इन 5 कारणों से आपको ONE: BAD BLOOD जरूर देखना चाहिए

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 4 768x512

शुक्रवार, 11 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

कार्ड में 2 धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों के अलावा भी कई बड़े एथलीट्स शामिल हैं, जो इस इवेंट को यादगार बनाने को बेताब हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में जिनसे आपको ONE: BAD BLOOD जरूर देखना चाहिए।

#1 बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त टक्कर

बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस और जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के बीच ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पहले जबरदस्त जुबानी जंग देखी गई।

मौजूदा चैंपियन फर्नांडीस ONE इतिहास के सबसे सफल चैंपियन हैं और “हैंड्स ऑफ स्टोन” के लिए कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखाई है।

लिनेकर ने कहा कि वो इस प्रतिद्वंदिता को पर्सनल लेवल पर नहीं ले जाना चाहते, लेकिन “द फ्लैश” इस समय काफी गुस्साए हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये भावनाएं सर्कल में उतरने के बाद भी उनपर हावी रहेंगी क्योंकि आमतौर पर सर्कल में भावनाओं का हावी होना किसी एथलीट के लिए बहुत दुखदायी साबित हो सकता है।

फर्नांडीस अपनी शानदार तकनीक के सहारे जीत प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। उनका अनुभव अगली फाइट में उन्हें जीत हासिल करने में मदद करेगा, लेकिन एक ऐसा समय आएगा जब वो भावनाओं में बहकर लिनेकर को सबक सिखाने की कोशिश के दौरान गलती कर सकते हैं, जिससे उनके विरोधी को बढ़त बनाने का मौका मिल सकता है।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” के हाथों में गज़ब की ताकत है, वहीं फर्नांडीस की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्किल्स वर्ल्ड-क्लास हैं। उनके स्टाइल्स की भिड़ंत ही इस वर्ल्ड टाइटल बाउट को यादगार बना रही होगी।

#2 एक अपराजित हेवीवेट एथलीट के हाथ लगेगी बेल्ट

को-मेन इवेंट में एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन और किरिल ग्रिशेंको ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने होंगे और इस बीच उनका अपराजित रिकॉर्ड भी दांव पर लगा होगा।

मालिकिन और ग्रिशेंको का रिकॉर्ड क्रमशः 10-0 और 5-0 है और रूसी एथलीट को भरोसा है कि वो अपने विरोधी को फिनिश करने वाले हैं।

मालिकिन ने अपनी ताकत के बल पर पिछली फाइट में अमीर अलीअकबरी को पहले राउंड में नॉकआउट किया था। उनका रेसलिंग गेम खतरनाक है, लेकिन अब वो अपने बेलारूसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ स्टैंड-अप फाइटिंग करना चाहते हैं।

दूसरी ओर, ग्रिशेंको एक एलीट लेवल के रेसलर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी स्ट्राइकिंग के लिए भी पहचाना जाता है और उनके स्पिनिंग अटैक्स का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है।

उनका मानना है कि “स्लेदकी” उन्हें कम आंक रहे हैं और यही बात उनकी हार का कारण बन सकती है।

दोनों फाइटर्स की ताकत, शानदार स्किल्स को देखने के बाद एक चीज़ जरूर तय है कि इस मैच में बहुत तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।


#3 मॉय थाई स्टार्स वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहेंगे

British Muay Thai fighter Jonathan Haggerty beats Japanese star Taiki Naito at ONE: BIG BANG II in December 2020

2 टॉप लेवल के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर्स एक ऐसे मैच में भिड़ेंगे, जिसमें जीत उन्हें रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है। मगर उससे पहले रोडटंग का ONE X में डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन से सामना होने वाला है।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को रोडटंग के खिलाफ अपना टाइटल गंवाना पड़ा था और उसके बाद रीमैच में भी हार झेलनी पड़ी। मगर अब वो 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और रैंकिंग्स में दूसरा स्थान हासिल है।

रोडटंग के खिलाफ हार के बाद भी ब्रिटिश स्टार मानते हैं कि वो अब बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और अगले मैच को पहले राउंड में नॉकआउट से जीतकर अपने शानदार मोमेंटम को जारी रखेंगे।

उनके सामने होंगे #4 रैंक के कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी, जिनका बैंकॉक स्टेडियम सर्किट और ONE Super Series का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

वो अपनी दमदार किक्स और शानदार क्लिंच गेम की मदद से हैगर्टी को हराकर रोडटंग के खिलाफ मैच हासिल करना चाहेंगे।

#4 स्ट्रॉवेट डिविजन के मैचों में तगड़ा एक्शन देखा जाएगा

Pictures from the fight between Joshua Pacio and Yosuke Saruta at ONE: REVOLUTION

इन दिनों स्ट्रॉवेट MMA डिविजन सोशल मीडिया पर वर्ल्ड ग्रां प्री को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है और ONE: BAD BLOOD की 2 स्ट्रॉवेट बाउट्स साबित करेंगी कि क्यों ये टूर्नामेंट बहुत जबरदस्त साबित हो सकता है।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योसूके “द निंजा” सारूटा का सामना क्यूबा के रेसलर गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट से होगा। वहीं डिविजन के पूर्व चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक का सामना “मिनी टी” डेनियल विलियम्स से होगा।

सारूटा और पूर्व ओलंपियन बलार्ट, दोनों बेहतरीन ग्रैपलर्स हैं और स्ट्राइक्स भी प्रभावशाली होती हैं इसलिए दोनों एथलीट्स के बीच हर क्षेत्र में जबरदस्त फाइटिंग देखने को मिलेगी।

वहीं डेडामरोंग और विलियम्स स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट्स हैं और इस बाउट को लेकर सवाल होगा कि क्या डेडामरोंग एनर्जी लेवल और चुस्ती के मामले में अपने युवा प्रतिद्वंदी “मिनी टी” की बराबरी कर पाएंगे। इससे पहले विलियम्स का रोडटंग के साथ मैच 3 राउंड्स तक चला था।

इस मैच के परिणाम का डिविजन पर बड़ा प्रभाव पड़ना तय है।

#5 उभरते हुए स्टार्स करेंगे डेब्यू

ONE: BAD BLOOD के लीड कार्ड में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे क्योंकि 3 एथलीट्स अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे होंगे।

“डायनामिक” वू सुंग हूं दक्षिण कोरियाई जिम Team MAD में ट्रेनिंग करते हैं और अपने पहले मैच में उनका सामना मॉय थाई से मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बने योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स से होगा।

ह्यूगो “सिल्वरबैक” कुन्हा ब्राजील में 6-0 का शानदार रिकॉर्ड कायम करने के बाद ग्लोबल स्टेज पर आ रहे हैं। वो अपनी शानदार रेसलिंग और ग्रैपलिंग गेम की मदद से कनाडाई एथलीट डस्टिन जॉयनसन को हराना चाहेंगे।

इस बीच अमेरिकी हेवीवेट एथलीट पूर्व NCAA ऑल-अमेरिकन रेसलर और वर्ल्ड-फेमस American Top Team का प्रतिनिधित्व करने वाले ओडी “द विटनेस” डेलेनी की भिड़ंत नॉर्वे के थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो से होगी। नार्मो को उम्मीद होगी कि वो डेलेनी के खिलाफ शानदार डिफेंस करते हुए उन्हें फिनिश कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD के 3 उभरते हुए स्टार्स जिनपर सभी का ध्यान होगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35