ग्रिशेंको: ‘मुझे अंडरडॉग कहे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता’

Kirill Grishenko Dustin Joynson 1920X1280 ONE NextGen 27.jpg 768x512

किरिल ग्रिशेंको के सामने एक बहुत बड़ा अवसर है, जिसका वो भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं।

अपराजित बेलारूसी एथलीट शुक्रवार, 11 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE: BAD BLOOD के ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रूसी पावरहाउस एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन से भिड़ेंगे।

उन्हें टाइटल शॉट अपनी उम्मीद से जल्दी मिल गया है, लेकिन ग्रिशेंको खुद को बेस्ट एथलीट्स में शामिल करवाने को बेताब हैं और ऐसा करने के लिए वो फाइट में अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।

उन्होंने कहा, “इतनी जल्दी टाइटल शॉट मिलना काफी चौंकाने वाला रहा, लेकिन मैं इससे खुश हूं क्योंकि इस लम्हे के लिए मैंने बहुत कठिन परिश्रम किया है। अब मैं अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाने वाला हूं।”

“ये मेरे MMA करियर में एक नया मोड़ होगा। मेरा रुकने का कोई मन नहीं है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने फैंस और करीबियों को खुश देखना चाहता हूं। साथ ही मैं खुद को दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक के रूप में स्थापित करने को बेताब हूं।”

Kirill Grishenko defeats Dustin Joynson by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

दूसरी ओर, मालिकिन ने कहा है कि ग्रिशेंको उनके सामने ज्यादा मुश्किल खड़ी नहीं कर पाएंगे।

ग्रिशेंको को इस तरह कम आंके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो पहले भी इस तरह की स्थिति से गुजर चुके हैं। उन्हें बातें करने से ज्यादा अपने एक्शन से जवाब देना पसंद है और इसी मानसिकता की वजह से उनका रिकॉर्ड 5-0 का है।

30 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मुझे अपने हर एक मैच से पूर्व अंडरडॉग कहा जाता है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे अपने आलोचकों को गलत साबित करते हुए आत्म संतुष्टि प्राप्त करना अच्छा लगता है।”

“मैं सभी मौकों का फायदा उठाने की कोशिश करता हूं। मुझे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं जानता हूं कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए मैंने कितनी कड़ी मेहनत की है और टाइटल शॉट मिलने का हकदार हूं।

“वो मुझे अपनी स्पीड से चौंकाते हुए नॉकआउट करेंगे या नहीं, ये तो 11 फरवरी को ही पता चलेगा। मैं इतना ही कहूंगा कि हमें उसी दिन का इंतज़ार है क्योंकि मुझे ज्यादा बातें करना पसंद नहीं है।”



चाहे “स्लेदकी” अपने प्रतिद्वंदी की चुनौती को कठिन ना मान रहे हों, लेकिन ग्रिशेंको अपने रूसी विरोधी को गंभीरता से ले रहे हैं।

दोनों एथलीट्स रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए ग्रिशेंको जानते हैं कि ग्रैपलिंग इस मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। मगर उन्होंने मालिकिन के स्टैंड-अप गेम को भी परखा है, जिससे बचने का वो हर संभव प्रयास करेंगे।

बेलारूसी स्टार ने कहा, “वो बहुत अच्छे फाइटर हैं, मैंने उनकी सभी फाइट्स को देखा है और उन्हें हराना आसान नहीं होगा।”

“उनके पास कई स्किल्स हैं। वो फ्रीस्टाइल रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और अब अपनी स्ट्राइकिंग में भी सुधार कर लिया है, लेकिन मैं हर तरह की चुनौती के लिए तैयार रहूंगा।”

मालिकिन जैसे बेहतरीन फाइटर के खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं है, लेकिन ग्रिशेंको मानते हैं कि 11 फरवरी को जीत उन्हें मिलने वाली है।

Kirill Grishenko defeats Dustin Joynson by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

M2G और MGC टीम के स्टार का ग्राउंड गेम जबरदस्त है और ग्रीको-रोमन रेसलिंग में टॉप लेवल पर प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग में भी सुधार किया है और इन्हीं दोनों स्किल्स का मिश्रण करते हुए उन्होंने पिछले साल अपने ONE डेब्यू में ओमार “रग रग” केन को फिनिश किया था।

अब बेलारूसी एथलीट मानते हैं कि उनकी स्किल्स उन्हें “स्लेदकी” पर बड़ी जीत दिलाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

उन्होंने कहा, “हमने गेम प्लान तैयार किया है, लेकिन उसे उजागर नहीं करना चाहता। मैं और मेरे कोच कॉन्स्टेनटिन मिखाइलोविच माखनकोव मानते हैं कि ज्यादा स्किल्स का होना हमेशा फायदेमंद रहता है इसलिए हम हर क्षेत्र पर ध्यान दे रहे हैं और अच्छा गेम प्लान भी तैयार किया है।”

“मैंने खुद को 5 राउंड्स तक फाइटिंग के लिए तैयार किया है। मुझे अपनी स्किल्स पर संदेह नहीं है और जानता हूं कि अंत तक पूरी ताकत के साथ फाइट करूंगा।”

Kirill Grishenko defeats Dustin Joynson by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

ग्रिशेंको उन एथलीट्स में से एक नहीं हैं जो बिना सोचे समझे अपनी बात कहें और मानते हैं कि मालिकिन ने उन्हें कम आंक कर बहुत बड़ी गलती कर दी है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए वो सिंगापुर में अपने विरोधी को नॉकआउट करने के लिए बेताब हैं।

उन्होंने कहा, “सभी फाइटर्स अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करना चाहते हैं और मैं भी उन्हीं में से एक हूं।”

“मैं एनातोली का सम्मान करता हूं और मुझे उम्मीद है कि ये एक धमाकेदार मैच साबित होगा।”

ये भी पढ़ें: मालिकिन ने भुल्लर पर कसा तंज कसा, कहा – अंतरिम विजेता ही ‘असली चैंपियन’ होगा

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5