ब्रेंडन वेरा के अगले ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस की घोषणा

Brandon Vera makes his entrance at ONE: CENTURY

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा अपने अगले टाइटल डिफेंस के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला में लौटेंगे।

वो ONE: CODE OF HONOR के मेन इवेंट में अपने खिताब को डिफेंड करेंगे। इस इवेंट का आयोजन शुक्रवार, 29 मई को मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में किया जाएगा।

ONE: FIRE & FURY के लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने सर्कल में आकर क्राउड को अपने टाइटल डिफेंस की जानकारी दी।

Brandon Vera's got a date for his next defense! 🇵🇭🏆

Brandon Vera's got a date for his next ONE Heavyweight World Title defense! 🇵🇭🏆

Posted by ONE Championship on Friday, January 31, 2020

ONE के हेवीवेट किंग बनने के बाद से ही वेरा का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।

दिसंबर 2015 में उन्होंने पॉल चेंग को मात्र 28 सेकेंड्स में मात देकर पहली ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

मॉल ऑफ एशिया एरीा में चैंपियन बनने के बाद 42 साल के फिलीपीनो-अमेरिकन स्टार दो बार इस टाइटल को कामयाबी के साथ डिफेंड कर चुके हैं।



सबसे पहले “द ट्रुथ” ने दिसंबर 2016 में अविजित जापानी ग्रैपलर हिडेकी “श्रेक” सेकिने को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराया था।

उसके बाद नवंबर 2018 में उन्होंने इटेलियन हार्ड हिटर मॉरो “द हैमर” सेरिली को एक ही पंच में ढेर करते हुए सिर्फ 64 सेकेंड में मैच जीता और टाइटल डिफेंड किया।

मई महीने में फिलीपीनो-अमेरिकन एथलीट की पूरी कोशिश होगी कि वो टाइटल डिफेंस के दौरान अपने पहले राउंड में जीत के सिलसिले को जारी रखें ताकि कामयाबी के साथ तीसरी बार टाइटल का बचाव कर पाएंगे।

अभी उनके प्रतिद्वंदी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।

brandon vera with one heavyweight championship belt

वेरा ने इस शुक्रवार, 31 जनवरी को ONE: FIRE & FURY में #RiseAbove प्राइड मूवमेंट को लॉन्च किया।

इस मूवमेंट का मुख्य मकसद फिलीपींस के मार्शल आर्टिस्ट्स को एक साथ लाना है, नफरत से ऊपर उठाना है, ताकि ये साबित किया जा सके कि वो दुनिया के सबसे अच्छे एथलीट हैं।

इसके अलावा 2018 के स्वर्णिम साल को भी दोहारने की कोशिश रहेगी, जब साल के अंत तक देश के पांच मार्शल आर्टिस्ट्स के कंधों पर ONE वर्ल्ड टाइटल था।

जो भी फैंस वेरा को ONE: CODE OF HONOR में ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करते हुए लाइव देखना चाहते हैं, तो GlobeOne App के जरिए टिकट खरीदकर 30 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। जल्दी कीजिए, क्योंकि ये ऑफर सिर्फ 29 फरवरी तक है।

ये भी पढ़ें: पीटर बस्ट ने मनीला में एडुअर्ड फोलायंग को हराकर सभी को चौंकाया

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्सयहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25