ONE: BATTLEGROUND के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार सबमिशंस

Sunisa Srisen Victoria Lee FISTS OF FURY 1920X1280 8 768x512

ONE: BATTLEGROUND के मेन इवेंट में मॉय थाई स्टार्स सैम-ए और प्राजनचाई के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होना है। इसके अलावा भी कई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स अपनी ग्राउंड स्किल्स से सभी को प्रभावित करने को बेताब होंगे।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग और लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस के बीच धमाकेदार मिडलवेट बाउट होगी, जिसमें वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग का देखा जाना लगभग तय है।

इससे पहले शुक्रवार, 30 जुलाई को एक्शन शुरू हो, यहां आप ONE: BATTLEGROUND के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार सबमिशंस को देख सकते हैं।

#1 आंग ला न संग की सबमिशन स्किल्स

“द बर्मीज़ पाइथन” पिछले कुछ समय से एक नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में नजर आए हैं, लेकिन उनका ग्रैपलिंग गेम भी कमजोर नहीं है, जिसकी उन्हें BJJ वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ सख्त जरूरत पड़ने वाली है।

आंग ला न संग की पिछली सबमिशन जीत ने दिखा दिया था कि उनके ग्राउंड गेम को कोई कम ना आंके। नवंबर 2017 में हुए ONE: HERO’S DREAM में उन्होंने एलन “द पैंथर” गलानी को ओपन वेट सुपर बाउट में टैप आउट करने पर मजबूर किया था।

गलानी मैच की शुरुआत में 2 सबमिशन मूव्स से बच निकले, लेकिन पहले राउंड को समाप्त होने में 1 मिनट से कम समय बचा था, तभी म्यांमार के स्टार को जीत का रास्ता नजर आया।

“द पैंथर” अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेल रहे थे, लेकिन इस बीच अपनी गर्दन को खुला छोड़ना उनपर भारी पड़ा। मौके का फायदा उठाकर आंग ला न संग ने अगले ही पल गिलोटीन चोक लगा दिया था।

“द बर्मीज़ पाइथन” समय बीतने के साथ चोक का दबाव और भी बढ़ाते जा रहे थे। अंत में अत्यधिक दबाव बनने के कारण गलानी को टैप आउट करना पड़ा।



#2 लिन हेचीन ने मौके का फायदा उठाकर जीत हासिल की

In her ONE debut, Chinese phenom Lin Heqin sinks in a deep triangle choke to submit Jomary Torres at 4:12 of Round 1!

In her ONE debut, Chinese phenom Lin Heqin sinks in a slick triangle choke to submit Jomary Torres at 4:12 of Round 1!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, March 8, 2019

अपने ONE डेब्यू का दबाव झेलते हुए भी “MMA सिस्टर” लिन हेचीन ने मार्च 2019 में हुए ONE: REIGN OF VALOR में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की थी।

चीनी स्टार का सामना जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस से हुआ, जिनके खिलाफ उन्हें पहले राउंड में सबमिशन से जीत मिली।

पहले राउंड को समाप्त होने में 90 सेकंड बाकी थे, तभी फिलीपीना स्टार ने सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान टेकडाउन स्कोर किया, लेकिन लिन ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए ट्रायंगल चोक को अंजाम दिया।

“द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” लिन के पैरों की जकड़ से बचने का हर संभव प्रयास कर रही थीं, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहीं। “MMA सिस्टर” की ओर से निरंतर बढ़ रहे दबाव के कारण आखिरकार टोरेस को टैप आउट करना ही पड़ा।

अब 30 जुलाई को लिन का सामना Evolve की रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगा।

#3 विक्टोरिया ली ने डेब्यू मैच में यादगार जीत हासिल की

एक मैच के बाद ये स्पष्ट हो चला है कि विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली अपने भाई क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और बहन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की तरह वर्ल्ड चैंपियन बनने की काबिलियत रखती हैं।

United MMA की 17 वर्षीय मेंबर ने इसी साल फरवरी में हुए ONE: FISTS OF FURY में सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन को अपनी शानदार स्ट्राइकिंग और ग्राउंड गेम की मदद से हराकर अपने प्रोफेशनल डेब्यू को यादगार बनाया था।

ली ने पहले राउंड में थाई एथलीट के गेम को परखा, इस बीच ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक कर रीयर-नेकेड लगाने के बेहद करीब पहुंच गई थीं, लेकिन श्रीसेन के अनुभव ने उन्हें दूसरे राउंड में प्रवेश दिलाया।

मगर “थंडरस्टॉर्म” के लिए स्थिति और भी बेकार बनती जा रही थी क्योंकि दूसरे राउंड में युवा स्टार मैच को जल्द से जल्द फिनिश करने की रणनीति के साथ उतरीं।

दोनों ओर से कुछ स्ट्राइक्स के बाद ली ने क्लिंच गेम में रहते हुए अपनी विरोधी की बैक को निशाना बनाया और अगले ही पल उन्हें नीचे गिरा दिया। श्रीसेन की हेडलॉक पोजिशन से अपने सिर को छुड़ाया और मौका मिलते ही अपने दायें हाथ को “थंडरस्टॉर्म” की गर्दन के नीचे घुसा दिया।

इस बार थाई एथलीट खुद को नहीं बचा सकीं और चोक लगने के कुछ ही सेकंड बाद टैप आउट कर दिया।

अब ONE: BATTLEGROUND में “द प्रोडिजी” का सामना “लिटल स्प्राउट्स” वांग लुपिंग से होना है।

ये भी पढ़ें: अटाईडिस के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले को लेकर आश्वस्त हैं आंग ला न संग

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.