हैगर्टी को मोंग्कोलपेच के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट जीत का भरोसा

Jonathan Haggerty Taiki Naito ONE BIG BANG II 1920X1280 44 768x512

ONE Super Series में बेहतरीन प्रदर्शन कर कामयाबी हासिल करने वाले जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अब 11 फरवरी को होने वाले ONE: BAD BLOOD के मुकाबले में जीत हासिल कर दोबारा खिताब की दौड़ में शामिल होना चाहेंगे।

उस शाम पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन इस मुकाबले में टॉप कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी से टकराएंगे। हैगर्टी को ये अच्छी तरह से पता है कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में जीतना कितना अहम हो सकता है।

जोनाथन का कहना है, “(टाईकी नाइटो को हराने को) करीब एक साल हो चुका है और इस दौरान मैं काफी मेच्योर हो चुका हूं। इस एक साल में मैंने जो भी समझा और खुद को जिस तरह तैयार किया है, वो असाधारण है।”

“मुझे लगता है कि मैं पहले से ज्यादा ताकतवर, तेज और चुस्त-दुरुस्त हो चुका हूं। साथ ही मुझे ये भी पता है कि अपने खेल को किस तरह से बेहतर बनाना है। मेरा मकसद सिर्फ नॉकआउट करना नहीं है बल्कि मुकाबले को लेकर मैंने और भी तैयारियां की हैं। मेरा एक अलग विज़न है और वो है खेल के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचना।”

“द जनरल” ने डिविजन के किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन से दूसरी वर्ल्ड चैंपियशिप हार के बाद से लगातार दो मैचों में जीत हासिल की है।फिलहाल, वो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में #2 रैंक के कंटेंडर हैं, जबकि मोंग्कोलपेच को चौथा स्थान हासिल है।

British Muay Thai fighter Jonathan Haggerty beats Japanese star Taiki Naito at ONE: BIG BANG II in December 2020

लेकिन मोंग्कोलपेच का रिकॉर्ड भी कुछ कम नहीं है। वो अब तक 160 मुकाबलों में उतर चुके हैं और Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन हैगर्टी को लगता है कि उन्हें मैच जीतने में ज़्यादा परेशानी नहीं होगी।

24 वर्षीय जोनाथन बताते हैं, “मैं पूरी ईमानदारी से ऊतरूंगा। मैं खुद को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि मैं ये मुकाबला आसानी से जीत जाऊंगा। वो मेरे खेल के आगे बिल्कुल भी नहीं टिक पाएंगे।”

“उनकी शुरुआत धीमी होती है। उन्हें (बैंकॉक) स्टेडियम्स की आदत है। ऐसे में सिर्फ एक मुकाबले के लिए वो अपने तरीके और रणनीति को नहीं बदल सकते। अगर वो ऐसा करते भी हैं तो ये अच्छा आइडिया नहीं है।

“जब उन्होंने इलायस महमूदी को हराया था तो महमूदी का स्टाइल कुछ ऐसा है कि उनके अटैक सटीक नहीं होते, मगर काफी मात्रा में अटैक करते हैं। उनके काफी प्रहार मोंग्कोलपेच को लग नहीं रहे थे।

“हालांकि, मैं मोंग्कोलपेच के साथ वो गलतियां नहीं दोहराऊंगा। मुझे लगता है कि उनका स्टाइल मेरे लिए अनुकूल है।”



हालांकि, वो आत्मविश्वास से लबरेज़ हैं। “द जनरल” ने प्रतिद्वंदी के गेम प्लान के लिए भरपूर तैयारी कर रखी है।

अपनी तैयारी की वजह से वो आश्वस्त हैं कि Petchyindee Academy के एथलीट के ताकत का जवाब सही से दे पाएंगे।

हैगर्टी ने बताया, “मुझे मोंग्कोलपेच के क्लिंच, लो किक और राइट हैंड से बचना पड़ेगा क्योंकि उनसे पास बस यही हैं। वो एक शॉट लगाते हैं। वो कॉम्बिनेशन थ्रो नहीं करते।”

“मुझे लगता है कि वो फाइट को खराब करने के इरादे से आ रहे हैं। वो एक जगह रुककर फाइट करने वाले नहीं हैं। मुझे लगता है कि वो अटैक करने के बाद और पकड़ने की रणनीति अपनाएंगे।

“वो क्लिंच का ज़्यादा इस्तेमाल करते है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ONE Super Series में ज़्यादा देर इसकी अनुमति मिलेगी। जब तक वो मेरी कमर को नहीं पकड़ेंगे, तब तक ठीक है। रेफरी उन्हें छुड़ा देंगे और मैं फिर बाहर की तरफ रहूंगा।”

जोनाथन के पास ना सिर्फ मोंग्कोलपेच के हर पैंतरे का जवाब है बल्कि उन्हें अपने हर अटैक पर भी काफी यकीन है, जिनके दम पर वो लगातार मुकाबले जीतते आए हैं।

नाइटो के साथ हुए मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने के बारे में जोनाथन कहते हैं, “वो मेरे लिए काफी अहम मुकाबला था। वो एक तरह से मेरी कमबैक फाइट थी। उनसे जीतना आसान नहीं था, लेकिन मैंने इसे एक आसान जीत में तब्दील कर दिया था।”

“उन्होंने पेचडम को शिकस्त दी है। उन्होंने सवास माइकल को हराया है। वो एक वर्ल्ड-क्लास प्रतिद्वंदी हैं और जिस तरह से मैंने उन्हें पराजित किया, वो और भी अधिक आत्मविश्वास मुझमें भर देता है।”

British Muay Thai fighter Jonathan Haggerty beats Japanese star Taiki Naito at ONE: BIG BANG II in December 2020

कुछ इसी तरह की योजनाओं के साथ हैगर्टी, मोंग्कोलपेच का मुकाबला करने के लिए उतरेंगे।

पूर्व चैंपियन को अपने मुकाबले के परिणाम को लेकर किसी तरह की कोई शंका नहीं है और वो सिंगापुर में एक शानदार फिनिश की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं जिस तरह से वहां फाइट के लिए जाता हूं, मैं वही करता हूं। जैसी परिस्थितियां होती हैं और मुझे नहीं पता कि ये कैसे हो जाता है। मेरे पास तेज-तर्रार दिखने के लिए कोई गेम प्लान नहीं है और यही वो चीजें है, जिनके साथ मैं मुकाबले में खड़ा रहता हूं।”

“मैं फिर से पूरी तरह से ईमानदारी से मुकाबला करने जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अति-आत्मविश्वास से भरा हुआ हूं, लेकिन ये कोई गलत बात नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें पहले राउंड में ही नॉकआउट कर दूंगा। मुझे नहीं लगता कि वो मेरी मूवमेंट का सामना करने में सक्षम होंगे।”

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4