सैमापेच Vs. तवनचाई: जीत के 4 तरीके

tawanchai vs saemapetch muay thai phenoms collide 768x432

शुक्रवार, 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में सैमापेच फेयरटेक्स और तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम आमने-सामने होंगे और दोनों क्षण भर में किसी फाइट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

एक जीत #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ दूसरा टाइटल शॉट दिला सकती है। इसके अलावा वो पिछले मैच में रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ हार के बाद दोबारा जीत की लय हासिल कर लेंगे।

दूसरी ओर, तवनचाई को भी पिछले मैच में #3 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ हार मिली थी। अब एक जीत साबित कर देगी कि वो टॉप पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं और ये जीत उन्हें नोंग-ओ के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त करने के करीब भी पहुंचा देगी।

यहां बहुत कुछ दांव पर लगा होगा और जीत उसे ही मिलेगी जो अपनी तकनीक का सही से इस्तेमाल कर पाएगा। इसलिए यहां जानिए कि ये मैच किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 तवनचाई: सैमापेच को सोचने का मौका ना दें

Saemapetch Rittewada 1920X1280 NEXTGENII 5

तवनचाई को सावधान रहना होगा क्योंकि सैमापेच अपने विरोधी के मूव्स को पहले ही परख लेते हैं, जिससे उन्हें साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में रहकर दमदार स्ट्रेट लेफ्ट लगाना बहुत पसंद है।

इसलिए PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार को अच्छी मूवमेंट करते हुए अटैक करना होगा। उन्हें लॉन्ग-रेंज किक्स और शॉर्ट-रेंज एल्बोज़ बढ़त बनाने में मदद कर सकती हैं।

अगर मैच में आक्रामक फाइटिंग देखने को मिली तो सैमापेच की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि उन्हें सोच समझकर अटैक करना ज्यादा पसंद है। अगर तवनचाई ने अपने विरोधी को सोचने का ज्यादा समय दिया तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

#2 सैमापेच: काउंटर किक्स और पंचिंग कॉम्बिनेशंस

Pictures from the Muay Thai dream match between Sitthichai and Tawanchai at ONE: BATTLEGROUND III

तवनचाई अक्सर अपनी लेफ्ट किक को लगाने के लिए अपने पैर को उठाते या उसे मूव करते हैं, ठीक उसी समय सैमापेच दमदार पंच लगाकर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं।

तवनचाई के बैलेंस को बिगाड़कर वो आसानी से नॉकडाउन स्कोर कर पाएंगे।

अगर वो थाई एथलीट को मैट पर नहीं गिरा पाए तो भी तवनचाई कोई अगली स्ट्राइक लगाने से पहले 2 बार जरूर सोचेंगे।

#3 तवनचाई: सैमापेच के करीब आकर अटैक करें

Scenes from the ONE: FULL BLAST II main event between Saemapetch Fairtex and Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि सैमापेच की सबसे बड़ी ताकत उनका लेफ्ट हैंड है, जिसने उन्हें मॉय थाई में 120 से भी ज्यादा जीत दिलाई हैं।

अगर तवनचाई ने दूर रहकर किक्स लगाने की कोशिश की तो #1 रैंक के कंटेंडर के लिए उन्हें क्षति पहुंचाना आसान हो जाएगा।

मगर 22 वर्षीय स्टार इस बात से वाकिफ हैं इसलिए वो भी रिट्टेवाडा की तरह सैमापेच के करीब जाकर एल्बोज़ लगाएंगे। अगर तवनचाई अपने विरोधी के करीब पहुंच पाए तो इस फाइट का रुख क्षण भर में बदल सकता है।

#4 सैमापेच: तवनचाई की रणनीति का अंदाजा लगाना आसान

Scenes from the Muay Thai bout between Tawanchai PK.Saenchai Muaythaigym and Sean Clancy at ONE: DANGAL on 15 May

तवनचाई अक्सर कोई अटैक करने से पहले थोड़ा पीछे जाते हैं, अगर सैमापेच को इस बारे में जानकारी हुई तो वो इसका जरूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

सैमापेच को तवनचाई को कोई समय दिए बिना बहुत तेजी और ताकत के साथ स्ट्राइक लगानी होंगी, जो PK.Saenchai Muaythaigym के फाइटर को तुरंत झकझोर सकती हैं।

अगर सैमापेच को जीत मिली तो वो डिविजन में पहले स्थान पर बने रहेंगे और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने का दावा भी ठोक पाएंगे। अगर उन्हें जीत नहीं मिली तो तवनचाई नए वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर्स में से एक बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें: अनुभव का फायदा उठाकर सुपरगर्ल को हराना चाहती हैं वंडरीएवा

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.