ONE: FIRE & FURY के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है?

The Philippines' own Danny Kingad makes his walk to the Circle in January 2020

31 जनवरी को ONE Championship ने साल 2020 में फिलीपींस की राजधानी में पहली बार वापसी की, जहाँ दुनिया के कई सबसे बड़े एथलीट और मेजबान देश के कई चहेते सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया।

कंपनी का हालिया इवेंट ONE: FIRE & FURY रहा और इस इवेंट में ऐसी कई चीजें रहीं जिनके लिए फैंस बेहद उत्साहित थे लेकिन कुछ ऐसे चौंकाने वाले लम्हे भी देखने को मिले क्योंकि फैन फेवरेट से लेकर अनुभवी स्टार्स तक को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।

हार-जीत तो हर खेल का हिस्सा होती है लेकिन अब क्या ONE: FIRE & FURY के बड़े विजेता अपने-अपने डिविजन के वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंच गए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम मॉल ऑफ एशिया एरीना में जीतने वाले बड़े स्टार्स के अगले प्रतिद्वंदियों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

पीटर बस्ट

Surging Dutchman Pieter "The Archangel" Buist is ready for his battle with Eduard Folayang

पीटर “द आर्केंजल” बस्ट ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग पर विभाजित निर्णय से मैच जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

उभरते हुए डच स्टार की विनिंग स्ट्रीक अब 8 मैचों पर जा पहुंची है और धीरे-धीरे वो वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के करीब पहुंचते जा रहे हैं। हालांकि, उन्हें असल में टाइटल शॉट हासिल करने के लिए एक और टॉप लेवल एथलीट को मात देनी होगी।

इसके लिए सायिद हुसैन अर्सलानअलीएव उनके लिए सबसे सही प्रतिद्वंदी हो सकते हैं क्योंकि साल 2017 के बाद उन्हें क्रिश्चियन “द वॉरियर” के अलावा कोई हरा नहीं पाया है।

अर्सलानअलीएव अपनी नॉकआउट करने की काबिलियत के चलते ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में पहंचे थे और वो जरूर बस्ट की किकबॉक्सिंग स्किल्स के लिए बड़ी और कड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

ताकत और रीच की ये टक्कर संभव ही धमाकेदार होगी और इसके विजेता को ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकेगा।

डैनी किंगड

Danny Kingad defeats Xie Wei ONE FIRE FURY DC DUX_2040.jpg

फिलीपींस के हीरो डैनी “द किंग” किंगड ने “द हंटर” शी वेई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की और अब वो ग्लोबल स्टेज पर अपने पिछले 8 मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज कर चुके हैं।

शायद अब उनका सामना पूर्व ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत अख्मेतोव से हो सकता है जिनसे उनकी भिड़ंत ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल में होनी थी लेकिन चोट के कारण ऐसा हो नहीं पाया।

अख्मेतोव फिलहाल 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। हालांकि चोट ने उन्हें काफी समय तक किनारे रखा हुआ था लेकिन अब वापसी के बाद वो अपने डिविजन में टॉप एथलीट्स का सामना करना जारी रखने वाले हैं।

किंगड पहले ही कई एलीट स्तर के फ़्लाइवेट एथलीट्स को हरा चुके हैं और अब अगर वो अख्मेतोव को उनके करियर में तीसरी बार हार का स्वाद चखा पाते हैं तो उन्हें जरूर एड्रियानो मोरेस-डिमिट्रियस जॉनसन मैच के विजेता के खिलाफ मैच मिल सकता है।

शोको साटो

Japanese bantamweight Shoko Sato with the winner's medal

शोको साटो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरियाई स्टार “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को पहले ही राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाते हुए टैप आउट करने पर मजबूर किया था। इसी के साथ ONE में उनका रिकॉर्ड अब 3-0 का हो गया है।

अनुभवी जापानी स्टार ने अपने पिछले 6 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतिद्वंदियों के खिलाफ मैचों को फिनिश किया है और ऐसे प्रदर्शन के बलबूते वो मौजूदा ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस के सामने जरूर कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

Shooto बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन साटो के पास स्ट्राइकिंग के साथ-साथ ग्रैपलिंग स्किल्स भी हैं जिनसे वो ब्राजीलियन एथलीट को चौंका सकते हैं। साथ ही उनकी फिनिश करने की काबिलियत दर्शाती है कि वो फर्नांडीस को हराकर चैंपियन बन सकते हैं।

तत्सुमित्सु वाडा

DEEP Flyweight World Champion Tatsumitsu "The Sweeper" Wada heads to the Circle in January 2020

तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा ने मनीला में अनडिफेटेड एथलीट के रूप में उतरे इवानिल्डो डेल्फिनो को डोमिनेट करते हुए ONE में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और अब जापानी स्टार बताना चाहते हैं कि वो इस डिविजन के टॉप लेवल एथलीट्स में शामिल हो चुके हैं।

पूर्व ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो उनके लिए परफेक्ट प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं। दोनों कई चुनौतीपूर्ण मुकाबले लड़ चुके हैं लेकिन इन दोनों को ही डिविजन में आगे बढ़ने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

वाडा की मूवमेंट और उनके आक्रामक ग्राउंड गेम को समझ पाना आसान बिल्कुल भी नहीं है लेकिन Team Lakay के स्टार के पास वो अनुभव है जिससे वो वाडा को अपनी लय से भटका सकते हैं।

लिटो आदिवांग

Team Lakay's Lito Adiwang celebrates his victory over Pongsiri Mitsatit

लिटो “द थंडर किड” आदिवांग ने पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट को झकझोरते हुए ONE में अपने रिकॉर्ड को 2-0 पर पहुंचा दिया है और दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने पहले राउंड में जीत दर्ज की हैं।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योसूके “द निंजा” सारूटा की स्किल्स काफी हद तक आदिवांग से मेल खाती हैं। उनके पास ना केवल आदिवांग को स्टैंड-अप गेम में चुनौती देने की काबिलियत है बल्कि जरूरत पड़ने पर वो रेसलिंग से अपने प्रतिद्वंदी को चौंका सकते हैं।

अधिकतर एथलीट्स पर आदिवांग भारी पड़ते हैं लेकिन सारूटा उनमें से नहीं हैं। ये मैच ऐसा होगा जैसे कोई व्यक्ति दीवार को धक्का मार रहा हो और संभव इस मुकाबले के विजेता को वर्ल्ड टाइटल शॉट के करीब पहुंचने में मदद मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें: ब्रेंडन वेरा के अगले ONE हैवीवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस की घोषणा

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.