Tip Tuesday: मार्टिन गुयेन ने अपने ओवरहैंड राइट पर चर्चा की

ONE Featherweight World Champion Martin Nguyen

मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन का ओवरहैंड राइट ONE Championship में सबसे खतरनाक मूव्स में से एक हैं।

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन अपने सिग्नेचर पंच की मदद से यादगार नॉकआउट के साथ-साथ 2 डिविजन में वर्ल्ड टाइटल्स भी अपने नाम कर चुके हैं। अक्सर उनके प्रतिद्वंदियों को पता होता है कि उन्हें कब ओवरहैंड राइट लगने वाला है, फिर भी वो उसे रोक पाने में नाकाम ही साबित होते रहे हैं।

वैसे तो गुयेन की एथलेटिक क्षमता और उनकी ताकत उन्हें दमदार ओवरहैंड राइट लगाने में मदद करती है लेकिन वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार इनके अलावा भी कई चीजों पर इस मूव को लगाने के लिए निर्भर करते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं ताकतवर महसूस करता हूं लेकिन जब आपको नहीं पता होता है कि आपको पंच लगने वाला है, वो पंच सबसे अधिक क्षति पहुंचाते हैं। इसलिए मैं परफेक्ट टाइमिंग के साथ पंच लगाने की कोशिश करता हूं।”

असल में 31 वर्षीय स्टार की काउंटर-स्ट्राइकिंग भी हमेशा प्रभावशाली साबित होती है, जिसका इस्तेमाल वो तब करते हैं जब उनके प्रतिद्वंदी अपने ही अटैक में फंस चुके हों।



इस कारण उन्हें आक्रामक स्ट्राइकर्स की प्रतिद्वंदिता बेहद पसंद है।

गुयेन ने कहा, “ऐसे बहुत ही कम मौके आते हैं जब मेरा सिग्नेचर ओवरहैंड राइट सटीक निशाने पर जाकर लैंड होता है, इसलिए आपको ऐसे फाइट करनी होती है जैसे आप चैस का कोई मैच खेल रहे हैं।”

“लेकिन जैसे मेरा सामना ऐसे कई एथलीट्स से हुआ है जो स्ट्राइकिंग के अलावा किसी दूसरी चीज पर ध्यान नहीं देते, उनके खिलाफ ओवरहैंड राइट सही तरीके से काम करता है। मुझे राइट हैंड से उन्हें फिनिश करना पसंद है।”

Martin Nguyen knocks out Eduard Folayang at ONE: LEGENDS OF THE WORLD in November 2017

आमतौर पर एथलीट्स को गुयेन के इस पंच के बारे में पता होता है, इसलिए वो इसकी पहुंच से दूर रहने की ही कोशिश करते हैं।

इस तरह दूर रहने वाले प्रतिद्वंदियों के लिए उनके पास एक अलग रणनीति मौजूद होती है।

फेदरवेट चैंपियन ने कहा, “अक्सर मैं मैच को ऐसे देखता हूं जैसे चैस खेल रहा हूं। मैं अपने प्रतिद्वंदी को मौके देता हूं जिससे वो मुझपर अटैक करने के लिए आगे आएं, इस कारण मैं अपने हाथों को नीचे कर लेता हूं, सिर को खुला छोड़ देता हूं और साइड में मूव करता रहता हूं।”

“जैसे ही मेरा अपोनेंट अटैक करने के लिए आगे आता है तभी मैं बाईं ओर चला जाता हूं और साथ ही राइट हैंड को भी अंजाम देता हूं।”

Vietnamese-Australian star Martin Nguyen drops Kazunori Yokota with his overhand right

चाहे उनके प्रतिद्वंदी एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग की तरह स्पिनिंग अटैक करते हों, मरात “कोबरा” गफूरोव की तरह लो किक या फिर काज़ूनोरी योकोटा की तरह जैब लगाते हों। “द सीटू-एशियन” ने हर बार ये साबित किया है कि वो किसी के भी खिलाफ अपने सिग्नेचर पंच का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वो इसे अनोखे तरीके से लगाते हैं और सीधे चिन (ठोड़ी) पर लैंड कराते हैं, इससे अक्सर उनके प्रतिद्वंदी नॉकआउट होकर मैट पर गिर जाते हैं।

गुयेन ने आगे कहा, “ओवरहैंड राइट एक हुकिंग एक्शन है और अगले ही पल उसका प्रभाव साफ देखा जा सकता है। इसी तरीके से मैं ओवरहैंड राइट लगाता हूं।”

ये भी पढ़ें: गेमिंग के सहारे मार्टिन गुयेन को अच्छा प्रदर्शन करने में मिलती है मदद

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19