‘The Apprentice’ के लिए अभी तक सामने 4 गेस्ट सीईओ से मिलिए

TheApprentice articlehero 768x512

The Apprentice: ONE Championship Edition  दुनिया भर में साल 2020 की चौथी तिमाही में ऑन एयर होगा। इस रियलिटी टीवी प्रोग्राम में बिजनेस की दुनिया से काफी सारे बड़े नाम शामिल होने जा रहे हैं।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग शो को होस्ट करेंगे, जबकि ONE की हेड ऑफ प्रोडक्ट निहारिका सिंह उन्हें सलाहकार के तौर पर जॉइन करेंगी।

इसके अलावा, एशिया के टॉप 12 सीईओ शो में गेस्ट सीईओ के तौर पर नजर आएंगे। इसमें से चार की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है।

पैट्रिक ग्रोव, कैचा ग्रुप

इस शो के लिए सबसे पहले जिस सीईओ का नाम सामने आया था, वो पैट्रिक ग्रोव रहे।

वो साउथ-ईस्ट एशिया की प्रमुख इंटरनेट कंपनी कैचा ग्रुप के को-फाउंडर व ग्रुप सीईओ हैं। कैचा ग्रुप के पोर्टफोलियो में आईप्रॉपर्टी ग्रुप, आईकार एशिया, फ्रंटियर डिजिटल वेंचर्स, कॉमन ग्राउंड्स और वाइल्ड डिजिटल शामिल हैं।

ग्रोव ने कहा, “मैं चाट्री के साथ काम करके अगला आंत्रप्रोन्योर सुपरस्टार तलाशने के लिए बेहद उत्साहित हूं। ONE Championship ने फाइटिंग सुपरस्टार तलाशने का काम बेहद शानदार तरीके से किया है। चाट्री और मैं मिलकर पक्के तौर पर अगला आंत्रप्रोन्योर सुपरस्टार तलाश लेंगे।

अंकिती बोस, जिलिंगो

जिलिंगो की को-फाउंडर व सीईओ अंकिती बोस का ऐलान दूसरे गेस्ट के तौर पर हुआ था।

अंकिती बोस 23 साल की उम्र में ध्रुव कपूर के साथ फैशन टेक प्लेटफॉर्म की को-फाउंडर बनीं। साल 2015 में जिलिंगो के लॉन्च के बाद से दोनों ने इसे एशिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स बिजनेस में से एक बनाने के लिए काफी मेहनत की।

बोस ने कहा, “मैं चाट्री के साथ इस शो में काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। ये प्रतियोगियों के लिए काफी शानदार अनुभव होने वाला है और हम उनमें से सबसे प्रभावशाली दिमाग वाले की तलाश की उम्मीद कर रहे हैं।”



एंथनी टैन, ग्रैब

करीब दो हफ्ते पहले ग्रैब के को-फाउंडर व सीईओ एंथनी टैन को The Apprentice: ONE Championship Edition के तीसरे गेस्ट सीईओ के तौर पर कंफर्म किया गया है।

साल 2012 में टैन और को-फाउंडर टैन हूई लिंग ने ग्रैब को लॉन्च किया था। ये एक मोबाइल ऐप है, जो यूजर को कम कीमत में टैक्सी ड्राइवर व प्राइवेट कार हायर करने के लिए कनेक्ट करती है।

उनका बिजनेस पूरे इलाके में फैल गया और मुख्य प्रतियोगी ऊबर को पीछे छोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने अपने साउथ-ईस्ट एशिया ऑपरेशन को उन्हें बेच दिया।

टैन ने कहा, “चाट्री और उनकी टीम ने चैंपियंस के लिए फलता-फूलता ONE प्लेटफॉर्म बनाया है, जो पूरे एशिया के युवाओं को हर दिन प्रेरित कर रहा है।”

“एक बिजनेस बिल्डर के तौर पर मैं The Apprentice: ONE Championship Edition में गेस्ट सीईओ के तौर पर शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं। मैं अपने अनुभवों से सीखने के लिए उत्सुक, खुद को साबित करने व कम्युनिटी पर सकारात्मक असर डालने वाले नए उभरते उद्यमियों को प्रभावित कर सकूं।”

सुधीर अग्रवाल, एवराइज़

हाल ही में एवराइज़ के फाउंडर व सीईओ सुधीर अग्रवाल के नाम की घोषणा गेस्ट सीईओ के तौर पर की गई।

एवराइज़ की स्थापना ग्लोबल एक्सपीरियंस कंपनी के तौर पर 2016 में हुई थी। इसका मुख्यालय सिंगापुर व ऑफिस पूरी दुनिया में हैं।

साल 2018 में इस कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ बीपीओ इंडस्ट्री के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशन बनाने के लिए साझेदारी की थी, जिसके बाद से ये अपनी फील्ड में न रोके जाने वाली शक्ति बनकर उभरी है।

अग्रवाल ने बताया, “चाट्री व ONE Championship के साथ पार्टनर बनकर एवराइज काफी उत्साहित है क्योंकि हम उनके बिजनेस करने के मूल उद्देश्य और उसे दिल के पास रखने के मकसद को पहचान चुके हैं।”

“व्यक्तिगत तौर पर The Apprentice का हिस्सा बनने का मौका, प्रतियोगियों को जानना और उनसे अपना अनुभव बांटना व सलाह देने को लेकर मैं उत्साहित हूं।”

ये भी पढ़ें: UN75 के लिए संयुक्त राष्ट्र और ONE Championship के बीच पार्टनरशिप

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.