सेंटोस को नॉकआउट कर वर्ल्ड टाइटल पाने के सफर को जारी रखना चाहती हैं मेंग बो

Meng Bo Priscilla Hertati Lumban Gaol Inside The Matrix II

मेंग बो पिछले डेढ़ साल से एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन की टॉप सुपरस्टार्स में से एक बनी हुई हैं और शुक्रवार, 22 जनवरी को भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगी।

ONE: UNBREAKABLE में चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट की भिड़ंत पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर समारा सेंटोस से होगी।

मेंग #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर हैं, अपनी ट्रेनिंग से काफी संतुष्ट हैं और फिलहाल उन्हें अच्छी लय प्राप्त है।

24 वर्षीय स्टार ने कहा, “आपको नहीं पता होता कि रिंग में क्या होने वाला है और इस बार 2 अलग-अलग स्टाइल्स वाली एथलीट आमने-सामने होंगी। आप केवल अपनी तैयारी पर ही निर्भर रह सकते हैं। मुझे अपनी तकनीक पर पूरा भरोसा है।”

चीनी एथलीट के बढ़े हुए आत्मविश्वास के पीछे भी एक कारण छुपा है।

ONE: AGE OF DRAGONS में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में मेंग ने पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन को 3 मिनट से कम समय में फिनिश कर दिया था।

उसके बाद उन्होंने ONE: INSIDE THE MATRIX II में पहले से भी ज्यादा शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया की टॉप एटमवेट एथलीट प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को पहले राउंड में हराया।

मेंग ने कहा, “मुझे स्टैंड-अप गेम में रहकर अटैक करना पसंद है, लेकिन मेरा ग्राउंड गेम भी अच्छा है। वहीं मैं जल्द से जल्द अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने में विश्वास रखती हूं।”

Chinese MMA star Meng Bo knocks out Indonesian MMA fighter Priscilla Hertati Lumban Gaol at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

सेंटोस की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

ब्राजीलियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन एक बेहतरीन फिनिशर हैं और उनकी 12 प्रोफेशनल जीतों में से 8 नॉकआउट या सबमिशन से आई हैं।

2018 में ONE को जॉइन करने के बाद सेंटोस ने स्ट्रॉवेट डिविजन में परफ़ॉर्म किया, जहां उन्होंने चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान का जीत पाना मुश्किल कर दिया था। यहां तक कि उन्होंने आर्मबार भी लगाया।



अब सेंटोस उस डिविजन का हिस्सा बन रही हैं, जो उनके स्टाइल से ज्यादा अच्छा मेल खाता है और मेंग भी जानती हैं कि उनकी प्रतिद्वंदी के पास कितने खतरनाक मूव्स मौजूद हैं।

चीनी एथलीट ने कहा, “वो एक अच्छी एथलीट हैं। ब्राजीलियाई हैं इसलिए उनका ग्राउंड गेम जरूर अच्छा होगा। लेकिन उनके पिछले मैचों को देखने से मुझे पता है कि वो स्टैंड-अप गेम में रहना ज्यादा पसंद करती हैं, खासतौर पर बीच के और आखिरी राउंड्स में।”

फिर भी मेंग को भरोसा है कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वो अपने करियर की 16वीं जीत दर्ज करने वाली हैं।

एटमवेट स्टार ने कहा, “सच कहूं तो मुझे उनकी ताकत और कमजोरियों से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं उन्हें हर क्षेत्र में मात दे सकती हूं।”

Chinese MMA star Meng Bo knocks out Indonesian MMA fighter Priscilla Hertati Lumban Gaol at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

अगर ONE: UNBREAKABLE में मेंग एक यादगार जीत दर्ज कर पाईं तो वो ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह बनाने की रेस में शामिल हो जाएंगी।

उस टूर्नामेंट में जगह बनाने के बाद चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट के पास मौजूदा एटमवेट चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करने का सुनहरा अवसर होगा।

मेंग ने कहा, “मैं ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह बनाने को लेकर उत्साहित हूं।”

“एटमवेट डिविजन में मेरी रैंकिंग #2 है और मैं ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री से फैंस को अपनी स्किल्स से अच्छी तरह अवगत करा पाऊंगी। सबसे खास बात ये है कि इससे मेरे पास चैंपियन के खिलाफ मैच हासिल करने का मौका भी होगा।”

Chinese MMA fighter Meng Bo celebrates her debut victory in ONE

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से आपको ONE: UNBREAKABLE के लिए उत्साहित रहना चाहिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.