साल 2020 में जुलाई से सितंबर तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 3 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स

Japanese fighter Akihiro Fujisawa punches Pongsiri Mitsatit

पिछले तीन महीनों में ONE Super Series में कई सारे जोरदार मुकाबले हुए हैं, लेकिन इस दौरान फैंस को कई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स नॉकआउट भी देखने को मिले।

कुछ एथलीट्स ने अपनी खोई हुई चमक हासिल की तो वहीं कुछ स्टार्स ने ONE Championship में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने डेब्यू मुकाबले को यादगार बना दिया।

ये रहे साल 2020 की तीसरी तिमाही में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों के सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स।

#3 रॉयल ने जड़े दमदार हुक्स और क्रॉस

🎥 TRIFECTA: BEN ROYLE 🆚 QUITIN THOMAS 🎥

🎥 TRIFECTA: BEN ROYLE 🆚 QUITIN THOMAS 🎥Ben Royle's superb ONE debut from three knockout angles!

Posted by ONE Championship on Friday, August 21, 2020

अगस्त में हुए ONE: NO SURRENDER III में जब बेन रॉयल का सामना फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में क्विटिन थॉमस से होगा, तब काफी लोगों ने उम्मीद की थी कि ये ग्रैपलिंग बैटल होगा।

हालांकि, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्टार रॉयल ने अपनी स्ट्राइकिंग का जलवा दिखाया और रेसलिंग में माहिर अमेरिकी एथलीट को तीसरे राउंड में  तकनीकी नॉकआउट (TKO) के जरिए मात दी।

अग्रेज़ स्टार ने अपनी स्ट्राइक्स का बखूबी इस्तेमाल किया और किक्स की मदद से थॉमस के पैरों को काफी नुकसान पहुंचाया। इसका फायदा उन्हें मुकाबला खत्म होने के करीब दो मिनट पहले मिला।

जैसे ही अमेरिकी एथलीट आगे बढकर थोड़ा झुके, तभी रॉयल के तगड़े अपरकट की वजह से नीचे जा गिरे। थॉमस तुरंत अपने पैरों पर खड़े हुए, लेकिन Phuket Top Team के स्टार फुल अटैक के मूड में थे।

रॉयल ने अपने प्रतिद्वंदी की अगली टांग पर किक्स, उसके बाद जैब लगाया और फिर लीड हुक्स व लेफ्ट क्रॉस लगाते हुए मुकाबले को अपने नाम किया।



#2 योडकाइकेउ ने शिंक को किया ढेर

🎥 TRIFECTA: YODKAIKAEW 🆚 JOHN SHINK 🎥

🎥 TRIFECTA: YODKAIKAEW 🆚 JOHN SHINK 🎥Exclusive footage of Y2K's knockout ONE Championship debut! 🤯

Posted by ONE Championship on Friday, August 14, 2020

योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स के लिए The Home Of Martial Arts के कुछ महीने काफी यादगार रहे हैं।

हाल ही में, अगस्त महीने में हुए ONE: A NEW BREED ने Tiger Muay Thai टीम के एलेक्स शिल्ड को जबरदस्त लेग अटैक कर मात दी।

उससे कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने एलेक्स की टीम के साथ जॉन शिंक को ONE: NO SURRENDER II में बुरी तरह से पराजित किया।

शुरुआत में शिंक अपने विरोधी के सामने डटकर खड़े रहने का प्लान किए हुए थे, लेकिन जब Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने दूसरे राउंड के पहले मिनट में दमदार स्ट्राइक्स लगाईं तो वो ग्रैपलिंग के लिए गए।

हालांकि, योडकाइकेउ के पैरों पर खड़े होते हुए Tiger Muay Thai के एथलीट स्टैंड-अप गेम में स्ट्राइक करने के लिए मजबूर हुए।

जैसे ही शिंक ने आगे आकर राइट हुक लगाने की कोशिश की, तभी Fairtex स्टार ने एक दमदार लेफ्ट क्रॉस से प्रहार किया। पंच लगने के बाद शिंक पूरी तरह से हिल गए और रोप की तरफ गए ताकि खुद को इस खतरे से बार निकाल सकें। योडकाइकेउ उनके पीछे-पीछे गए और एक राइट हुक लगाया। खुद को एडजस्ट करने के बाद राइट अपरकट के लिए गए, जो पूरी तरह से मिस हो गया।

थाई स्टार ने अगले पंच को मिस नहीं किया। “Y2K” ने अपने अपराजित विरोधी को एक बहुत तगड़ा लेफ्ट क्रॉस मारकर बाउट का अंत नॉकआउट के जरिए किया।

#1 मिटासाटिट को फुजिसावा के हाथों मिली पहली नॉकआउट हार

🎥 TRIFECTA: PONGSIRI MITSATIT 🆚 AKIHIRO FUJISAWA 🎥

🎥 TRIFECTA: PONGSIRI MITSATIT 🆚 AKIHIRO FUJISAWA 🎥"Superjap's" stunning one-punch knockout of "The Smiling Assassin" from all angles!

Posted by ONE Championship on Friday, August 14, 2020

पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट को भले ही एक अच्छा स्ट्राइकर माना जाता है, लेकिन उनकी जापानी एथलीट अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा के आगे एक ना चली।

दिग्गज एथलीट ने ONE: NO SURRENDER II में थाई स्टार को उनके प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की पहली हार दिलाई।

फुजिसावा ने मिटसाटिट, थाईलैंड के Northern मॉय थाई चैंपियन, को पहले राउंड में ग्रैपलिंग से परेशान किया। लेकिन बाउट खत्म होने से थोड़े समय पहले ही उन्होंने “द स्माइलिंग असासिन” को बॉक्सिंग के जरिए हैरानी में डाल दिया।

“सुपरजैप” ने अपनी विरोधी की ठोड़ी पर एक पंच मारा, जिसकी वजह से थाई स्ट्रॉवेट मैट पर गिर पड़े। फिर उन पर पंच, एल्बोज़ और सिर पर घुटने से अटैक किया, लेकिन मिटसाटिट जैसे-तैसे बच निकलने में कामयाब रहे।

दोनों एथलीट्स के अपने पैरों पर खड़े होने के बाद मिटसाटिट ने आगे बढ़कर ठोड़ी पर एक क्रॉस मारा। लेकिन फुजिसावा ने तुरंत इसका जवाब लेफ्ट हुक के साथ दिया और “द स्माइलिंग असासिन” मैट पर गिर पड़े। रेफरी ने तुरंत मुकाबले को रोक दिया और फुजिसावा ने जबरदस्त जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: साल 2020 की तीसरी तिमाही में ONE Super Series के 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.