साल 2020 में जुलाई से सितंबर तक ONE Super Series के 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स

Capitan Petchyindee Academy and Petchtanong Petchfergus

पिछले 3 महीने ONE Championship के लिए काफी यादगार रहे हैं।

COVID-19 महामारी के कारण कई बड़े इवेंट्स की तारीख को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन जुलाई में एक बार फिर एथलीट्स ने रिंग में वापसी की। तब से लेकर अभी तक ONE Championship में एक से बढ़कर एक नॉकआउट्स देखने को मिल चुके हैं।

फैंस को लैजेंड्स की हार, नए एथलीट्स का आगमन और वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के प्रोमोशनल डेब्यू भी देखने को मिले हैं। यहां आप पिछले 3 महीनों में ONE Super Series में देखे गए 5 सबसे यादगार नॉकआउट्स पर नजर डाल सकते हैं।

#1 कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने पेटटानोंग पेटफर्गस को नॉकआउट किया

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने बेहद यादगार तरीके से अपना ONE डेब्यू किया है।

ONE: A NEW BREED III में 27 वर्षीय स्ट्राइकर ने 6 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस को केवल 6 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था। इसी के साथ वो ONE Super Series के इतिहास में किसी मैच को सबसे जल्दी जीतने वाले एथलीट बने।

शुरुआत में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पेटटानोंग को इस मैच में पहली बढ़त मिलने वाली है। उन्होंने जैब लगाया, लेकिन कैपिटन ने चैंपियन सुपरस्टार के पंच को विफल करते हुए उन्हें एक दमदार जैब मारा। उसके तुरंत बाद राइट क्रॉस भी लगाया, जो साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ।

इस एक पंच के प्रभाव से पेटटानोंग अगले ही पल मैट पर जा गिरे। रेफरी ने तुरंत मैच समाप्ति की घोषणा की और कैपिटन ने केवल 6 सेकंड में जीत दर्ज कर इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से अपना नाम दर्ज करवा लिया।

#2 कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई ने सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को नॉकआउट किया

कई सालों से मॉय थाई फैंस उस मौके का इंतज़ार कर रहे थे कि आखिर कब “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई और “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट आमने-सामने होंगे।

ONE: NO SURRENDER III में फैंस की ये इच्छा पूरी हुई और दोनों सुपरस्टार्स की ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में भिड़ंत हुई। लेकिन मैच का परिणाम जिस तरह से निकलकर आया, उसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी।

कुलबडम ने बेहतरीन अंदाज में लेग किक्स और खतरनाक बॉक्सिंग स्किल्स का प्रयोग कर अपने हमवतन एथलीट पर दबाव बनाए रखा। सांगमनी दमदार शॉट्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी की स्ट्राइक्स को रोकने का हर संभव प्रयास करते नजर आए।

राउंड के अंतिम क्षणों में कुलबडम ने 4 पंचों का कॉम्बिनेशन लगाते हुए मैच का परिणाम अपने पक्ष में लाने में सफलता पाई।

उन्होंने पहले जैब लगाया, लेकिन उसके तुरंत बाद राइट अपरकट को मिस करने के बाद लेफ्ट हुक लगाया था। जैसे ही “द मिलियन डॉलर बेबी” इस अटैक से उबर कर दोबारा आगे आए, तभी कुलबडम ने सांगमनी की ठोड़ी पर दमदार लेफ्ट क्रॉस लगाया, जिससे उनके प्रतिद्वंदी मैट पर जा गिरे।

इस शानदार जीत ने कुलबडम को टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश दिलाया।



#3 सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई ने मिलाग्रोस लोपेज़ को नॉकआउट किया

16 साल की उम्र में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई ने किसी अनुभवी स्टार की तरह प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

युवा स्टार ने ONE: A NEW BREED II में खुद से कहीं अधिक अनुभवी एथलीट अर्जेंटीनी स्ट्राइकर मिलाग्रोस लोपेज़ को पहले ही राउंड में फिनिश कर दिया था।

सुपरगर्ल आक्रामक रुख अपनाते हुए फ्रंटफुट पर बनी हुई थीं और जैसे ही लोपेज़ ने लेग किक लगाई, ठीक उसी समय थाई स्टार ने दमदार क्रॉस लगाया जिससे अर्जेंटीनी स्टार अगले ही पल मैट पर जा गिरीं।

इसके बावजूद लोपेज़ अपने पैरों पर खड़ी होने में सफल रहीं, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं। दोनों ने एक-दूसरे पर जैब लगाकर क्षति पहुंचाने की कोशिश की।

इस तरह के अटैक के कारण दोनों ने कुछ समय के लिए बैकफुट पर जाने का फैसला लिया, लेकिन Jaroonsak Muaythai टीम की प्रतिनिधि ने जोरदार कॉम्बिनेशन और दमदार क्रॉस लगाकर मैच का परिणाम अपने पक्ष में लाने में सफलता पाई।

#4 वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने ब्रूक फैरेल को नॉकआउट किया

अपनी छोटी बहन की तरह वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने भी अपने ONE करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी।

21 वर्षीय थाई स्टार ने पिछले 3 महीनों में 2 जीत दर्ज कीं, लेकिन ONE: NO SURRENDER III में अपने डेब्यू मैच में आई 81 सेकंड में जीत उनके लिए खास साबित हुई।

शुरुआत में दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे के मूव्स को परखा और मौका मिलते ही वंडरगर्ल ने ब्रूक फैरेल पर दमदार स्ट्राइक्स लगानी शुरू कर दी थीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्टार को राइट क्रॉस के बाद क्रॉस-हुक-क्रॉस कॉम्बो लगाकर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

हालांकि, फैरेल इस अटैक के बाद रेफरी के काउंट का जवाब देने में सफल रहीं, लेकिन Fairtex टीम की स्टार ने आक्रामक अंदाज में दोबारा जैब्स और क्रॉस लगाए, जिससे इस बार फैरेल उबर नहीं पाईं।

#5 सोक थय ने हुआंग डिंग को नॉकआउट किया

Sok Thy 🇰🇭 dispatches Huang Ding with a devastating body shot!

Sok Thy 🇰🇭 dispatches Huang Ding with a devastating first-round body shot!How to watch ONE: A NEW BREED 👉 bit.ly/howtowatchANewBreed

Posted by ONE Championship on Friday, August 28, 2020

सोक थय 2 साल पहले अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के बाद 2 बड़े एथलीट्स के खिलाफ हार झेल चुके थे।

लेकिन ONE: A NEW BREED में कंबोडियाई स्टार ने बता दिया कि आखिर क्यों वो फ्लाइवेट डिविजन के टॉप फाइटर्स में से एक हैं।

थय ने हुआंग डिंग पर दबाव बनाया और जैसे ही वो अपने प्रतिद्वंदी के करीब पहुंचे, उन्होंने दमदार लेफ्ट हुक, राइट क्रॉस और लेग किक्स लगाते हुए चीनी स्ट्राइकर को खूब क्षति पहुंचाई।

पहले राउंड के आखिरी सेकंडों में कंबोडियाई एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी की राइट लेफ्ट राउंडहाउस किक को पकड़ा और तुरंत ओवरहैंड राइट लगाया। कुछ ही सेकंडों बाद हुआंग की बॉडी पर उन स्ट्राइक्स का प्रभाव नजर आने लगा था और वो मैट पर जा गिरे।

रेफरी ने काउंट-आउट शुरू किया और इसी के साथ थय ने पहले राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES को हेडलाइन करेंगे सैम-ए, टोना, टोइवोनन और मैकलेरन

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400