इन 5 कारणों से आपको ‘ONE On TNT I’ के लीड कार्ड को जरूर देखना चाहिए

Alain Ngalani Oumar Kane ONE UNBREAKABLE III 1920X1280 4 768x512

ONE Championship का साल 2021 का सबसे बड़ा इवेंट कुछ ही दिन दूर रह गया है।

इस गुरुवार उत्तर अमेरिकी प्राइम-टाइम टेलीविजन पर “ONE on TNT I” का लाइव प्रसारण होगा और इस इवेंट में कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स परफॉर्म करने वाले हैं।

फैंस पहले ही जानते हैं कि उन्हें मेन कार्ड से क्या उम्मीद रखनी चाहिए, लेकिन लीड कार्ड में भी कई धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं, जो शो को शानदार शुरुआत दे सकते हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको “ONE on TNT I” के लीड कार्ड को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 टॉप वेल्टरवेट कंटेंडर्स की भिड़ंत

लीड कार्ड को 2 बेहतरीन वेल्टरवेट स्टार्स हेडलाइन कर रहे होंगे, जो वर्ल्ड टाइटल शॉट के करीब पहुंचना चाहते हैं।

अमेरिकी स्टार टायलर मैकग्वायर और दागेस्तानी एथलीट रेमंड मागोमेडालिएव दोनों की ग्रैपलिंग शानदार है और दोनों के हाथों में गज़ब की ताकत है। दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो वो 19 जीत दर्ज कर चुके हैं और केवल 2 मुकाबलों में हार मिली।

मैकग्वायर और मागोमेडालिएव ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के लिए बड़े खतरे के रूप में उभरे हैं और इस गुरुवार एक बड़ी जीत उन्हें चैंपियनशिप मैच भी दिला सकती है।

#2 सर्बियाई नॉकआउट आर्टिस्ट एक और धमाकेदार जीत के लिए तैयार

Rade Opacic punches Bruno Susano

राडे ओपाचिच ONE Super Series के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं।

23 वर्षीय सर्बियाई किकबॉक्सर ने ONE में लगातार 2 जीत दर्ज की हैं, पहले एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन को नॉकआउट किया और उसके बाद ब्रूनो सुसानो को भी उसी अंदाज में हराया।

अगर ओपाचिच लगातार तीसरी नॉकआउट जीत दर्ज करने में सफल रहे, तो जरूर उन्हें सबसे पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह मिल सकती है।



#3 ‘रग रग’ की वापसी

“रग रग” ओमार केन इंटरनेट पर काफी छाए हुए हैं और उसका एक बड़ा कारण भी है।

सेनेगली रेसलिंग स्टार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां उन्होंने ग्राउंड गेम में अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों को बुरी तरह मात दी है।

अपने ONE डेब्यू में उन्होंने 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी को हराया था और अब ईरानी रेसलिंग स्टार मेहदी बार्घी के खिलाफ भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

एक और शानदार फिनिश “रग रग” को हेवीवेट मार्शल आर्ट्स डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बना देगा।

#4 ईरानी हेवीवेट स्टार जीत की लय में वापसी करना चाहेंगे

MMA fighters Mehdi Barghi and Kang Ji Won meet at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

ONE के ईरानी हेवीवेट स्टार्स के लिए साल 2021 की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

बार्घी और AAA Team में उनके पार्टनर अमीर अलीअकबरी का सामना इस साल “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन से हुआ, लेकिन दोनों को हार झेलनी पड़ी। दक्षिण कोरियाई स्टार ने जबरदस्त वापसी करते हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया था।

AAA Team इस तरह के प्रदर्शन से खुश नहीं है इसलिए बार्घी जीत की लय में वापस आने को बेताब होंगे और यही चीज उन्हें “रग रग” के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है।

#5 ‘ONE on TNT’ सीरीज का शानदार आगाज

इस इवेंट के साथ “ONE on TNT” सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जो इस महीने के हर गुरुवार यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर आएगा।

3 लीड बाउट्स से शो की शुरुआत होगी इसलिए धमाकेदार सीरीज के पहले इवेंट को देखना ना भूलिएगा।

ये भी पढ़ें: ‘रग रग’ ओमार केन: संघर्षपूर्ण दौर को पीछे छोड़ कैसे बने सफल सुपरस्टार

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty