नॉर्थकट हुए बाहर, ‘ONE on TNT IV’ में होगा ऐतिहासिक ट्रायलॉजी मैच

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1278 2 768x511

अमेरिकी स्टार “सुपर” सेज नॉर्थकट की वापसी को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन अब एक धमाकेदार ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट को कार्ड में जगह मिली है।

American martial artist Sage Northcutt heads to the ring for the ONE debut in May 2019

25 वर्षीय नॉर्थकट को अभी भी COVID-19 से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” में शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच से उन्हें नाम वापस लेना पड़ा है।

लेकिन उनकी जगह उत्तर अमेरिकी प्राइम-टाइम टेलीविजन पर अब एक महान एथलीट परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग का सामना योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा से होने वाला था, लेकिन अब अकियामा को भी चोटिल होने के कारण मैच से नाम वापस लेना पड़ा है।

इसके चलते एओकी और फोलायंग ने ट्रायलॉजी बाउट के लिए हामी भर दी है, एक ऐसा मैच जो इनकी प्रतिद्वंदिता को अंतिम रूप दे सकता है।

Antonio Caruso fights Eduard Folayang in a mixed martial arts battle at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

उनकी पहली भिड़ंत नवंबर 2016 में हुए ONE: DEFENDING HONOR में हुई थी, जहां फोलायंग ने ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में “टोबीकन जुडन” को नॉकआउट कर दिया था।

उनकी दूसरी भिड़ंत मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में हुई, जहां एओकी ने अपना बदला पूरा करते हुए पहले राउंड में सबमिशन जीत प्राप्त की थी।

अब दोनों 1-1 मैच जीत चुके हैं, अब कौन इस प्रतिद्वंदिता में बढ़त हासिल करेगा। यही सवाल इस मुकाबले को दिलचस्प बना रहा है।

स्ट्राइकर फोलायंग और ग्रैपलर एओकी एक-दूसरे की स्किल्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं और धमाकेदार जीत दर्ज कर दोनों ही 2-1 की बढ़त बनाना चाहेंगे।

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1278 2.jpg

इस बड़े मुकाबले के अलावा भी 29 अप्रैल को कई जबरदस्त मैच होने हैं, जिनमें ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए ट्रायलॉजी बाउट भी शामिल है।

मेन इवेंट में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को अपने पुराने प्रतिद्वंदी विटाली बिगडैश के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना है।

म्यांमार के स्टार और उनके रूसी प्रतिद्वंदी के बीच पिछले दोनों मुकाबले 5 राउंड्स तक चले यानी इस बार भी उनसे तगड़े एक्शन की उम्मीद होगी।

“ONE on TNT IV” से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: कुल्हाडी फेंक खुद को आराम दे रहे हैं आंग ला न संग

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)