ONE: NO SURRENDER के लिए वर्ल्ड टाइटल मैचों और सुपर-बाउट की घोषणा हुई

ONE World Champions Rodtang Jitmuangnon and Petchmorakot Petchyindee Academy post with the belts, will headline ONE: NO SURRENDER in Bangkok, Thailand

ONE Championship 2020 में होने वाले अपने इवेंट्स का कार्यक्रम अब फिर शुरू करने वाली है।

दो दिनों पहले ही ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने बताया था कि दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाले ONE: NO SURRENDER के साथ 31 जुलाई को वापसी करने वाला है और अब उन्होंने कार्ड की तीन बाउट्स के बारे में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज द्वारा जानकारी दी।

ONE: No Surrender on July 31Muay Thai World ChampionshipRodtang vs PetchdamMuay Thai World…

Posted by Chatri Sityodtong on Sunday, June 28, 2020

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन अपनी बेल्ट को पुराने विरोधी और थाईलैंड के ही पेचडम “बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ तीसरी बाउट में डिफेंड करेंगे।

दोनों मॉय थाई एथलीट्स के बीच बैंकॉक के विश्व प्रसिद्ध Rajadamnern Stadium में काफी जबरदस्त प्रतिद्वंदिता रही है।

इस समय डिविजन में #5 रैंक पर मौजूद, पेचडम ने मई 2017 में रोडटंग को हराया था। हालांकि, “द आयरन मैन” ने फरवरी 2018 में हुए रीमैच में अपने ही देश के स्टार से हार का बदला ले लिया था।



इसके बाद से पेचडम और रोडटंग, प्रोमोशन की स्ट्राइकिंग ब्रांच, ONE Super Series से जुड़े, जहां दोनों ने वर्ल्ड टाइटल का स्वाद चखा है।

“द बेबी शार्क” ने मई 2019 में खेल बदला और पहली ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया, जिसे वो अगली बाउट में हार गए। “द आयरन मैन” ने अगस्त 2019 में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को हराकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा कर लिया था और इसके बाद से ही बेल्ट उनके पास है।

ONE: NO SURRENDER में पेचडम और रोडटंग की तीसरी बार मुलाकात होगी और यहां से पता चलेगा कि कौन ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप का असली हकदार है।

Petchdamn Petchyindee Acdemy delivers the knockout roundhouse head kickPetchyindee Academy के “द बेबी शार्क” के साथ-साथ उनकी टीम के साथी और सबसे अच्छे दोस्त भी एक्शन में वापसी करेंगे।

फरवरी में पेटमोराकोट पेटयिंडी अकादमी ने पोंगसिरी पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम को हराकर पहली ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

हालांकि, उन्हें बेल्ट को अपने पास रखने के लिए ONE: NO SURRENDER के को-मेन इवेंट में अपने ही देश के “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को हराना होगा।

#5 रैंक के योडसंकलाई इस खेल के दिग्गज हैं। उन्होंने कई बार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है और दुनिया के सबसे अच्छे स्ट्राइकर्स को भी हराया है जिसमें जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार, एंडी “सावर पावर” सावर, एनरिको “द हरिकेन” केह्ल और यहां तक कि दो खेलों के मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ का नाम शामिल है।

ये दोनों एथलीट्स के करियर के लिए बड़ा पल होगा। पेटमोराकोट के पास खुद को एक असल दिग्गज के रूप में स्थापित करने का मौका है। योडसंकलाई के पास खेल के सबसे बड़े ईनाम ONE वर्ल्ड टाइटल को जीतने का मौका है।

Yodsanklai IWE Fairtex cracks his rival, Andy Souwer

साथ ही ONE: NO SURRENDER में दुनिया के दो शीर्ष फेदरवेट किकबॉक्सिंग स्टार्स के बीच भी सुपर-बाउट देखने को मिलेगी, जहां दोनों अपना प्रोमोशनल डेब्यू भी करने वाले हैं।

“द किलर किड” सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग की मुलाकात तीन राउंड के मुकाबले में अपने पुराने विरोधी और हमवतन सुपरबोन से होगी।

जनवरी 2016 में पहली बार दोनों वॉरियर्स की मुलाकात हुई थी। इस मुकाबले के दूसरे राउंड में सिटीचाई अपने उपनाम पर खरे उतरे और Banchamek Gym के प्रतिनिधि को राइट हुक से नॉकआउट किया।

हालांकि, आठ महीनों बाद सुपरबोन ने अपनी हार का बदला लिया और “द किलर किड” को पराजित कर दिया।

थाईलैंड के दोनों एथलीट्स को कॉम्बैट स्पोर्ट्स में आमने-सामने आए लगभग 4 साल हो गए हैं। अब प्रशंसकों को तीसरी बाउट देखने को मिलेगी जो बताएगी कि ONE Championship की एथलीट्स रैंकिंग में कौन ऊपर आएगा।

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग रैंक्स में शामिल हुए वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स पर एक नजर

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)