साल 2020 में जुलाई से सितंबर तक ONE Super Series के 5 सबसे शानदार मुकाबले

Pongsiri PK Saenchai Muaythaigym Sean-Clancy

जुलाई में एक बार फिर इवेंट्स के आयोजन की शुरुआत के बाद ONE Championship में कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल चुके हैं।

पिछले 3 महीनों में वर्ल्ड चैंपियन vs वर्ल्ड चैंपियन मुकाबले, नई ONE वर्ल्ड चैंपियन और टॉप रैंक के स्ट्राइकर्स अपने-अपने डिविजन में टॉप पर पहुंचने के लिए आमने-सामने आ चुके हैं।

यहां हम 2020 में पिछले 3 महीने में ONE Super Series में देखे गए 5 सबसे बेहतरीन मैचों को आपके सामने रख रहे हैं।

#5 अपने ONE डेब्यू मैच में सुपरबोन ने पुराने प्रतिद्वंदी को हराया

Superbon 🇹🇭 wins the trilogy against Sitthichai!

Superbon 🇹🇭 wins the trilogy, outdueling Sitthichai in a razor-close kickboxing showdown! Is Giorgio Petrosyan next up?How to watch ONE: NO SURRENDER 👉 bit.ly/nshowtowatch

Posted by ONE Championship on Friday, July 31, 2020

31 जुलाई को ONE: NO SURRENDER में 2 लैजेंड्री किकबॉक्सर्स की भिड़ंत में सुपरबोन ने अपने हमवतन एथलीट और पुराने प्रतिद्वंदी सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को मात दी।

शुरुआती राउंड्स में दोनों ओर से जबरदस्त अटैक देखने को मिला और बेहतरीन डिफेंसिव स्किल्स का भी इस्तेमाल किया गया। एक तरफ सिटीचाई अपने प्रतिद्वंदी को किक्स और अपनी सिग्नेचर स्टेप-इन नी स्ट्राइक्स से क्षति पहुंचा रहे थे, वहीं सुपरबोन के राइट हैंड्स एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड हो रहे थे।

तीसरे राउंड में मैच का रुख सुपरबोन के पक्ष में जाने लगा था। हालांकि, “किलर किड” ने किकबॉक्सिंग अटैक्स करने जारी रखे लेकिन वो सुपरबोन की स्ट्राइक्स को काउंटर करने के लिए नाकाफी साबित हो रहे थे। इसी कारण उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

इस जीत ने सुपरबोन को सिटीचाई के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 2-1 से आगे कर दिया है और वो ONE Super Series में #2-रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सर बन गए हैं।

#4 रोड्रीगेज़ ने स्टैम्प को चौंकाते हुए वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया

👑 A NEW QUEEN IS CROWNED 👑

👑 A NEW QUEEN IS CROWNED 👑 Allycia Hellen Rodrigues 🇧🇷 dethrones Stamp Fairtex to claim the ONE Atomweight Muay Thai World Championship!

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

28 अगस्त को हुए ONE: A NEW BREED में एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को हराते हुए नई चैंपियन बनी थीं।

इस मुकाबले से पहले रोड्रीगेज़ को ग्लोबल स्टेज पर कम ही लोग जानते थे, लेकिन उन्होंने ये बात सुनिश्चित किया कि इस जीत के बाद उनके नाम को कोई भुला ना सके।

ब्राजीलियाई स्टार ने मॉय थाई स्किल्स का प्रयोग किया और शुरुआत में काफी सावधानी के साथ अपने मूव्स लगा रही थीं। रोड्रीगेज़ ऐसे दर्शा रही थीं कि जैसे वो मैच में पिछड़ती जा रही हैं।

लेकिन तीसरे राउंड में उनके प्रदर्शन ने रफ्तार पकड़ी और उसके बाद पूरे मैच को अपनी पकड़ से बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने स्टैम्प की बॉडी पर दमदार राइट हैंड्स और बॉडी किक्स लगाईं और आखिरी राउंड्स में इस अटैक के कारण स्टैम्प काफी थकी हुई नजर आने लगी थीं।

अंतिम राउंड में Phuket Fight Club की स्टार ने एल्बोज लगाते हुए मैच को अंतिम रूप दिया और नई ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनीं।



#3 पेटमोराकोट ने लैजेंड एथलीट को हराया

Petchmorakot's got RANGE! 🤜

Petchmorakot's got RANGE! 🤜How to watch ONE: NO SURRENDER 👉 bit.ly/nshowtowatch

Posted by ONE Championship on Friday, July 31, 2020

31 जुलाई को हुए ONE: NO SURRENDER में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी ने लैजेंड “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के खिलाफ ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर खुद को एक बेहतर चैंपियन साबित किया था।

