ONE: HEAVY HITTERS के मेन कार्ड में फाइटर्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी

Xiong Jing Nan following her fifth ONE Women's Strawweight World Title defense

भले ही ONE: HEAVY HITTERS में आखिरी समय पर कुछ बदलाव देखने को मिले हों, लेकिन 8 फाइट्स वाला कार्ड अभी भी काफी शानदार लग रहा है।

शुक्रवार, 14 जनवरी की शाम दो स्टार्स वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे, टॉप कंटेंडर्स चैंपियनशिप मैच हासिल करने का प्रयास करेंगे तो वहीं प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे स्टार्स शानदार आगाज करना चाहेंगे।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले 2022 के पहले ONE इवेंट की शुरुआत से पूर्व नजर डालते हैं कि इसके मेन कार्ड की स्टोरीलाइंस और फाइटर्स के लिए दांव पर क्या-क्या लगा होगा।

जिओंग जिंग नान और अयाका मियूरा

 “द पांडा” जिओंग जिंग नान शो के मेन इवेंट में अपने ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ डिफेंड करती हुई नजर आएंगी।

अभी तक पांच बार कामयाबी के साथ अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली चीनी स्टार ONE इतिहास की सबसे प्रभावशाली विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं। छठी टाइटल जीत उनकी बादशाहत को और अधिक कामयाब बना देगी और वो एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के चार टाइटल डिफेंस से कहीं आगे निकल जाएंगी।

इसका ये भी मतलब होगा कि Evolve टीम की प्रतिनिधि सभी टॉप चार विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स को मात दे चुकी होंगी। हालांकि, मियूरा की कोशिश चैंपियन के विजय रथ को रोकने की होगी।

जिओंग से टाइटल जीतना कोई मामूली काम नहीं हैं, लेकिन फेमस “अयाका लॉक” के जरिए ONE में चार सबमिशन जीत हासिल कर चुकी स्टार को किसी भी हालत में कम नहीं आंकना चाहिए।

अगर “ज़ोम्बी” किसी तरह फाइट को ग्राउंड गेम में ले आईं तो उनके पास इतिहास रचने और अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ने का मौका होगा। लेकिन जिओंग किसी कारण से इतने लंबे समय तक चैंपियन बनी आई हैं और वो किसी भी हाल में जीत हासिल कर खिताब को बचाने का प्रयास करेंगी।

सैमापेच फेयरटेक्स और तवनचाई

भले ही सैमापेच फेयरटेक्स और तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम सर्कल के बाहर बहुत अच्छे दोस्त हों, लेकिन वो शुक्रवार को होने वाले को-मेन इवेंट में दोस्ती को किनारे रखेंगे।

दोनों ही फाइटर्स की नजरें ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के वर्ल्ड टाइटल पर टिकी हैं और सिंगापुर में आई एक जीत उन्हें खिताबी मैच के काफी करीब ला देगी।

सैमापेच मौजूदा चैंपियन के खिलाफ 2019 में हुए मुकाबले में हार गए थे, लेकिन उसके बाद से कुछ बड़े नामों जैसे “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई और “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को हरा चुके हैं।

तवनचाई की बात करें तो उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शॉन “क्लबर” क्लेंसी के खिलाफ ONE: DANGAL में शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन उन्हें अगले मैच में किकबॉक्सिंग स्टार सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वो एक करीबी मुकाबला था, जिससे उन्होंने साबित किया कि वो ग्लोबल स्टेज पर बेस्ट स्ट्राइकर्स का सामना कर सकते हैं।

#1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच जीत के साथ वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल कर सकते हैं और वहीं तवनचाई जीते तो वो भी टाइटल मैच पाने की दौड़ में काफी आगे निकल जाएंगे।

जेम्स नाकाशीमा और सायिद इज़ागखमेव

सायिद इज़ागखमेव के मेंटॉर और दोस्त खबीब नर्मागोमेदोव उनकी शानदार जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं और फैंस भी लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, अमेरिकी रेसलर जेम्स नाकाशीमा के लिए मैच बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

नाकाशीमा पहले वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रह चुके हैं और वो अपनी रेसलिंग स्किल्स की मदद से इज़ागखमेव के लिए काफी सारी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।

