2021 में जुलाई से सितंबर तक MMA स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Aung La N Sang Leandro Ataides BATTLEGROUND 1920X1280 30 768x511

नॉकआउट फिनिश देखना फैंस को हमेशा से पसंद रहा है और 2021 के पिछले 3 महीनों में ONE Championship के कई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने धमाकेदार नॉकआउट फिनिश अपने नाम किए हैं।

पिछले 3 महीनों के जबरदस्त एक्शन के बीच क्लीन पंचों से लेकर खतरनाक बॉडी शॉट्स के प्रभाव से फाइटर्स को फिनिश होते देखा गया है।

यहां देखिए 2021 में जुलाई से सितंबर तक MMA स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#5 शी ने बॉडी शॉट लगाकर किम को फिनिश किया

“द हंटर” शी वेई ने अभी तक अपनी सबसे बड़ी जीत ONE: BATTLEGROUND III में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “होली बीस्ट” डे ह्वान किम को फिनिश कर हासिल की थी।

किम आसानी से हार नहीं मानते और दुनिया के कई बेस्ट एथलीट्स को कड़ी टक्कर दे चुके हैं इसलिए “द हंटर” की तीसरे राउंड में आई नॉकआउट जीत और भी ज्यादा खास बन गई थी।

पहले 2 राउंड्स में उनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, दोनों ही स्कोरकार्ड्स में बढ़त बनाना चाहते थे। मगर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा शी ने लय प्राप्त करनी शुरू कर दी। दूसरे राउंड में ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए वो मैच को फिनिश करने के करीब आ पहुंचे थे।

अंतिम राउंड में “द हंटर” ने अपने विरोधी के टेकडाउन के प्रयासों को विफल करते हुए कई दमदार पंच लगाए। मगर किम भी हार मानने को तैयार नहीं थे।

शी ने खतरनाक तरीके से अटैक करना शुरू किया और इस बीच उनका लेफ्ट हुक किम के लीवर के हिस्से पर जाकर लैंड हुआ, जिसके प्रभाव से वो अगले ही पल मैट पर जा गिरे। कुछ पंचों के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

#4 किम ने वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में गुयेन को हराया

ONE: REVOLUTION में मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन और “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग के फेदरवेट कॉन्टेस्ट में किसी एक फाइटर का फिनिश होना तय था।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन गुयेन को शुरुआती बढ़त मिली, जिन्होंने जैब लगाने के बाद काफ़ किक्स लगाईं। मगर “द फाइटिंग गॉड” भी सब्र से काम लेकर अटैक करने के मौके का इंतज़ार कर रहे थे।

“द सीटू-एशियन” का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था, जिससे उन्होंने दमदार पंच लगाने शुरू कर दिए, लेकिन इस बीच किम को काउंटर अटैक करने का मौका नजर आया। जब गुयेन जैब लगाने के बाद एक और पंच लगाने वाले थे, तभी दक्षिण कोरियाई स्टार ने राइट क्रॉस लगाया।

चूंकि उस समय गुयेन की बॉडी का मोमेंटम आगे था इसलिए राइट क्रॉस दोगुनी ताकत के साथ लैंड हुआ था, जिसके प्रभाव से वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार मैट पर जा गिरे।

किम ने ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया और कुछ सेकंड बाद ही रेफरी ने मैच को समाप्त कर दिया। इस नॉकआउट जीत से “द फाइटिंग गॉड” ने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर लिया है।

#3 आंग ला ने जीत की लय वापस प्राप्त की

लगातार 2 वर्ल्ड टाइटल मैचों में हार के बाद ONE: BATTLEGROUND में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग का सामना लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस से हुआ था।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन को शुरुआती बढ़त मिलने के बाद भी आंग ला हार ना मानते हुए मैच में बने रहे।

अटाईडिस के ग्रैपलिंग अटैक से बचने के बाद “द बर्मीज़ पाइथन” ने अच्छा टेकडाउन डिफेंस किया और अपने ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलने के बाद हेड किक और कई दमदार हुक्स भी लगाए।

क्लिंच गेम में आंग ला ने नी स्ट्राइक भी लगाई। म्यांमार के आइकॉन ने इस बीच खतरनाक हुक्स लगाए और इसी दौरान एक राइट हैंड के प्रभाव से “वुल्फ़” मैट पर जा गिरे और इस प्रदर्शन ने “द बर्मीज़ पाइथन” की जीत की लय में वापसी कराई।

#2 वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट में पैचीओ की नॉकआउट जीत

ONE: REVOLUTION में जोशुआ “द पैशन” पैचीओ और योसूके “द निंजा” सारूटा की ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट से पहले दोनों एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 जीत दर्ज कर चुके थे।

डिफेंडिंग चैंपियन ने पहले ही राउंड में जीत दर्ज कर इस प्रतिद्वंदिता में बढ़त हासिल कर ली थी।

शुरुआत में पैचीओ ने “द निंजा” की लो किक्स को अपने राइट हैंड की मदद से काउंटर करने की कोशिश की, ये एक ऐसी रणनीति साबित हुई जिसने पैचीओ को बाद में काफी फायदा दिलाया।

सारूटा की लो किक को उन्होंने खतरनाक राइट हैंड से काउंटर किया, जिससे जापानी स्टार मैट पर जा गिरे।

पैचीओ ने ग्राउंड गेम में भी अटैक जारी रखा, वहीं सारूटा बच निकलने की कोशिश कर रहे थे। फिलीपीनो स्टार ने इस दौरान दमदार हुक्स की मदद से “द निंजा” को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

“द पैशन” ने कई लेफ्ट हैंड लगाए, जिन्होंने उनकी जीत सुनिश्चित की। इस जीत से पैचीओ अब सारूटा के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 2-1 से आगे हो गए हैं।

#1 सपुत्रा ने रचा इतिहास

ONE: BATTLEGROUND II से पूर्व “डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा ने लिउ पेंग शुआई के खिलाफ अपने शानदार स्ट्राइकिंग गेम की मदद से जीत दर्ज करने का दावा किया था।

उनके बीच फ्लाइवेट MMA बाउट के शुरू होने के 10 सेकंड के अंदर ही इंडोनेशियाई स्टार ने इतिहास रच दिया था।

लिउ ने पहले पंचों को लैंड करवाने की कोशिश की, मगर Evolve टीम के स्टार पंचों से बच निकले।

“डायनामाइट” ने अगले ही पल फ्रंट-फुट पर आकर क्रॉस-हुक कॉम्बिनेशन लगाया, जिसने लिउ को झकझोर दिया था। चीनी एथलीट ने लो किक का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनकी ठोड़ी सपुत्रा को अटैक के लिए आमंत्रित कर रही थी।

इंडोनेशियाई एथलीट ने अगले ही पल खतरनाक राइट हैंड लगाया, जो उनके विरोधी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ। सपुत्रा ने इस मैच को जीतने के साथ ही ONE फ्लाइवेट डिविजन के इतिहास का सबसे तेज फिनिश अपने नाम कर लिया था।

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के कंटेंडर्स के बारे में जानिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)