UN75 के लिए संयुक्त राष्ट्र और ONE Championship के बीच पार्टनरशिप

ONE Championship partners up with the United Nations

बड़ी और कड़ी चुनौतियों के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) अपनी 75वीं वर्षगांठ मनाने वाला है। एशिया के इतिहास की सबसे बड़ी वैश्विक खेल मीडिया कंपनी ONE Championship, संगठन के साथ मिलकर अच्छे भविष्य के लिए अपने अभियान के तहत एशियाई देशों के लोगों की बात सुनने का काम करेगी।

इस बीच कई सारे ONE Championship के रियल लाइफ सुपरहीरोज़ अपने फैंस को UN के एक मिनट के सर्वे का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित भी करेंगे। इस सर्वे का लक्ष्य दुनिया भर के लोगों के विचार जानना है जिससे भविष्य में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकें।

इन रियल लाइफ सुपरस्टार्स में ONE Championship की वाइस प्रेसिडेंट मीशा टेट, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स आइकॉन विटोर बेल्फोर्ट, ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान, जापानी सुपरस्टार योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा, भारतीय रेसलिंग लैजेंड ऋतु फोगाट, थाई स्टार रिका इशिगे, वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार बी गुयेन और इंडोनेशियाई एथलीट प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल भी शामिल होंगी।

ONE Championship एक वेबिनार भी होस्ट करेगा जिसे TOGETHER AS ONE #UN75 नाम दिया गया है। वेबिनार को मंगलवार, 14 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा, इनमें स्पीकर्स का पैनल भी मौजूद होगा जो खेल, ब्रैंड और बिजनेस इंडस्ट्री की जिम्मेदारियों पर चर्चा करेगा जिससे कि 2020 और उसके बाद दुनिया भर के लोगों को एकजुट किया जा सके।

ONE Championship के ग्रुप प्रेसिडेंट हुआ फंग तेह ने कहा, “UN, दुनिया के भले के लिए बदलाव और समुदायों को एकजुट करने का काम करता है और इस वेबिनार को लेकर मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं।”

“संयुक्त राष्ट्र की तरह ONE Championship भी हमेशा मूल्यों पर आधारित रहती है और हमारा लक्ष्य रियल लाइफ सुपरस्टार्स की मदद से दुनिया के लोगों को उम्मीद, ताकत, सपने और प्रोत्साहन देना है। हम खेलों की एकीकृत शक्ति में विश्वास रखते हैं, खासतौर पर इस कठिनाई के समय हमारी भूमिका भी अहम हो जाती है और UN के साथ आने से ये साबित होता है कि हम अच्छे बदलाव लाने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।”

इस वेबिनार में हुआ फंग के साथ फेब्रिजियो होश्लाइड भी मौजूद होंगे, जो संयुक्त राष्ट्र की ओर से UN75 का नेतृत्व कर रहे हैं। Grab की मार्केटिंग की वाइस प्रेसिडेंट शेरिल गोह और माइक्रोसॉफ्ट एशिया की रीज़नल बिजनेस लीड डॉक्टर डायना बीटलर भी मौजूद होंगी।

होश्लाइड ने कहा, “दुनिया भर के लोगों की चिंताओं को सुनना बहुत महत्वपूर्ण है और हम इन समस्याओं का बेहतर समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे और लोगों को एकजुट करने के लिए प्रेरित करेंगे। हम जरूर अगली पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा करने में सफल होंगे।”

“ONE Championship के साथ काम करते हुए उम्मीद है कि हम UN75 को सफल बना पाएंगे।”

ONE Championship joins the United Nations for a special webinar

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER के लिए वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों और सुपर-बाउट की घोषणा हुई

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)