MMA लैजेंड बिबियानो फर्नांडीस का सामना करने को लेकर उत्साहित हैं स्टीफन लोमन – ‘वो कोई साधारण फाइटर नहीं हैं’

Stephen Loman Shoko Sato ONE X 1920X1280 39 768x512

स्टीफन लोमन जल्द अपने MMA करियर की सबसे बड़ी फाइट का हिस्सा बनने वाले हैं, जो उन्हें बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करने में मदद कर सकती है।

19 नवंबर को ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee में “द स्नाइपर” का सामना ONE इतिहास के सबसे सफल चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस से होगा।

अगर #5 रैंक के कंटेंडर पूर्व चैंपियन को हरा पाए तो निश्चित तौर पर वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में जगह बना लेंगे।

लोमन पिछले साल ONE Championship को जॉइन करने के बाद से ही फर्नांडीस के साथ मैच की मांग करते आए हैं। अब सर्कल में लगातार जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने ये मैच प्राप्त कर लिया है।

फिलीपीनो स्टार अब 10 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और ब्राजीलियाई लैजेंड का सामना करने के लिए बेताब हैं।

लोमन ने कहा:

“मैं फर्नांडीस के साथ मैच मिलने से बहुत खुश हूं। अब मेरे पास खुद में किए गए सुधार से लोगों को वाकिफ कराने का मौका है। मैं इस फाइट को लेकर उत्साहित हूं।

“इससे पहले भी मुझे उनके खिलाफ मैच मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वो नहीं हो पाया। इसलिए इस मैच के प्रति मेरा उत्साह अभी भी कम नहीं हुआ है।”

फर्नांडीस ने 11 ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप जीते, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है, लेकिन इसी साल मार्च में जॉन लिनेकर के हाथों अपनी चैंपियनशिप हार गए थे।

ये टाइटल अब वेकेंट (खाली) है क्योंकि #2 रैंक के कंटेंडर लिनेकर रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर मौजूद फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से पहले वजन को संतुलित रख पाने में असफल रहे थे। वहीं फर्नांडीस अब तीसरे स्थान पर हैं।

लोमन को फर्क नहीं पड़ता कि रैंकिंग्स में उनसे ऊपर कौन है और वो जानते हैं कि “फ्लैश” के खिलाफ एक जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

उन्होंने कहा:

“मैं मानता हूं कि ये जीत मुझे ONE वर्ल्ड टाइटल के बहुत करीब पहुंचा देगी, जो मेरे बड़े लक्ष्यों में से एक हैं। मैं इन टॉप-5 कंटेंडर्स का सामना करते हुए साबित करना चाहता हूं कि मैं वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने का हकदार हूं।

“मुझे हर हालत में फर्नांडीस को हराना होगा क्योंकि मैं जानता हूं कि वो कोई साधारण फाइटर नहीं हैं।”

लोमन का मानना है कि उनकी कंडीशनिंग अगली फाइट में बड़ा अंतर पैदा करेगी

स्टीफन लोमन की उम्र 30 साल है और बिबियानो फर्नांडीस से 12 साल छोटे हैं। वो मानते हैं कि युवा होना उन्हें ब्राजीलियाई एथलीट पर बढ़त दिलाएगा।

वहीं Team Lakay के स्टार केविन बेलिंगोन उन्हें कई अहम सलाह दे रहे हैं, जिनका “द फ्लैश” के खिलाफ ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में रिकॉर्ड 1-3 का है।

यही चीज़ें लोमन को इस फाइट से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और प्रोत्साहित रहने में भी मदद कर रही है।

“द स्नाइपर” ने कहा”

“फर्नांडीस ने केविन बेलिंगोन को हराया हुआ है इसलिए मैं उनसे फाइट कर जानना चाहता हूं कि मैं इस समय किस लेवल पर हूं।

“जब बेलिंगोन को मेरी अगली फाइट के बारे में पता चला, तब उन्होंने मुझसे कहा कि मैं बिबियानो को हरा सकता हूं क्योंकि वो बूढ़े हो रहे हैं। मज़ाक को किनारे रखकर बात करें तो उम्र इस मैच में बड़ा अंतर पैदा करेगी क्योंकि वो 42 साल के हैं।”

लोमन, फर्नांडीस को कम नहीं आंक रहे।

“द फ्लैश” ने जॉन लिनेकर को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नॉकडाउन कर साबित किया था कि वो अभी भी एक खतरनाक फाइटर हैं और उनकी BJJ ब्लैक बेल्ट स्किल्स पर संदेह नहीं किया जा सकता।

दूसरी ओर, “द स्नाइपर” भी एक खतरनाक स्ट्राइकर हैं। वो शुरुआत में फर्नांडीस के आक्रामक स्टाइल से पार पाने के बाद मैच को अपने कंट्रोल में रखना चाहेंगे।

लोमन ने कहा:

“मैं मानता हूं उनके पास अभी भी आक्रामक गेम है। हमने उन्हें लिनेकर को नॉकडाउन करते देखा। मैं उनकी स्ट्रेंथ और स्ट्राइकिंग का पहले राउंड में खास ख्याल रखने वाला हूं।

“मेरा मानना है कि दूसरे राउंड में वो बैकफुट पर चले जाएंगे, लेकिन सच कहूं तो मेरी नजर में उनका ग्राउंड गेम अभी भी बहुत खतरनाक है।

“मुझे उम्मीद है कि वो फाइट को ग्राउंड पर ले जाना चाहेंगे, लेकिन मैं अगर अपने गेम पर अमल कर पाया तो फाइट स्ट्राइकिंग के जरिए आगे बढ़ेगी।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)