप कंटेंडर्स को मात दी।

इस मैच में ना केवल ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा बल्कि महान फ्लाइवेट एथलीट का दर्जा भी दांव पर लगा होगा।

एडी अल्वारेज़ और यूरी लापिकुस

शो के को-मेन इवेंट पर भी फैंस को नजर बनाए रखनी होगी क्योंकि ये मैच क्षण भर में समाप्त हो सकता है।

एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड हैं, रिकॉर्ड 30-7 (1 नो कॉन्टेस्ट) का है और 15 बार अपने प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश कर चुके हैं।

इसके अलावा वो उत्तर अमेरिका के 2 सबसे बड़े प्रोमोशंस में लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और अब तीसरे वर्ल्ड टाइटल की तलाश में ONE में आए हैं।

लेकिन उनके प्रतिद्वंदी #2 रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस भी वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लगातार 14 जीत दर्ज करने के बाद, जिनमें पूर्व फेदरवेट किंग मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ 67 सेकंड में सबमिशन जीत भी शामिल है, उन्हें क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला था। उस मैच में उन्हें अपने करियर की पहली हार झेलनी पड़ी थी।

अब लापिकुस दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करना चाहते हैं और अल्वारेज़ के खिलाफ एक यादगार जीत के बाद उन्हें दोबारा ली को चैलेंज करने का अवसर मिल सकता है।

हालांकि, विजेता को टाइटल शॉट मिलने की गारंटी नहीं है, लेकिन वो बेल्ट को हासिल करने के एक कदम करीब जरूर पहुंच जाएंगे। दोनों एथलीट्स साथ मिलकर 28 बार पहले राउंड में जीत दर्ज कर चुके हैं इसलिए लोगों की नजरें इस संख्या पर भी टिकी होंगी।

रोडटंग जित्मुआंगनोन और डेनियल विलियम्स

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को सबसे खतरनाक मॉय थाई फाइटर माना जाता है और इस गुरुवार उत्तर अमेरिकी फैंस को भी इस बात का अहसास होने वाला है।

थाई सुपरस्टार अभी तक ग्लोबल स्टेज पर लगातार 9 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 2 पूर्व चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ आई हैं।

“ONE on TNT I” में रोडटंग 4-औंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर अपने आक्रामक स्टाइल से अमेरिकी दर्शकों का मन मोहना और प्रोमोशन में 10 जीत दर्ज करने वाले अकेले मॉय थाई फाइटर भी बनना चाहेंगे।

लेकिन “मिनी टी” डेनियल विलियम्स भी उनकी चुनौती के लिए तैयार हैं।

अपने ONE डेब्यू में “द आयरन मैन” को हराकर विलियम्स रातों-रात बड़े स्टार बन सकते हैं और उन्हें रोडटंग के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच भी मिल सकता है।



टायलर मैकग्वायर और रेमंड मागोमेडालिएव

लीड कार्ड के आखिरी मुकाबले में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन को अपना अगला चैलेंजर मिल सकता है।

साल 2015 में अपने प्रोफेशनल डेब्यू के बाद से ही टायलर मैकग्वायर शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। लगातार 10 जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने 2018 में ONE में एंट्री ली, जहां अपने डेब्यू मैच में उन्हें लुईस “सापो” सेंटोस को हराया।

हालांकि, वो अपने पहले ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंज में सफल नहीं रहे, लेकिन मैकग्वायर ने दिसंबर में अगिलान “एलीगेटर” थानी को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त की।

इस बुधवार उन्हें दागेस्तानी स्टार रेमंड मागोमेडालिएव की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

उभरते हुए रूसी स्टार को अपने ONE डेब्यू में जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और चोटिल भी हुए। लेकिन चोट से उबरने के बाद मागोमेडालिएव लगातार 2 मैचों में पहले राउंड में जीत दर्ज कर चुके हैं।

दोनों एथलीट्स एक बड़ी जीत दर्ज कर अगले मुकाबले में डिविजन के चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को चैलेंज कर सकते हैं।

राडे ओपाचिच और पैट्रिक श्मिड

2104 TNT1 Matchup 1920x1080px OpacicVSSchmid.jpg

ONE Super Series हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन ने लय प्राप्त करनी शुरू कर दी है क्योंकि इस मैच के विजेता को सबसे पहले हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में प्रवेश मिल सकता है।

अभी तक राडे ओपाचिच शानदार लय में नजर आए हैं।

उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 20-3 का है और पिछले साल दिसंबर में अपने ONE डेब्यू के बाद 2 शानदार नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं।

इस गुरुवार ओपाचिच अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगे, लेकिन दूसरी ओर पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड उनके शानदार मोमेंटम को बिगाड़ने के लिए तैयार हैं।

ज़्यूरिख निवासी एथलीट इस मैच में अनुभव का फायदा उठाकर अपने युवा प्रतिद्वंदी के मोमेंटम को बिगाड़ना चाहेंगे।

करीब एक साल पहले उनका करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका था इसलिए “बिग स्विस” के लिए वापसी मैच ही किसी बड़ी उपलब्धि के समान होगा।

मेहदी बार्घी और ओमार केन

2104 TNT1 Matchup 1920x1080px BarghiVSKane.jpg

लीड कार्ड की शुरुआत हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के 2 सबसे उभरते हुए स्टार्स के बीच मुकाबले से होगी और दोनों ही रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं।

“रग रग” ओमार केन ने सेनेगली रेसलिंग में अपार सफलता प्राप्त करने के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कदम रखा, जहां वो 2 बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें एलन “द पैंथर” गलानी के खिलाफ जीत भी शामिल है।

उनका सामना ईरानी फ्रीस्टाइल रेसलिंग चैंपियन मेहदी बार्घी से होने वाला है, जो AAA Team में अमीर अलीअकबरी के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

इस साल की शुरुआत में बार्घी को हार झेलनी पड़ी थी इसलिए वो “रग रग” को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त करने को प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें: अल्वारेज़ vs यूरी लापिकुस मुकाबले पर ONE Championship सुपरस्टार्स की राय

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty