ONE: INSIDE THE MATRIX III के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Russian martial artist Murad Ramazanov pounds away on South Korean welterweight Bae Myung Ho

ONE Championship के INSIDE THE MATRIX सीरीज के पहले 2 इवेंट्स तगड़े एक्शन से भरे रहे थे और अब फैंस को सीरीज के तीसरे इवेंट से भी खतरनाक नॉकआउट्स की उम्मीद रखनी चाहिए।

शुक्रवार, 13 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX III का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होना है।

मेन इवेंट में 2 दमदार शॉट्स लगाने वाले बेंटमवेट एथलीट्स की भिड़ंत होगी, जो अभी तक कई यादगार फिनिश अपने नाम कर चुके हैं।

यहां आप ONE: INSIDE THE MATRIX III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

बेलिंगोन ने ‘लाइटनिंग’ को पहले राउंड में फिनिश किया

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन ने अगस्त 2017 में रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को पहले राउंड में फिनिश कर अपने करियर की सबसे यादगार जीत हासिल की थी।

अभी ONE: QUEST FOR GREATNESS में हुए मैच को शुरू हुए 30 सेकंड ही बीते थे, बेलिंगोन ने अपनी ट्रेडमार्क वुशु स्पिनिंग बैक किक लगाई। किक के मिस होने से मैकलेरन का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने कमजोर तरीके से लेफ्ट हुक और स्ट्रेट राइट लगाए, बेलिंगोन ने इसी बीच दमदार ओवरहैंड राइट लगाया, जिससे मैकलेरन नीचे गिर पड़े।

फिलीपीनो स्टार ने टॉप पोजिशन प्राप्त की और ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया, वहीं “लाइटनिंग” बच निकलने की कोशिश कर रहे थे।

मैकलेरन का वो प्रयास असफल रहा और बेलिंगोन ने लगातार 3 राइट हैंड्स लगाए और अंत में रेफरी को बीच में आकर मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

ONE: INSIDE THE MATRIX III के मेन इवेंट में बेलिंगोन बेंटमवेट डिविजन में सबसे ज्यादा नॉकआउट फिनिश करने वाले एथलीट के रूप में उतर रहे हैं और अगले मैच में जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को अपना शिकार बनाना चाहेंगे।

युस्ताकियो ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर से बदला पूरा किया

जब भी लीवर पर प्रहार होता है तो बॉडी भी ज्यादा देर तक साथ नहीं देती।

नवंबर 2019 में हुए ONE: MASTERS OF FATE में पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो का सामना पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टोनी “डाइनामाइट” टोरू से हुआ था।

इनकी पहली भिड़ंत में टोरू ने पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर युस्ताकियो को फिनिश कर दिया था।

रीमैच में “ग्रैविटी” ने बेहतरीन अंदाज में नॉकआउट फिनिश हासिल कर अपना बदला पूरा किया।

तीसरे राउंड में अभी 2 मिनट ही बीते थे, तभी युस्ताकियो ने बैक किक लगाई, जो उनके प्रतिद्वंदी के छाती और पेट के बीच के हिस्से पर जाकर लैंड हुई।

टोरू अगले ही पल अपने लीवर के हिस्से को पकड़े हुए नजर आए और मैट पर जा गिरे और इसी के साथ फिलीपीनो एथलीट की जीत का सेलिब्रेशन शुरू हुआ।

अब ONE: INSIDE THE MATRIX III में युस्ताकियो को दक्षिण कोरियाई एथलीट “रनिंग मैन” सोंग मिन जोंग की चुनौती से पार पाना होगा।



रामज़ानोव के ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के आगे बे की एक ना चली

Russian phenom Murad Ramazanov 🇷🇺 stays undefeated!

