ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स के 5 सबसे शानदार सबमिशन

Iuri Lapicus defeats Marat Gafurov ONE WARRIORS CODE DC 1379 768x512

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आयोजित हो रहे ONE: INSIDE THE MATRIX में काफी संख्या में वर्ल्ड टाइटल्स दांव पर लगे होंगे। बाउट कार्ड में ऐसे सबमिशन स्पेशलिस्ट्स भी शामिल हैं, जो चंद सेकंडों में किसी मैच को समाप्त कर सकते हैं।

शो में ऐसे कई एथलीट्स भाग ले रहे हैं, जिनका ग्राउंड गेम बहुत शानदार है। इसलिए 4 वर्ल्ड टाइटल मैचों के अलावा अन्य 2 मुकाबलों से भी आपको यादगार फिनिश की उम्मीद रखनी चाहिए।

इसलिए आइए ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार सबमिशन फिनिश पर एक नजर डालते हैं।

लापिकुस ने सबमिशन स्पेशलिस्ट को सबमिशन से हराया

Iuri Lapicus 🇲🇩 submits Marat Gafurov 🇷🇺

Undefeated phenom Iuri Lapicus 🇲🇩 submits rear naked choke master Marat Gafurov 🇷🇺 via RNC just 67 seconds into the first round! ⏱📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

फरवरी में यूरी लापिकुस ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को 67 सेकंड में फिनिश कर ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया।

मोल्दोवा से आने वाले स्टार एथलीट ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया, जिसके कारण गफूरोव को टेकडाउन का प्रयास करना पड़ा। लेकिन लापिकुस ने शानदार तरीके से इस टेकडाउन को काउंटर किया और गफूरोव की बैक को निशाना बनाया।

गफूरोव को लगातार 6 मैचों में रीयर-नेकेड चोक से जीत प्राप्त करने के लिए जाना जाता है। लेकिन उस मैच में सबमिशन लगाने वाले गफूरोव नहीं लापिकुस थे।

करीब 1 मिनट तक चले इस मैच में “कोबरा” के पास उस सबमिशन मूव से निकल पाने का कोई चांस नहीं बचा था और सेकंड-दर-सेकंड लापिकुस अपनी पकड़ को और भी मजबूत करते जा रहे थे।

ONE: WARRIOR’S CODE में आई उस जीत ने लापिकुस को बड़ा स्टार बनाने के साथ-साथ डिविजन का #1-रैंक का कंटेंडर भी बना दिया था। उसी के बाद उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त हुआ।

ली ने इतिहास रचा

मार्च 2018 में हुए ONE: VISIONS OF VICTORY में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली का कज़ुनोरी योकोटा के खिलाफ सबमिशन फिनिश ONE के सबसे ऐतिहासिक मोमेंट्स में से एक बन गया था। केवल 19 साल की उम्र में ली ने नौवीं स्टॉपेज से आई जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

ली शुरुआत से ही आक्रामक प्रतीत हो रहे थे और पहले राउंड में अच्छी बढ़त भी हासिल की। दूसरे राउंड में “द वॉरियर” ने ग्राउंड गेम में रहते योकोटा को गिलोटिन चोक लगाकर करीब-करीब फिनिश कर दिया था, जिससे योकोटा बचने में सफल रहे।

मैच दोबारा स्टैंड-अप गेम में रहते आगे बढ़ा और इस बार ली ने नहीं योकोटा ने अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराने में सफलता पाई। लेकिन बाद में मैच को ग्राउंड गेम में ले जाने का उनका फैसला गलत साबित हुआ।

दोनों एथलीट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन अंत में ली ने योकोटा की ठोड़ी के नीचे हाथ घुसाया और गिलोटिन चोक लगाकर अत्यधिक दबाव बनाया, जिसके कारण उनके प्रतिद्वंदी को टैप आउट करना पड़ा।

उनके उस प्रदर्शन ने दिखा दिया था कि ली में बड़ा स्टार बनने की काबिलियत है और वो मैचों को फिनिश करना अच्छे से जानते हैं।



आंग ला न संग ने ‘द पैंथर’ को अपने मूव्स में फंसाया

ओपन वेट सुपर-बाउट में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग का सामना 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी से हुआ।

