मैकग्वायर ने थानी के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की

Tyler McGuire Agilan Thani ONE BIG BANG II 1920X1280 40 768x512

दो साल के अंतराल के बाद वापसी करने वाले टायलर मैकग्वायर के प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी नजर नहीं आई। उन्होंने ONE: BIG BANG II में अगिलान “एलीगेटर” थानी के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

शुक्रवार, 11 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट में दो पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स की भिड़ंत में अमेरिकी स्टार का दबदबा देखने को मिला।

Tyler McGuire Agilan Thani ONE BIG BANG II 1920X1280 38.jpg

मैच शुरु होने के बाद ग्रैपलिंग स्टार्स को क्लिंच करने में ज्यादा देर नहीं लगी और शुरुआती बढ़त मैकग्वायर के हाथ लगी।

जम्पिंग नी लगाने के बाद उन्होंने दूरी को कम किया, थानी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और टेकडाउन स्कोर किया। मलेशियाई स्टार ने गिलोटिन चोक लगाने का भरपूर प्रयास किया, मगर मैकग्वायर ने बच निकलने के बाद साइड कंट्रोल पाकर अच्छी पोजिशन प्राप्त की।

“एलीगेटर” ने खुद को बचाया, लेकिन मैकग्वायर ग्राउंड गेम पर काफी दमदार लग रह थे। उन्होंने Blueprint Martial Arts प्रतिनिधि को नीचे गिराया, उनके गार्ड को छकाकर पंच और कोहनी से वार किया।

हालांकि, थानी हर बार जैसे-तैसे अपने पैरों पर खड़े होने में कामयाब हो रहे थे और आखिर में उन्हें सफलता भी हासिल हुई, जब उन्होंने टेकडाउन स्कोर किया और राउंड खत्म होने तक विरोधी की कमर को निशाना बनाकर रखा।

Tyler McGuire Agilan Thani ONE BIG BANG II 1920X1280 21.jpg

मैकग्वायर का दूसरे राउंड में गेम प्लान पहले जैसा ही था। वो थानी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलकर ले गए। उन्होंने “एलीगेटर” को मैट पर गिराया और बैक कंट्रोल पाने की कोशिश में जुट गए।

कुआलालंपुर निवासी एथलीट इस पोजिशन से बच निकले, लेकिन वो मैकग्वायर से पीछा नहीं छुड़वा पाए। एक बार फिर उन्हें सर्कल वॉल की तरफ ले जाकर टेकडाउन किया गया।

दूसरे राउंड में ये थानी के लिए सबसे अच्छा पल साबित हुआ, जब उन्होंने टेकडाउन से बच निकलने के बाद अपनी बॉक्सिंग के दम पर पॉइंट्स स्कोर किए।

एक दूसरे पर बॉक्सिंग प्रहार के बाद अमेरिकी स्टार थके हुए नजर आ रहे थे। थानी ने भले ही कई सारे राइट हैंड लगाए, लेकिन मैकग्वायर ने उन्हें एक बार फिर से मैट पर पटक दिया और रीयर-नेकेड चोक लगाने की भरपूर कोशिश की।

Tyler McGuire Agilan Thani ONE BIG BANG II 1920X1280 8.jpg

तीसरे राउंड की शुरुआत में सर्कल के अंदर एक दूसरे पर वार देखने को मिला, जब तक मैकग्वायर ने आगे आकर दोनों के बीच की दूरी को कम नहीं कर लिया।

इस बार थानी एक कदम आगे नजर आए। उन्होंने Apex MMA के एथलीट के मोमेंटम का इस्तेमाल करते हुए ट्रिप के जरिए टेकडाउन स्कोर लिया। और जब उनके प्रतिद्वंदी खड़े हो गए तो एक जबरदस्त राइट नी-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाया।

दुर्भाग्यवश, मलेशियाई स्टार के लिए आखिरी राउंड का सबसे खास लम्हा यही रहा। उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेला गया और एक जबरदस्त राइट क्रॉस झेलना पड़ा।

मैकग्वायर ने उन्हें मैट पर गिराकर बैल बजने तक अपना दबदबा कायम रखा।

Tyler McGuire Agilan Thani ONE BIG BANG II 1920X1280 35.jpg

थानी ने कई बार रीयर-नेकेड चोक के प्रयासों से खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इससे साफ जाहिर हो गया था कि बढ़त अमेरिकी एथलीट को ही मिली है।

तीनों राउंड खत्म होने के बाद जजों ने मैकग्वायर के पक्ष में फैसला सुनाया। नवंबर 2018 में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल मैच में हार के बाद ये मैकग्वायर की पहली जीत रही।

उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड अब 12-1 का हो गया है और उन्होंने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ मैच पाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, हैगर्टी Vs. नाइटो

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)