Russian phenom Murad Ramazanov 🇷🇺 stays undefeated with a first-round TKO of Bae Myung Ho! 🇰🇷📺: How to watch 👉 http://bit.ly/KOTJWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 28, 2020

अपराजित रूसी स्टार मुराद रामज़ानोव ने ONE: KING OF THE JUNGLE में “वुल्वरिन” बे म्यूंग हो को अपने ONE डेब्यू मैच में हराया था।

स्टैंड-अप में शुरुआती स्ट्राइक्स के बाद रामज़ानोव ने पहला टेकडाउन स्कोर किया।

बे अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रूसी ग्रैपलर ने दक्षिण कोरियाई स्टार के पैरों को जकड़कर टॉप पोजिशन प्राप्त की हुई थी और सबमिशन मूव लगाने के मौके तलाश रहे थे।

इस बीच बे अपनी बैक रामज़ानोव की तरह कर बैठे और यहीं से रूसी स्टार ने रीयर-नेकेड चोक लगाते हुए कई दमदार लेफ्ट और राइट हैंड्स भी लगाए और अंत में रेफरी को मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

रामज़ानोव अब अपने वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग और ग्राउंड गेम की बदौलत ONE: INSIDE THE MATRIX III में Pancrase वेल्टरवेट चैंपियन हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका के खिलाफ जीत प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

फैन रोंग ने शरीफ मोहम्मद को शानदार अंदाज में फिनिश किया

ONE: LEGENDARY QUEST में “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग ने मार्शल आर्ट्स फैंस को दिखाया था कि जब सबमिशन मूव अपना काम ना कर पाए तो नॉकआउट का विकल्प भी खुला होता है।

मैच के दूसरे राउंड में मिस्र के शरीफ “द शार्क” मोहम्मद के खिलाफ “किंग कोंग वॉरियर” ने टेकडाउन लगाया और सबमिशन लगाने की कोशिश की।

रीयर-नेकेड चोक्स के प्रयासों के कारण मोहम्मद को सांस लेने तक का मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन “द शार्क” ने बेहतरीन तरीके से खुद को डिफेंड किया।

सबमिशन के प्रयासों के असफल रहने के बाद फैन ने ट्रायंगल चोक लगाया, लेकिन इस बार भी मोहम्मद उससे बच निकले। इस दौरान उनका एनर्जी लेवल कम होता जा रहा था।

मोहम्मद अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे और जैसे ही वो कमर के बल मैट पर रहकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। “किंग कोंग वॉरियर” ने मौके को खाली नहीं जाने दिया और लगातार लेफ्ट और राइट हैंड्स लगाकर जीत दर्ज की।

ONE: INSIDE THE MATRIX III में फैन का सामना ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन यूरी सिमोइस से होने वाला है।

आदिवांग ने 45 सेकंड में नॉकआउट फिनिश किया

ONE: INSIDE THE MATRIX III के स्टार्स ने ग्लोबल स्टेज के बाहर भी यादगार नॉकआउट किए हैं।

लिटो “थंडर किड” आदिवांग की भिड़ंत फरवरी 2019 में ONE Warrior Series 4 में अल्बर कोरिया से हुई। ये मैच ONE: CENTURY PART I में उनके मेन-स्टेज डेब्यू से 8 महीने पहले हुआ था।

मैच की शुरुआत में आदिवांग धैर्य से काम ले रहे थे और अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक करने के मौके को तलाश रहे थे।

जैसे ही #5 रैंक के कंटेंडर को मौका मिला, उन्होंने आगे आकर लेफ्ट हुक लगाया, जो निशाने पर लैंड नहीं हो पाया। लेकिन उसके बाद उन्होंने राइट हैंड लगाया जिससे कोरिया बैकफुट पर जाने को मजबूर हो गए।

कोरिया मैट पर जा गिरे और अगले ही पल आदिवांग टॉप पोजिशन प्राप्त कर चुके थे। उसके बाद लगातार लेफ्ट और राइट हैंड्स लगाते हुए उन्होंने मैच को अंतिम रूप दिया।

ONE: INSIDE THE MATRIX में “थंडर किड” Shooto चैंपियन हिरोबा मिनोवा को हराकर अपने फिनिशिंग रेट को 91% से भी बेहतर करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: लिनेकर के खिलाफ मैच में बेलिंगोन को तगड़े एक्शन की उम्मीद

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48