ONE: INSIDE THE MATRIX III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Kevin Belingon DC 7753 768x512

INSIDE THE MATRIX इवेंट सीरीज के 2 धमाकेदार इवेंट्स के आयोजन के बाद ONE Championship ने सीरीज के तीसरे इवेंट के आयोजन की तैयारी कर ली है।

शुक्रवार, 13 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX III का आयोजन होगा।

ONE एथलीट रैंकिंग्स के टॉप पर पहुंचकर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने से लेकर एथलीट्स द्वारा अपना बदला पूरा करने तक और शो में शामिल सभी एथलीट्स को एक जीत बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

आइए जानते हैं इस शुक्रवार मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

जॉन लिनेकर और केविन बेलिंगोन

201113 SG Matchup 1920x1080px LinekerVSBelingon.jpg

मेन इवेंट में बेंटमवेट डिविजन के 2 टॉप नॉकआउट आर्टिस्ट्स आमने-सामने होंगे।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन अगले मैच के लिए सर्कल में उतरते ही इतिहास रच देंगे। ये बेलिंगोन का बेंटमवेट डिविजन में 19वां मैच होगा, जो ONE Championship में सबसे ज्यादा बेंटमवेट बाउट्स में हिस्सा लेने का रिकॉर्ड बनने वाला है।

अगर Team Lakay के स्टार को जीत मिली तो वो इस डिविजन में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस की बराबरी कर लेंगे।

दूसरी ओर, जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर तभी इतिहास रच पाएंगे, जब वो “द सायलेन्सर” को 6 सेकंड में नॉकआउट या 27 सेकंड में सबमिशन से हराते हैं। ऐसा करते ही वो सबसे तेज नॉकआउट या सबमिशन करने वाले एथलीट बन जाएंगे।

लेकिन लिनेकर की पहली प्राथमिकता बेलिंगोन को हराकर बेंटमवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचने के सफर पर आगे बढ़ना है। एक बड़ी जीत उन्हें फर्नांडीस के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी दिला सकती है।

सोंग मिन जोंग और जेहे युस्ताकियो

201113 SG Matchup 1920x1080px SongVSEustaquio.jpg

को-मेन इवेंट में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो का सामना उभरते हुए दक्षिण कोरियाई स्टार “रनिंग मैन” सोंग मिन जोंग से होने वाला है।

ONE Championship के इतिहास में युस्ताकियो सबसे ज्यादा फ्लाइवेट बाउट्स का हिस्सा रहे हैं और फिलहाल उन्हें शानदार मोमेंटम प्राप्त है।

अपने पिछले मैच में Team Lakay के स्टार ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी टोनी “डायनामाइट” टोरू को जबरदस्त स्पिनिंग बैक किक लगाकर हराया था।

युस्ताकियो इस बार भी उसी तरीके से जीत दर्ज करना चाहेंगे, जिससे वो ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल की रेस में दोबारा शामिल हो सकें।

ऐसा करने के लिए उन्हें दक्षिण कोरियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन सोंग की चुनौती से पार पाना होगा, जो 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, जिनमें से 2 उन्होंने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में हासिल की थीं।

अपने मेन रोस्टर डेब्यू में युस्ताकियो को हराकर “रनिंग मैन” करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर अपनी विनिंग स्ट्रीक को 5 मैचों तक पहुंचा सकते हैं।



मुराद रामज़ानोव और हिरोयुकी टेटसुका

201113 SG Matchup 1920x1080px RamazanovVSTetsuka.jpg

ONE: INSIDE THE MATRIX III में 2 बड़े वेल्टरवेट एथलीट्स की भिड़ंत होगी और इस मैच में कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव का अगला चैलेंजर सामने आ सकता है।

रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन मुराद रामज़ानोव का 9-0 का रिकॉर्ड शानदार रहा है और “वुल्वरिन” बे म्यूंग हो को पहले राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हरा चुके हैं।

रामज़ानोव उसी आक्रामकता के साथ हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका को हराने की कोशिश करेंगे।

टेटसुका Pancrase चैंपियन रहे हैं और उनका रिकॉर्ड 9-3 का है, 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और सितंबर में अपने प्रतिद्वंदी को 75 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

इस मैच में जिसे भी जीत मिलेगी, वो उसके प्रोफेशनल करियर की 10वीं जीत होगी और संभव ही वो अबासोव को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने की रेस में शामिल हो जाएंगे।

यूरी सिमोइस और फैन रोंग

201113 SG Matchup 1920x1080px SimoesVSFan.jpg

इस शुक्रवार 2 बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन यूरी सिमोइस अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने वाले हैं।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सुपरस्टार का नाम लैजेंड एथलीट्स में लिया जाता है, कई बड़े टाइटल्स जीत चुके हैं और उनका रिकॉर्ड 86-21 का है।

5 साल तक American Kickboxing Academy में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के गुर सीखने के बाद सिमोइस अब पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। लेकिन पहले मैच में उन्हें बेहद कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

सिमोइस का सामना चीनी स्टार “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग से होगा, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-2 का है और फिनिशिंग रेट 92% है।

अगर फैन ब्राजीलियाई स्टार के मोमेंटम को बिगाड़ पाते हैं तो अपने पुराने प्रतिद्वंदी और ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को चुनौती देने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे।

हिरोबा मिनोवा और लिटो आदिवांग

201113 SG Matchup 1920x1080px MinowaVSAdiwang.jpg

शो की शुरुआत स्ट्रॉवेट कॉन्टेस्ट से होगी और इसके विजेता को ONE एथलीट रैंकिंग्स में फायदा मिल सकता है।

लिटो “थंडर किड” आदिवांग फिलीपींस के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं। Team Lakay के स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-2 का है, 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और फिनिशिंग रेट 91% है। इसके अलावा वो #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर भी हैं।

उनका सामना 21 वर्षीय Shooto चैंपियन हिरोबा मिनोवा से होगा, जिनका फिनिशिंग रेट 100% है। मिनोवा जापान से बाहर जाकर पहली बार किसी मैच में हिस्सा लेने वाले हैं और जरूर एक बड़ी जीत दर्ज कर फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनना चाहेंगे।

जीतने वाले एथलीट की ये 12वीं प्रोफेशनल जीत होगी और उन्हें स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स में भी काफी फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX III को मिस नहीं करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48