ONE के एलीट स्ट्राइकर्स के 6 सबसे खतरनाक नॉकआउट मूव्स

Martin Nguyen kl fight1 16 768x511

ONE Championship के मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजंस कई टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स से भरे हुए हैं।

हर एक मार्शल आर्टिस्ट अपने आप में अलग होता है और उनके पास एक ऐसा मूव भी होना चाहिए, जो उन्हें हमेशा मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करता हो।

यहां आप 6 ONE सुपरस्टार्स और उनके सिग्नेचर स्ट्राइकिंग मूव्स के बारे में जान सकते हैं, जो उन्हें कई सालों से बड़ी जीत दिलाने में मदद करते आए हैं।

#1 गुयेन का ओवरहैंड राइट

मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन अपने खतरनाक ओवरहैंड राइट की मदद से दो ONE वर्ल्ड टाइटल्स जीत चुके हैं।

उनका सामना किसी भी एथलीट से हो रहा हो, लेकिन गुयेन जानते हैं कि उनके मूवसेट में कितना खतरनाक हथियार शामिल है। वो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में ओवरहैंड राइट की मदद से कई बड़ी जीत प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन 2 खास मौकों को शायद कभी भुला नहीं पाएंगे।

पहले गुयेन ने मरात “कोबरा” गफूरोव की लो किक को काउंटर कर राइट हैंड लगाकर ना केवल उन्हें फिनिश किया बल्कि ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती। उसके बाद उन्होंने काउंटर-राइट हैंड की मदद से एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

#2 आंग ला न संग का खतरनाक अपरकट

इस बात में कोई संदेह नहीं कि आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग का हर एक मूव मैच को फिनिश कर सकता है, लेकिन राइट अपरकट उनका सबसे खतरनाक मूव है।

इस मूव के जरिए वो अपने कई प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं। ONE के इतिहास के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में से एक में भी उन्होंने अपने विरोधी को अपरकट लगाकर ही फिनिश किया था।

जून 2018 में हुए ONE: SPIRIT OF A WARRIOR में केन हासेगावा के खिलाफ 5 राउंड्स तक चले जबरदस्त मुकाबले में “द बर्मीज़ पाइथन” ने खतरनाक अपरकट लगाकर जीत अपने नाम की थी।

#3 पेट्रोसियन का स्ट्रेट लेफ्ट

कॉम्बैट स्पोर्ट्स में शायद ही ऐसी कोई स्ट्राइक हो जो जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के स्ट्रेट लेफ्ट से ज्यादा प्रभावशाली हो।

साउथपॉ स्टार के लेफ्ट हैंड से बच पाना बहुत मुश्किल है और इससे पहले कई मौकों पर उन्हें जैब और लीड हुक लगाते भी देखा गया है।

अगस्त 2019 में हुए ONE: DREAMS OF GOLD में “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ रीमैच में आर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड ने थाई स्टार को इसी मूव की मदद से पहले राउंड में नॉकआउट कर दिया था।

पेट्रोसियन ने पहले अपने लीड हैंड की मदद से अपने विरोधी से दूरी का अंदाजा लगाया और उसके अगले ही पल दमदार स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, जो नाटावट के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ। शॉट का प्रभाव इतना था कि थाई स्टार मैच को जारी भी नहीं रख पाए।



#4 बेलिंगोन की स्पिनिंग बैक किक

केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन Team Lakay के टॉप वुशु एथलीट्स में से एक हैं और अपने कई टीम मेंबर्स की तरह उन्हें भी स्पिनिंग बैक किक लगाना पसंद है।

अपनी शानदार तकनीक की मदद से वो अपने प्रतिद्वंदियों को खूब क्षति पहुंचाते आए हैं और अप्रैल 2018 में हुए ONE: HEROES OF HONOR में एंड्रयू लियोन के खिलाफ भी उन्होंने इसी किक की मदद से जीत प्राप्त की थी।

पहले राउंड में अमेरिकी स्टार पर दबाव बनाते हुए बेलिंगोन ने लियोन के पेट के हिस्से पर स्पिनिंग बैक किक लगाई, जिससे उनके विरोधी मैट पर जा गिरे।

“द सायलेन्सर” ने उसके बाद कुछ पंच लगाते हुए अपनी तकनीकी नॉकआउट से जीत सुनिश्चित की।

#5 रोडटंग के लीवर शॉट्स

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन कई अलग-अलग स्ट्राइक्स का इस्तेमाल करते हैं और फ्रंटफुट पर रहकर आक्रामक तरीके से अटैक करना पसंद करते हैं।

अपने मैचों में अक्सर वो अपने विरोधी के लीवर के हिस्से पर लेफ्ट हुक भी लगाते हैं। इसी की मदद से कई बड़े मैचों में जीत दर्ज कर वो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।

जनवरी 2020 में हुए ONE: A NEW TOMORROW में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ रीमैच को उन्होंने ब्रिटिश स्टार को बॉडी शॉट्स से फिनिश करने का वादा किया था और ऐसा ही कुछ उन्होंने करके भी दिखाया।

पहले राउंड में रोडटंग ने दमदार हुक लगाकर नॉकडाउन किया, हालांकि “द जनरल” मैच में बने रहे, लेकिन आगे चलकर मैच का अंत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ।

#6 गलानी की स्पिनिंग हुक किक

ऐसे बहुत कम हेवीवेट एथलीट्स हैं जो शारीरिक क्षमता में एलन “द पैंथर” गलानी की बराबरी कर सकें। वो बहुत तेजी से मूव करते हैं और आक्रामकता से लगातार फैंस का मनोरंजन करते आए हैं।

साथी हेवीवेट एथलीट्स से उलट “द पैंथर” को बहुत तेजी के साथ स्पिनिंग किक्स लगाने के लिए जाना जाता है। अपने करियर में कई बार वो इन्हीं किक्स की मदद से मैचों को फिनिश कर चुके हैं।

2013 के सितंबर महीने में हुए ONE: CHAMPIONS & WARRIORS में गलानी का डेब्यू हुआ, जहां उन्होंने महमूद हसन को स्पिनिंग किक लगाकर मात दी थी।

उनकी स्पिनिंग हुक किक को देख सभी चौंक उठे थे और उसी प्रदर्शन ने गलानी को ONE के बड़े सुपरस्टार्स में जगह दिलाई।

ये भी पढ़ें: Flashback Friday: एलन गलानी का ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार डेब्यू

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400