MMA Lab टीम के प्रतिनिधि अपने प्रतिद्वंदी के डेब्यू से मिले हाइप को देख चुके हैं और उनके ONE में पहले मैच के मजे को किरकिरा करते हुए जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे।

अगर इज़ागखमेव को जीत मिली तो वो तुरंत ही डिविजन के टॉप पांच फाइटर्स के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।



सुपरगर्ल और एकातेरिना वंडरीएवा

स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में युवा बनाम अनुभव की टक्कर होगी। युवा थाई सनसनी सुपरगर्ल का सामना बेलारूस की अनुभवी फाइटर एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा से होगा।

डिविजन का खिताब किसी के भी पास नहीं है, ऐसे में “द लॉयन सिटी” में आई एक जीत दोनों में से किसी एक स्टार को पहले वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंचाने में मदद करेगी।

18 वर्षीय सुपरगर्ल का ONE Super Series रिकॉर्ड 1-0 है और उन्होंने डेब्यू मैच में मिलाग्रोस लोपेज़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

अगर वो अपने पंचों और फेमस नी अटैक को सही से अमल में ला पाईं तो अमेरिकी स्टार जैकी बुंटान के खिलाफ अपनी बहन की हार के लिए तैयार हो जाएंगी। बुंटान ने पिछले साल सुपरगर्ल की बड़ी बहन वंडरगर्ल को मात दी थी।

वंडरीएवा की बात की जाए तो एक जीत उन्हें भी बुंटान के खिलाफ बदला दिलाने के करीब पहुंचा सकती है। बेलारूसी स्टार को “ONE on TNT IV”  में जजों के फैसले के आधार पर हार का सामना करना पड़ा था। “बार्बी” का मानना था कि उस फाइट में उनकी जीत होनी चाहिए थी।

सेन्ज़ो अकीडा और एलीपिटुआ सिरेगर

सेन्ज़ो अकीडा और एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर अपने पिछले मैच से जीत के रथ पर सवार हुए हैं। अब दोनों ही इस बाउट में विजेता बनकर जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में छाप छोड़ना चाहेंगे।

लगातार अपनी स्किल्स में सुधार कर रहे सिरेगर अभी तक के अपने सबसे अनुभवी और कठिन प्रतिद्वंदी से भिड़ने जा रहे हैं। जापानी स्टार को 17 प्रो बाउट्स तो वहीं इंडोनेशियाई फाइटर को पांच बाउट्स का अनुभव है।

25 वर्षीय “द मैजिशियन” उभरते हुए स्टार हैं और अकीड़ा उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे। वहीं 39 वर्षीय स्टार अभी अपने करियर को विराम देने के मूड में नहीं है और एक युवा स्टार के खिलाफ जीत उन्हें आगे बढ़ते रहने का हौसला देगी।

दोनों ही फाइटर्स अभी टॉप कंटेंडर बनने से काफी दूर हैं, लेकिन एक के बाद एक जीत उन्हें काफी अच्छी स्थिति में लाकर खड़ा कर देगी।

बेबुलट इसाएव और जियानिस स्टोफोरीडिस

बेबुलट इसाएव बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वो अगर मेन कार्ड के पहले मैच में डेब्यू कर रहे जियानिस “हरक्यूलिस” स्टोफोरीडिस को मात दे पाए तो ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के बेहद करीब पहुंच जाएंगे।

हालांकि, इसाएव ने एक डिविजन नीचे जाकर अपने नेचुरल भारवर्ग में मुकाबला करने की इच्छा जताई है ताकि उन्हें अपने दोस्त और मौजूदा किकबॉक्सिंग चैंपियन रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ मुकाबला ना करना पड़े। शुक्रवार को आई जीत रूसी स्टार को वेकेंट (खाली) मिडलवेट किकबॉक्सिंग मैच का दावेदार बना सकती है।

स्टोफोरीडिस को क्रीकलिआ के खिलाफ उतरने में कोई हिचक नहीं होगी और वो इसाएव को हराने के बाद खुद वर्ल्ड टाइटल की रेस में शामिल हो सकते हैं।

ONE Super Series में काफी सारी धुरंधर स्टार्स मौजूद हैं और ग्रीक एथलीट डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपनी स्किल्स को बाकी बड़े नामों के खिलाफ टेस्ट करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS के 3 मैच जो आपको जरूर देखने चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34