‘ONE On TNT IV’ में ‘रग रग,’ और बुंटान के मैचों को शामिल किया गया

Oumar Kane Patrick Schmid ONE on TNT I 5 768x512

ONE Championship की यूएस प्राइम-टाइम पर आने वाली “ONE on TNT” सीरीज का अंत गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” के साथ होने वाला है।

मेन इवेंट में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग और विटाली बिगडैश के बीच ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के अलावा फैंस को एशियाई लैजेंड्स के बीच ट्रायलॉजी बाउट, एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ की वापसी और उभरते हुए मार्शल आर्ट्स स्टार्स के 3 दिलचस्प मुकाबले भी देखने को मिलेंगे।

“ONE on TNT IV” के मेन कार्ड की शुरुआत “रग रग” ओमार केन करेंगे।

अपराजित सेनेगली रेसलिंग सुपरस्टार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। उन्हें अभी तक अपने सभी मैचों में जीत मिली है और हाल ही में हुए “ONE on TNT I” में पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड पर जीत हासिल की थी।

इस बार “रग रग” का सामना बेलारूसी स्टार किरिल ग्रिशेंको से होगा। केन की तरह ग्रिशेंको भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपराजित रहे हैं और 3 बार पहले राउंड में अपने विरोधी को फिनिश कर चुके हैं।

Jackie Buntan fights Wondergirl Fairtex at ONE: FISTS OF FURY

वहीं वापसी कर रहीं जैकी बुंटान लीड कार्ड में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी।

फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार, जो Boxing Works में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड के साथ ट्रेनिंग करती हैं। उन्होंने फरवरी में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में वंडरगर्ल फेयरटेक्स के शानदार मोमेंटम को बिगाड़ दिया था।

इस बार बुंटान की भिड़ंत एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा से होनी है।

बेलारूसी एथलीट को पिछले मैच में टॉड ने हेड किक लगाकर नॉकआउट कर दिया था। हालांकि, इस बार उन्हें “JT” के खिलाफ मैच ना मिला हो, लेकिन Boxing Works टीम में उनकी पार्टनर को हराकर अपना बदला पूरा कर सकती हैं।

American MMA fighter Colbey Northcutt fires off a high kick against Putri Padmi at ONE: EDGE OF GREATNESS.

लीड कार्ड की शुरुआत कॉल्बी नॉर्थकट के मुकाबले से होगी।

अमेरिकी कराटे सुपरस्टार का सामना सोवनाह्री “द स्वीट सैवेज” एम से होने वाला था, लेकिन कंधे में आई चोट के कारण एम को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

नॉर्थकट का मैच अब 60.6 किलोग्राम कैच वेट बाउट में कोर्टनी “नो मर्सी” मार्टिन से होगा।

इस इवेंट में होने वाले मैचों की पूरी लिस्ट।

मेन कार्ड

  • (c) आंग ला न संग vs. विटाली बिगडैश (ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • एडी अल्वारेज़ vs. मरात गफूरोव/ओक रे यूं (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • ओमार केन vs. किरिल ग्रिशेंको (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)

Bleacher Report लीड कार्ड

  • एडुअर्ड फोलायंग vs. शिन्या एओकी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • जैकी बुंटान vs. एकातेरिना वंडरीएवा (ONE Super Series मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • कॉल्बी नॉर्थकट vs. कोर्टनी मार्टिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैच वेट 60.6 किलोग्राम)

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT IV’ में एडी अल्वारेज़ के मैच का ऐलान

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)