योडसंकलाई ने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के अपने सपने को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया और शुरुआत में उन्हें अच्छी बढ़त भी मिल रही थी। यहां तक कि उन्होंने दमदार एल्बोज लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को खूब क्षति भी पहुंचाई।

लेकिन पेटमोराकोट ने ये साबित किया कि आखिर वो डिफेंडिंग चैंपियन क्यों है। योडसंकलाई के खिलाफ मैच के अंतिम राउंड्स में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर ये साबित भी कर दिया था।

Petchyindee Academy के स्टार दूर रहकर पंच और बॉडी किक्स लगा रहे थे, जिससे वो “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” के अटैक से बचने में सफल रह सकें। अंत में करीबी मुकाबले में उन्होंने बहुमत निर्णय से जीत प्राप्त की थी।

पेटमोराकोट ने शानदार तकनीक का उपयोग कर ये भी साबित कर दिया था कि वो लंबे समय तक चैंपियन बने रहने वाले हैं।

#2 रोडलैक ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई

Rodlek 🇹🇭 outslugs Kulabdam!

Rodlek 🇹🇭 outslugs Kulabdam to win the ONE Bantamweight Muay Thai Tournament and earn a World Title shot against Nong-O! 🏆How to watch ONE: A NEW BREED 👉 bit.ly/howtowatchANewBreed

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

28 अगस्त को हुए ONE: A NEW BREED में मिले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के मौके को रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम किसी भी हालत में खाली नहीं जाने देना चाहते थे। जहां उनका सामना “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई से होना था।

टूर्नामेंट के फाइनल में रोडलैक ने कुलबडम को दमदार राइट हैंड्स लगाए, वहीं Sor. Jor. Piek Uthai टीम के स्टार स्ट्रेट लेफ्ट की मदद से नॉकआउट से जीत दर्ज करने का प्रयास कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने स्ट्रेट लेफ्ट से ही सेमीफाइनल मुकाबले में “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को अपने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

कुलबडम ने कुछ प्रभावशाली स्ट्राइक्स लगाते हुए मैच में वापसी करने की कोशिश की, वहीं “द स्टील लोकोमोटिव” ने मैच के दौरान 2 नॉकडाउन भी किए।

पहला नॉकडाउन दूसरे राउंड में आया, जब रोडलैक ने राइट अपरकट और लेफ्ट हुक लगाया था। उसके बाद तीसरे राउंड में PK.Saenchai Muaythaigym टीम के प्रतिनिधि ने क्लिंचिंग गेम में रहते खतरनाक राइट नी स्ट्राइक लगाई, जिसका प्रभाव कुलबडम के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था।

सर्वसम्मत निर्णय से मिली उस जीत ने रोडलैक को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच दिला दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी साबित किया कि अगर किसी एथलीट को दूसरा मौका मिलता है तो उसे कम नहीं आंकना चाहिए।

#1 पोंगसिरी की बेंटमवेट डिविजन में धमाकेदार एंट्री

🎥TRIFECTA: Don’t miss a single shot from the Muay Thai main event between Pongsiri PK and Sean Clancy!

🎥TRIFECTA: Don’t miss a single shot from the Muay Thai main event between Pongsiri PK and Sean Clancy!

Posted by ONE Championship on Friday, September 11, 2020

पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम 11 सितंबर को हुए ONE: A NEW BREED II से पहले ONE के 2 मैचों में भाग ले चुके थे, लेकिन मॉय थाई फैंस को अभी तक उनका बेस्ट प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। उन्होंने फेदरवेट से बेंटमवेट डिविजन में आकर शॉन “क्लबर” क्लेंसी को हराया और दुनिया भर के फैंस को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

इस मेन इवेंट मैच में थाई और आयरिश स्टार्स शुरुआत से ही एक-दूसरे को क्षति पहुंचाने की रणनीति अपनाए हुए थे। लेकिन अंत में 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन दूसरे राउंड में काफी आगे निकल गए।

दोनों ओर से दमदार और बेहद तेज पंच देखने को मिले, PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार ने लेफ्ट हुक और राइट एल्बो लगाकर नॉकडाउन भी किया।

“क्लबर” मैच में अभी भी मजबूती से डटे हुए थे। WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने खुद को संभाला और पोंगसिरी पर जबरदस्त तरीके से अटैक किया। दूसरे राउंड में जो हुआ, उसने उसे 2020 के सबसे एक्शन से भरपूर राउंड्स में से एक बना दिया था।

दोनों में से कोई भी एथलीट पीछे हटने को तैयार नहीं था और दोनों एथलीट दमदार एल्बो लगाकर एक-दूसरे को क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।

3 राउंड्स समाप्त होने के बाद ये स्पष्ट दिखाई पड़ रहा था कि पोंगसिरी ने अपने प्रतिद्वंदी को ज्यादा क्षति पहुंचाई है। इसी कारण तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।

ये भी पढ़ें: साल 2020 की तीसरी तिमाही में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 3 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)