नवंबर 2017 में हुए ONE: HERO’S DREAM में म्यांमार के स्टार एथलीट ने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से गलानी को थकाया और पहले राउंड के समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले उन्हें फिनिश करने में भी सफलता पाई थी।

पहले उन्होंने गिलोटिन चोक लगाया, लेकिन “द पैंथर” उससे बच निकलने में सफल रहे। उस समय तक Sanford MMA टीम के स्टार को अहसास हो चुका था कि उन्हें ग्राउंड गेम में ही बढ़त मिल सकती है इसलिए उन्होंने आर्मबार लगाने की कोशिश की, जिसे गलानी ने ब्लॉक कर दिया।

उसके बाद क्लिंचिंग गेम में रहते म्यांमार के स्टार को अहसास हुआ कि गलानी अब थक रहे हैं। जैसे ही गलानी ने अपने हाथों को सिर के पास से हटाया, तभी “द बर्मीज़ पाइथन” ने उनके दाएं हाथ के नीचे से निकलकर गिलोटिन चोक लगाने का प्रयास किया।

इस बार “द पैंथर” के पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था और अंत में उन्हें टैप आउट करना पड़ा।

आंग ला न संग अब ONE: INSIDE THE MATRIX में रीनियर डी रिडर को हराकर अपने ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना चाहेंगे।

डी रिडर का शानदार डेब्यू

Reinier De Ridder puts Fan Rong to sleep with a TIGHT D’Arce choke at 1:51 of Round 1!

Reinier De Ridder puts Fan Rong to sleep with a TIGHT D’Arce choke at 1:51 of Round 1!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, January 25, 2019

जनवरी 2019 में हुए ONE: HERO’S ASCENT में रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने पहले राउंड में सबमिशन से जीत प्राप्त कर पूरे मिडलवेट डिविजन को सावधान कर दिया था।

डी रिडर ने अपने प्रतिद्वंदी “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग को मैट पर गिराने में देर नहीं लगाई और साइड कंट्रोल प्राप्त करने के बाद किमुरा लॉक लगाने का प्रयास किया। हालांकि, रोंग ने पहली बार खुद को डिफेंड किया लेकिन डी रिडर को अब मैच का फिनिश नजर आने लगा था।

फैन अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहे थे, इसी समय डच स्टार ने अपना दायां हाथ उनकी ठोड़ी के नीचे घुसाया और डार्स चोक लगाने में सफलता पाई।

“द डच नाइट” ने दबाव बनाना जारी रखा और रोंग के लिए इस सबमिशन मूव से निकलना उतना ही मुश्किल होता जा रहा था। उसके कुछ ही सेकंड बाद “किंग कोंग वॉरियर” अपनी सुध खो चुके थे।

उन्होंने केवल 1 मिनट 51 सेकंड में इस मैच को जीता और अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 10-0 तक पहुंचाया था।

टियो का शानदार आर्मबार

नवंबर 2017 में हुए ONE: IMMORTAL PURSUIT में टिफनी टियो अपने निकनेम “नो चिल” पर पूरी तरह खरी उतरी थीं, जब उन्होंने पहले राउंड में पूजा “द साइक्लोन” तोमर को सबमिशन से हराया था।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में टिफनी का प्रदर्शन अलग ही लेवल पर रहा और वो लगातार तोमर को बैकफुट पर जाने के लिए मजबूर कर रही थीं।

उन्होंने पहले ऐसे दर्शाया कि वो स्टैंडिंग आर्म-ट्रायंगल लगाने वाली हैं, लेकिन इस मूव का झांसा देकर उन्होंने भारतीय स्टार को मैट पर गिराया और टॉप पोजिशन प्राप्त कर बढ़त बनाई। तोमर उस मूव से बच निकलने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन टिफनी को एक सही मौके का इंतज़ार था।

उन्होंने तोमर के बाएं हाथ को जकड़ा, मैट पर रहते हुए अपने हिप्स को ऊपर उठाया और अत्यधिक दबाव बनाने की कोशिश की। आखिरकार “द साइक्लोन” ने टैप आउट किया और टिफनी को जीत मिली।

“नो चिल” ने इस जीत के साथ अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा और खुद को टॉप स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स में से एक साबित किया।

अब 30 अक्टूबर को “द लॉयन सिटी” में वो “द पांडा” जिओंग जिंग नान को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48