लिनेकर की नॉकआउट पावर का फर्नांडीस को नहीं है कोई डर

Bibiano Fernandes IMG_1172 768x512

ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस चाहे ONE Championship के सबसे प्रभावशाली वर्ल्ड चैंपियन रहे हों, लेकिन शुक्रवार, 11 फरवरी को उन्हें अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE: BAD BLOOD में ब्राजीलियाई लैजेंड को #1 रैंक के कंटेंडर और उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

11 फरवरी को फर्नांडीस 12वीं बार अपने ONE वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे और इस मामले में वो प्रोमोशन के अन्य एथलीट्स से काफी आगे हैं।

41 वर्षीय BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर इस उपलब्धि को हासिल कर बहुत खुश हैं और लिनेकर को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। “हैंड्स ऑफ स्टोन” प्रोमोशन को जॉइन करने के बाद से ही चैंपियन की आंखों में कांटे की तरह चुभ रहे हैं और दोनों के बीच जुबानी जंग भी होती देखी गई है।

31 वर्षीय लिनेकर ने अपने डेब्यू मैच में मुईन “ताजिक” गफूरोव को सर्वसम्मत निर्णय, अमेरिकी स्टार ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन और पूर्व बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को नॉकआउट कर चुके हैं।

लिनेकर ने सोशल मीडिया पर ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट की मांग की थी, जिससे फर्नांडीस को गुस्सा आ गया। मगर गुस्से को किनारे रख “द फ्लैश” ने इस फाइट के लिए खुद को अच्छे से तैयार किया है।

इस मैच के शुरू होने से पहले फर्नांडीस ने ONE Championship को दिए इंटरव्यू में लिनेकर के साथ विवाद, उनके खिलाफ जीत के प्लान, नई पीढ़ी के BJJ एथलीट्स, मार्कस “बुशेशा” अलमेडा की स्किल्स समेत कई अन्य विषयों पर चर्चा की।

ONE: जॉन लिनेकर और आपका विवाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ, लेकिन हम आपका पक्ष सुनना चाहते हैं। ये प्रतिद्वंदिता इतनी कैसे गर्मा गई?

बिबियानो फर्नांडीस: मुझे उनसे कोई दुश्मनी नहीं है, इस सब की शुरुआत उन्होंने करने की कोशिश की थी। मैं एक प्रोफेशनल एथलीट हूं और यहां फाइट करने आया हूं। वो उनका टाइटल शॉट हासिल करने का तरीका था। वो चाहे जो कहें, लेकिन जब फाइट का समय आएगा, तब मैं सभी चीज़ों को अपने हिसाब से करूंगा। मैं आक्रामक फाइटिंग में विश्वास रखता हूं और मुझे उम्मीद है कि ये फैंस के लिए एक यादगार फाइट साबित होगी।

ONE: जॉन ने हमसे कहा– “बिबियानो ने कहा है कि वो मेरे साथ स्ट्रीट फाइट के लिए भी तैयार हैं, जो एक अपराधी की मानसिकता को दर्शाता है।” इस बारे में क्या कहना चाहेंगे?

फर्नांडीस: मेरा सोचने का तरीका पुराना है, लेकिन इस बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। वो मुझे बार-बार मैसेज करते रहते हैं, वो खुद को प्रोमोट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हुए।

ONE: जॉन ने ये भी कहा कि एक वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर वो आपका सम्मान करते हैं और आपने ब्राजीलियाई फाइटर्स को नई राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि, “मेरे हिसाब से अब उनका ज़माना बीत गया है।” इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे?

फर्नांडीस: मैंने ब्राजीलियाई युवाओं को नई राह दिखाई है और शायद मार्शल आर्ट्स से जुड़े लोग मुझे प्रेरणा का स्रोत भी मानते होंगे इसलिए उनकी मदद करने से मुझे खुशी मिलती है। इस बात का जिक्र करने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

जहां तक मेरे ज़माने के बीत जाने की बात है, ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि कोई एथलीट किस तरह अपनी बॉडी, मानसिकता और डाइट को कंट्रोल में रखता है। मुझे भरोसा है कि मैं 12वीं बार अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाला हूं।

ONE: आपकी नजर में जॉन की ताकत और कमजोरी क्या है?

फर्नांडीस: मैं केवल उनकी ताकत के बारे में बात करूंगा। उनकी लो किक, गिलोटीन चोक अच्छा होता है और उनके पंचों में बहुत ताकत होती है। मैं उनकी कमजोरियों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि फाइट के दिन मैं उनका फायदा उठाना चाहता हूं।

ONE: उन्होंने अपने करियर में 16 नॉकआउट जीत हासिल की हैं। क्या उनकी पंचिंग पावर ने आपको परेशानी में डाला है और क्या आप उन्हें स्ट्राइकिंग में टक्कर दे सकते हैं?

फर्नांडीस: मैं किसी भी एथलीट के खिलाफ स्ट्राइकिंग करने के लिए तैयार हूं। इस फाइट के लिए मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है और कई टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स के साथ स्पारिंग की है इसलिए मैं किसी भी तरीके से फाइट करने को तैयार रहूंगा। चूंकि वो एक स्ट्राइकर हैं इसलिए मैच में स्ट्राइकिंग जरूर देखने को मिलेगी। मुझे उनके पंचों से डर नहीं लग रहा और सर्कल में हमारे बीच वॉर होने वाला है।

ONE: आपके हिसाब से मैच किस दिशा में आगे बढ़ेगा?

फर्नांडीस: मेरे हिसाब से ये मैच 5 राउंड्स तक नहीं चलेगा। शुरुआत में हम दोनों एक-दूसरे के गेम को परखने की कोशिश करेंगे, लेकिन वो आक्रामक अंदाज में अटैक करते हैं जिन्हें फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करना पसंद है। उनके स्टाइल से मुझे कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि मेरे पिछले प्रतिद्वंदी पीछे रहकर अटैक कर रहे थे और ये मेरे लिए एक यादगार फाइट रहने वाली है।

ONE: कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन होने के नाते आप नई पीढ़ी के BJJ एथलीट्स के बारे में क्या कहना चाहेंगे। उनकी स्किल्स और तकनीक के बारे में आप क्या सोचते हैं?

फर्नांडीस: जहां तक तकनीक की बात है, वो पहले से काफी बदल चुकी है। आज की तकनीकी में बेरिमबोलो और डे वा रीवा गार्ड के कई रूप सम्मिलित हैं। आज के समय में जिउ-जित्सु पहले की तुलना में ज्यादा प्रोफेशनल बन गया है। कई नए स्टार्स उभरकर सामने आ रहे हैं और जिउ-जित्सु को फॉलो करना एक सुखद अनुभव है।

ONE: उन टैलेंट्स में से एक नाम मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा का है, जिन्होंने पिछले साल ONE Championship के MMA डिविजन में कदम रखा है। आपके हिसाब से वो इस खेल में कितना आगे तक जा सकते हैं?

फर्नांडीस: “बुशेशा” MMA में बहुत सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि वो MMA से कितना अच्छा तालमेल बैठा सकते हैं और अगर उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनना है तो उन्हें अलग-अलग तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना आना होगा। “बुशेशा” ऐसा करने में सक्षम हैं और उनकी सफलता उन्हीं पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5