ONE फेदरवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

Muay Thai superstar Petchmorakot Petchyindee Academy battles Magnus Andersson in a ONE Super Series World Title fight

मॉय थाई फेदरवेट स्ट्राइकर्स को ONE Super Series के सबसे खतरनाक एथलीट्स की संज्ञा दी जाती है।

एक तरफ मॉय थाई फ्लाइवेट एथलीट्स को अपनी सटीकता के लिए जाना जाता है, वहीं फेदरवेट एथलीट्स को अपनी ताकत के लिए। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये दुनिया के बेस्ट एथलीट्स के खिलाफ 100 से अधिक नॉकआउट जीत हासिल कर चुके हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम ONE Super Series मॉय थाई फेदरवेट रैंक्स पर प्रकाश डाल रहे हैं।

वर्ल्ड चैंपियन

मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी इस साल फरवरी में चैंपियन बनने के बाद से ही अजेय रहे हैं।

उन्होंने COVID-19 महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से पहले हुए ONE: WARRIOR’S CODE में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को हराकर सबसे पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

लेकिन जैसे ही चीजें एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हुईं, पेटमोराकोट एक बार फिर जबरदस्त लय में नजर आए और 2 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं।

जुलाई में ONE: NO SURRENDER में उन्होंने थाई लैजेंड “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को करीबी मुकाबले में मात दी थी।

कई लोगों का मानना था कि योडसंकलाई को उस मैच में जीत मिलने वाली है, लेकिन ONE: A NEW BREED III में मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन को तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराकर उन्होंने अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया।

पेटमोराकोट के सबसे बड़े हथियारों ने उन्हें डिविजन का चैंपियन बने रहने में मदद की है। उन्हें अपनी दमदार नी स्ट्राइक्स, साउथपॉ स्ट्रेट लेफ्ट हैंड्स और खतरनाक एल्बोज के लिए जाना जाता है। इन्हीं मूव्स का उपयोग कर उन्होंने दिसंबर 2018 में लियाम “हिटमैन” हैरिसन के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

ये सोच पाना भी थोड़ा मुश्किल है कि पेटमोराकोट के बाद कौन अगला चैंपियन बन सकता है, क्योंकि महान मॉय थाई एथलीट योडसंकलाई भी ऐसा करने में असमर्थ रहे हैं।

लेकिन एक ऐसा एथलीट है जो पेटमोराकोट को अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश कर सकता है।

अगला संभावित प्रतिद्वंदी

😱 WHAT AN UPSET 😱

😱 WHAT AN UPSET 😱 Jamal Yusupov makes a STATEMENT in his ONE Super Series debut, knocking out Thai legend Yodsanklai IWE Fairtex in Round 2!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEAODHOTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, November 16, 2019

जमाल “खेरौ” युसुपोव ने नवंबर 2019 में हुए ONE: AGE OF DRAGONS में अपने फेदरवेट डिविजन के सफर की शुरुआत बेहतरीन नॉकआउट से की थी।

“खेरौ” की जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्हें बहुत कम समय के नोटिस पर “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” के खिलाफ मुकाबला मिला था।

शानदार जीत हासिल कर फरवरी में वो पेटमोराकोट को ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब वो चोट से उबर चुके हैं और वापसी कर दोबारा चैंपियनशिप मैच हासिल करने का इंतज़ार कर रहे हैं।

योडसंकलाई के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखने के बाद अब क्या वो पेटमोराकोट को भी अपनी प्रभावशाली स्ट्राइक्स से क्षति पहुंचा सकेंगे?

खैर, ये तो भविष्य में ही पता चल सकेगा कि वो पेटमोराकोट के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन कर पाते हैं।



#1-रैंक के कंटेंडर

Thai kickboxer Superbon kicks Sitthichai Sitsongpeenong

मार्शल आर्ट्स फैंस को पेटमोराकोट अगले मैच में सुपरबोन के खिलाफ भी अपने टाइटल को डिफेंड करते हुए नजर आ सकते हैं।

ONE: NO SURRENDER में सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ जीत हासिल कर सुपरबोन ने डिविजन में खुद को सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक साबित किया है। वो अब #1-रैंक के फेदरवेट मॉय थाई और #2 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर बने हुए हैं।

थाई स्टार की प्रभावशाली बॉडी किक्स हैं, जिनसे वो अपने प्रतिद्वंदियों के संतुलन को बिगाड़ कर उन्हें मैट पर भी गिराना अच्छे से जानते हैं।

सुपरबोन 5 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और उनका रिकॉर्ड 111-34 का है। वो अपनी किक्स के प्रभाव और अनुभव की मदद से पेटमोराकोट को हराकर नए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

दो थाई सुपरस्टार्स

Muay Thai fighters Jo Nattawut and Yodsanklai IWE Fairtex

योडसंकलाई को चाहे पेटमोराकोट के खिलाफ ONE वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन वो अभी भी ONE Super Series मॉय थाई फेदरवेट डिविजन के सबसे टॉप एथलीट्स में से एक बने हुए हैं।

वो क्रिस “द अफ्रीकन वॉरियर” गिम्बी, लुईस “सूट राइंग” रेजिस और एंडी सावर को हरा चुके हैं। इनमें से आखिरी 2 जीत उन्होंने क्रमशः पहले राउंड में नॉकआउट और दूसरे राउंड में TKO से हासिल की हैं।

हालांकि, पिछले एक साल से उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है, फिर भी योडसंकलाई फेदरवेट डिविजन के किसी भी एथलीट को हराने का दमखम रखते हैं।

उनके राइट अपरकट्स और लेफ्ट किक्स ने उन्हें 78 मैचों में स्टॉपेज से जीत दिलाई है। वहीं, सर्कल में 1 या 2 बड़ी जीत उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचा सकती हैं।

स्मोकिन जो नाटावट #3-रैंक के कंटेंडर हैं और अभी तक के उनके प्रदर्शन को देखा जाए तो वो भी वर्ल्ड चैंपियन के लिए फिलहाल बड़ा खतरा बने हुए हैं।

वो योहान फेयरटेक्स ड्रे के खिलाफ नॉकआउट, साशा मोइसा के खिलाफ TKO और जॉर्ज मान और सैमी “AK47” सना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं।

नाटावट के हाथों में गज़ब की ताकत है और यही चीज उन्हें अन्य एथलीट्स से अलग साबित करती है। हालांकि, अभी तक उन्हें ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने का कोई मौका नहीं मिला है, लेकिन ये भी सत्य है कि एक बड़ी नॉकआउट जीत उन्हें अपना सपना पूरा करने के एक कदम करीब पहुंचा सकती है।

खतरनाक फ्रेंच एथलीट

Samy Sana punches the legend Yodsanklai IWE Fairtex

ग्लोबल स्टेज पर सना के सफर की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही है और इस बीच वो 2 लैजेंड स्ट्राइकर्स को मात दे चुके हैं।

उन्होंने मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में योडसंकलाई को हराया था और उसके बाद ONE: AGE OF DRAGONS में जाबर एस्केरोव को हराया। इन 2 बड़ी जीतों ने उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया।

फाइनल में उनका सामना पेट्रोसियन से हुआ। फ्रेच स्टार ने “द डॉक्टर” को 3 राउंड्स तक अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश किया लेकिन अंत में सर्वसम्मत निर्णय से मुकाबला गंवा बैठे थे।

वो अभी तक 49 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं और उनके खिलाफ मैच में गलती करने पर उनके प्रतिद्वंदियों को उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES को हेडलाइन करेंगे सैम-ए, टोना, टोइवोनन और मैकलेरन

मॉय थाई में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)