इन 4 कारणों से आपको ONE: FULL BLAST II को जरूर देखना चाहिए

Elias Mahmoudi defeats Lerdsila Phuket Top Team at ONE MARK OF GREATNESS DC 1349 768x512

शुक्रवार, 11 जून को ONE: FULL BLAST II में बेहतरीन मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले देखे जाएंगे।

कार्ड में कई टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स और ग्रैपलर्स, वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स और कई एथलीट्स अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

यहां आप जान सकते हैं उन 4 कारणों के बारे में जिनसे आपको ONE: FULL BLAST II को जरूर देखना चाहिए।

#1 मॉय थाई कंटेंडर्स को वर्ल्ड टाइटल मैच पाने की चाह

मेन इवेंट के फ्लाइवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में 2 बेहद खतरनाक स्ट्राइकर्स की भिड़ंत होने वाली है।

इलायस “द स्नाइपर” महमूदी पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं और फिलहाल #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं और मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

इस शुक्रवार उनका सामना Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी से होगा, जिनका ONE Super Series रिकॉर्ड 3-0 का है।

दोनों उभरते हुए स्टार्स मौजूदा फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच हासिल करना चाहते हैं और अगले मैच में एक बड़ी जीत दोनों को वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंचा देगी।

दोनों के पास पाने को बहुत कुछ होगा, इसलिए इस मुकाबले में 3 राउंड्स तक तगड़ा एक्शन देखा जाना लगभग तय है।

#2 उभरते हुए लाइटवेट MMA स्टार्स की भिड़ंत

अमरसाना “स्पीयर” त्सोगुखू का ग्लोबल स्टेज पर अभी तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। अभी तक अपने डेब्यू में शेनन “वनशिन” विराचाई को हरा चुके हैं और पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को भी कड़ी टक्कर दी थी।

मंगोलियाई स्टार साबित कर चुके हैं कि वो टॉप लेवल के एथलीट्स को टक्कर देने में सक्षम हैं और इस शुक्रवार एक बड़ी जीत उन्हें लाइटवेट डिविजन के टॉप लेवल के एथलीट्स में शामिल करवा सकती है।

उनका सामना अपराजित अमेरिकी स्टार बेन विलहेम से होगा, जो अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे। त्सोगुखू की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन अमेरिकी सबमिशन स्पेशलिस्ट अभी तक अपने सभी 5 प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं और इस स्ट्रीक को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक तरफ “स्पीयर” स्टैंड-अप गेम में रहना पसंद करते हैं, वहीं विलहेम को ग्राउंड गेम में अपने विरोधी को फिनिश करना पसंद है। अलग-अलग स्टाइल्स ही दोनों की भिड़ंत को दिलचस्प बना रहे हैं।



#3 जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहेंगे यूं

ONE में 4-0 का रिकॉर्ड बनाने के बाद ऐसा लगने लगा था कि “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन जल्द ही टॉप पर पहुंचने वाले हैं, लेकिन ONE: INSIDE THE MATRIX IV में रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी ने उनके मोमेंटम को बिगाड़ दिया था।

मुकाबले में चाहे उन्हें हार मिली, लेकिन यूं ने जापानी स्टार को बहुत कड़ी टक्कर दी थी। इस शुक्रवार वो पुरानी हार से सबक लेकर “कैनन” मा जिया वेन पर जीत प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

एक तरफ “द बिग हार्ट” जीत की लय वापस प्राप्त करने को बेताब हैं, वहीं “कैनन” का स्किल सेट भी कमजोर नहीं है।

चीनी स्टार के पंच प्रभावशाली होते हैं और रेसलिंग गेम भी अपने दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंदी की तरह अच्छा है। इसलिए इस मुकाबले में ना केवल स्टैंड-अप बल्कि ग्राउंड गेम में भी कांटेदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उन्होंने अपनी 10 में से 8 जीत अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश कर हासिल की हैं और इस मुकाबले के भी फिनिश होने की बहुत अधिक संभावनाएं हैं।

#4 धमाकेदार किकबॉक्सिंग एक्शन

“मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में इलियास एनाहाचि को हरा नहीं पाए थे, लेकिन ONE: REIGN OF DYNASTIES II में उन्होंने अज़्वान शे विल को हराकर जबरदस्त अंदाज में जीत की लय वापस प्राप्त की थी।

चीनी स्ट्राइकर को एनाहाचि के खिलाफ विभाजित निर्णय से हार मिली, लेकिन 2017 में वो एनाहाचि को मात दे चुके हैं। फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन फिलहाल बड़े स्टार्स से भरा हुआ है, जिसमे वांग के अगले प्रतिद्वंदी टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो भी शामिल हैं।

नाइटो ने अभी तक ONE Super Series में अपनी तीनों जीत धमाकेदार अंदाज में दर्ज की हैं और #4 रैंक के कंटेंडर वांग को हराकर टॉप 5 फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स में जगह बना सकते हैं।

वांग इस मुकाबले में भी हर बार की तरह फ्रंटफुट पर रहकर नाइटो पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन जापानी एथलीट भी बेहतरीन काउंटर-स्ट्राइकर हैं और किसी भी क्षण मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II के स्टार मोंग्कोलपेच के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty