6 विमेंस MMA स्टार्स जिन्होंने ONE Championship में कई रिकॉर्ड तोड़े

Xiong Jing Nan Ayaka Miura HEAVYHITTERS 1920X1280 29.jpg 768x512

विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को बीते कुछ वर्षों में लगातार बहुत अधिक पहचान मिल रही है। इसका श्रेय मुख्य रूप से ONE फीमेल फाइटर्स को जाता है, जो लगातार अपना रोमांचक और दमदार प्रदर्शन करती हुई आ रही हैं।

चाहे फिर वो सबमिशन एक्सपर्ट हों, स्ट्राइकर हों या फिर दोनों का मिश्रण, इन मार्शल आर्ट्स एथलीट्स की वजह से आज विमेंस MMA कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में ध्रुव तारे की तरह चमक रहा है।

हम संगठन की उन टॉप फीमेल एथलीट्स में से 6 के सबसे प्रभावशाली रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शनों में से कुछ पर नज़र डाल लेते हैं।

एंजेला ली ने वापसी कर बना दिए तीन रिकॉर्ड

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने जब मां बनने के कारण फाइटिंग से दूरी बनाई तो फैंस इस बात को लेकर दुविधा में आ गए थे कि क्या वो पहले जैसे अंदाज में सर्कल में फिर से वापसी कर पाएंगी।

हालांकि, जब उन्होंने ONE X में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ अपनी बेल्ट डिफेंड की तो फैंस को सुखद आश्चर्य के साथ उनकी काबिलियत पर भी पूरा भरोसा हो गया।

ली ने स्टैम्प के खिलाफ बाउट में दूसरे राउंड में ही सबमिशन हासिल कर लिया था। उनकी इस जीत व एक और टाइटल डिफेंस ने उनके खाते में कई और कीर्तिमान जोड़ दिए। असलियत में, इस जीत ने उन्हें ONE विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में तीन अलग-अलग रिकॉर्ड तोड़ने में मदद की।

इस जीत के साथ “अनस्टॉपेबल” का सर्वाधिक बाउट्स (13), सर्वाधिक जीत (11), और सर्वाधिक फिनिश (9) का एक नया रिकॉर्ड बन गया।

जिओंग जिंग नान ने वर्ल्ड चैंप के रूप में तीन उपलब्धियां हासिल कीं

ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान बॉक्सिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु दोनों में बहुत अनुभवी एथलीट हैं। उनके इस कौशल ने उन्हें ONE में सबसे बेहतरीन फीमेल मिक्स्ड मार्शल एथलीट्स में से एक बना दिया है।

उनकी सबसे हालिया जीत ONE: HEAVY HITTERS में अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ आई थी, जिसमें उन्होंने अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने के लिए शानदार स्ट्राइकिंग और टेकडाउन डिफेंस का इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने रेज्यूमे में एक और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन शामिल कर लिया।

जिओंग ने पहले ही ONE में सभी महिला एथलीट्स में सबसे अधिक नॉकआउट फिनिश (4) के लिए पहला पायदान हासिल कर लिया था। हालांकि, असाधारण जापानी फाइटर के खिलाफ उनकी जीत ने उन्हें सबसे अधिक ONE विमेंस वर्ल्ड टाइटल डिफेंस (6) और सर्वाधिक ONE विमेंस वर्ल्ड टाइटल बाउट्स (8) का रिकॉर्ड धारक बना दिया।

जोमारी टोरेस ने सबसे तेज स्ट्रॉवेट फिनिश किया

जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस ने एटमवेट और स्ट्रॉवेट दोनों डिविजनों में मुकाबले करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबको स्तब्ध कर दिया है।

हालांकि, ONE: GLOBAL SUPERHEROES में उन्होंने अप्रैल ओसेनियो को 40 सेकंड के नॉकआउट के साथ फिनिश कर दिया और विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्ट्रॉवेट डिविजन में सबसे तेज-तर्रार नॉकआउट के लिए ONE के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा दिया।

इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण चीज ये थी कि उन्हें पहले ओसेनियो के आर्मबार हमले को डिफेंड कैसे करना था। उससे बचने के लिए टोरेस ने ओसेनियो को हवा में उठा लिया और फिर नीचे गिरा दिया। इस तरह से उनके चैलेंजर को उन्हें छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इसके बाद टोरेस ने रिकॉर्ड तोड़ नॉकआउट हासिल करने के लिए ग्राउंड एंड पाउंड की झड़ी लगा दी।

सबसे ज्यादा एटमवेट फाइट्स के लिए बराबरी पर मेई यामागुची, प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल

ONE में पिछले 5 साल से अधिक समय से मेई “V.V” यामागुची और प्रिसिला हरटाटी “ठाठी” लुम्बन गॉल प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी एक साथ सर्किल शेयर नहीं किया, लेकिन उनमें एक बात है, जो समान नजर आती है।

जापानी और इंडोनेशियाई स्टार्स के नाम विमेंस डिविजन में सबसे ज्यादा एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट्स (11) का रिकॉर्ड है। हालांकि, इसके अलावा भी उनका अपना-अपना रिकॉर्ड है।

यामागुची ने सर्वाधिक विमेंस एटमवेट सबमिशन्स (3) एकत्रित किए हैं। उन्होंने सबसे हालिया सबमिशन ONE: ENTER THE DRAGON में लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन के खिलाफ पहले राउंड में आर्मबार के जरिए हासिल किया था।

दूसरी तरफ, लुम्बन गॉल के नाम विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के एटमवेट डिविजन में सबसे अधिक जीत (7) का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने ONE: DAWN OF VALOR में सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से बोजेना “टोटो” अंटोनियर को पराजित करके हासिल किया था।

डेनिस ज़ाम्बोआंगा ने सबसे तेज़ एटमवेट सबमिशन का रिकॉर्ड तोड़ा

3 रैंक की एटमवेट कंटेंडर डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा ने 2019 में ONE के साथ शुरुआत करने के बाद से खुद को एक ताकतवर एथलीट के रूप में स्थापित किया है। असलियत में, उनके खतरनाक हमलों ने उन्हें विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में फैन फेवरेट बना दिया है।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लू बेल्ट होल्डर की सबसे यादगार बाउट ONE: A NEW BREED में थाईलैंड की “ड्रीम गर्ल” वट्सापिन्या केउखोंग के खिलाफ हुई थी। जूडो चैंपियन का सामना करने के बावजूद ज़ाम्बोआंगा ने अपनी प्रतिद्वंदी पर प्रहारों की झड़ी सी लगा दी और उन्हें मैट पर नीचे की ओर घसीट लिया।

वहां से “लायकन क्वीन” ने अमेरिकाना सबमिशन हासिल कर लिया, जिससे थाईलैंड की एथलीट को पहले राउंड के 1:28 मिनट पर ही टैप करने को विवश होना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने विमेंस एटमवेट डिविजन में सबसे तेज-तर्रार सबमिशन का रिकॉर्ड हासिल कर लिया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34