अटाईडिस के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले को लेकर आश्वस्त हैं आंग ला न संग

Reinier De Ridder Aung La N Sang 1920X1280 ONE on TNT IV 27 768x512

कुछ महीने पहले ही अपना दूसरा ONE वर्ल्ड टाइटल गंवाने के बाद आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग दोबारा से बेल्ट हासिल करने के सफर पर निकल रहे हैं।

उनके सफर का पहला पड़ाव ONE: BATTLEGROUND है, जिसका आयोजन शुक्रवार, 30 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस इवेंट का लाइव प्रसारण होगा, जिसमें फैंस मौजूद नहीं होंगे।

उस रात एक बेहद अहम मुकाबले में म्यांमार के स्पोर्ट्स हीरो का सामना मिडलवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस से होगा। इस मुकाबले में हार-जीत उनके करियर की दशा और दिशा तय करेगी।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, “ये मेरे लिए ‘करो या मरो’ वाला मुकाबला है।”

“लेकिन मुझे अपनी मेहनत और टीम पर पूरा विश्वास है। उन्होंने मुझे अच्छी ट्रेनिंग करवाई है और मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि बाउट में जीत मेरे हिस्से ही आएगी।”

पिछले कई महीने आंग ला न संग के लिए बड़े ही दुखदायी रहे हैं।

बीते साल अक्टूबर में रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने पहले ही राउंड में उन्हें रीयर-नेकेड चोक सबमिशन के जरिए हराकर ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। उसके बाद इस साल अप्रैल महीने ने “द डच नाइट” ने म्यांमार के दिग्गज को एक बार फिर ग्रैपलिंग स्किल्स के दम पर हराकर लाइट हेवीवेट बेल्ट भी अपने नाम कर ली थी।

दोनों वर्ल्ड टाइटल गंवाना आंग ला के लिए किसी बड़े धक्के की तरह रहा है, लेकिन 36 वर्षीय स्टार मैचों की सकारात्मक चीजों पर ध्यान लगाकर एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के प्रयास में लगे हुए हैं।

आंग ला न संग ने कहा, “ये काफी दुख भरा और निराशाजनक है। लेकिन मैच कैसा रहा और क्या सुधार किए जा सकते हैं, इन चीजों का विश्लेषण करने का मौका मिलता है।”

“मेरा नजरिया विकास वाला है, ऐसे में जो चीजें मैच के दौरान सही नहीं रहीं, उन पर काफी मेहनत कर रहा हूं। ये मेरे लिए सीखने वाला अनुभव रहा है। ये दुखी और निराशा करने वाली बात है, जिसे में जीवन के एक सबक के तौर पर देखता हूं।”

आंग ला न संग अपनी फाइट्स की फुटेज देख चुके हैं और उन्होंने कड़वे अनुभवों से सीख हासिल की है। वो अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित Sanford MMA में ट्रेनिंग कर सुधार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी सभी बेकार पोजिशंस पर ध्यान लग रहा हूं और फोकस कर रहा हूं कि सभी बेकार पोजिशंस से निकल पाऊं। सिर की पोजिशन जैसे छोटी मगर जरूरी बातों, किसी और के गेम प्लान की बजाय अपने गेम प्लान को अमल में लाने जैसे बातों पर ध्यान दे रहा हूं।”

अटाईडिस के खिलाफ जरूर म्यांमार के स्टार की ग्रैपलिंग स्किल्स की खूब परीक्षा होगी, जिन्हें फरवरी 2020 में डी रिडर के खिलाफ विभाजित निर्णय से करीबी हार का सामना करना पड़ा था।



“वुल्फ़” पांच बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन उनके पास गजब की नॉकआउट पावर भी है। उनके करियर की 11 जीतों में से आधी से अधिक नॉकआउट के जरिए आई है।

लेकिन “द बर्मीज़ पाइथन” को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है और मानना है कि उनके प्रतिद्वंदी का फाइटिंग स्टाइल ही उनके पतन का कारण होगा।

आंग ला न संग ने कहा, “अटाईडिस की स्ट्राइकिंग में कुछ खामियां हैं।”

“मेरे हिसाब से वो रेसलिंग और ग्रैपलिंग में सीधे अटैक करते हैं और मैं इस तरह के लोगों के खिलाफ अच्छा ही करता हूं।”

MMA fighter Aung La N Sang is ready for ONE on TNT!

ब्राजीलियाई स्टार ने इस मैच के लिए एक खास ट्रेनिंग कैंप का रुख किया है।

मिडलवेट मुकाबले की तैयारी के लिए अटाईडिस नीदरलैंड्स के ब्रेडा में स्थित Combat Brothers जिम में डी रिडर के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं।

काफी लोगों को ये मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की चाल लग सकती है, लेकिन आंग ला न संग को इसकी कतई परवाह नहीं है।

म्यांमार के हीरो ने अटाईडिस के बारे में कहा, “ये तुम्हारे लिए अच्छा है। शायद डी रिडर तुम्हें मुझे हराने का राज बता दें और शायद तुम्हें फ्रंट किक और डबल लेग टेकडाउन करने के बारे में बता दें।”

“द बर्मीज़ पाइथन” को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि “द डच नाइट” द्वारा अटाईडिस को क्या सिखाया जा रहा है। पूर्व 2-डिविजन किंग अपनी गलतियों से सीख ले चुके हैं और जब सिंगापुर में ब्राजीलियाई एथलीट से उनका सामना होगा तो वो अपने प्लान को अमल में लाने पर ध्यान देंगे।

आंग ला न संग ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा फुटवर्क काफी अच्छा है और मेरे पास उनकी ग्रैपलिंग और रेसलिंग का तोड़ है।”

“मुझे लगता है कि स्टैंड-अप में रहकर बाउट जीती जाएगी। मेरी मूवमेंट और मेरी स्पीड के जरिए इस बाउट में जीत होगी। मुझे लग रहा है कि बाउट नॉकआउट के साथ खत्म होगी।”

Two-division ONE World Champion Aung La N Sang

आंग ला न संग के लिए भले ही पिछले कुछ महीने दिल तोड़ देने वाले रहे हों, लेकिन वो अब आत्मविश्वास से लबरेज़ हैं।

वो जानते हैं कि 30 जुलाई का दिन उनके करियर का एक बहुत अहम पड़ाव है और इस पड़ाव को पारकर वर्ल्ड चैंपियनशिप पाने की ओर कामयाबी के साथ बढ़ना चाहते हैं।

आंग ला न संग ने कहा, “मुझे इस बात को लेकर जरा भी शक नहीं है कि मैं अपनी मिडलवेट बेल्ट पाकर रहूंगा।”

“मैंने पहले भी ऐसा किया है और दोबारा करूंगा। मैं अपनी बेल्ट पाकर रहूंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE सुपरस्टार्स ने 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर के लिए क्या कहा

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.