ONE: NO SURRENDER II के लिए फैंटेसी गेम से जुड़े टिप्स

Saemapetch Fairtex

ONE Championship लगातार 3 हफ्तों में 3 इवेंट्स का आयोजन करने वाली है। इसका मतलब ये है कि आपके पास अधिक मौके मौजूद होंगे कि आप ONE फैंटेसी गेम खेलकर ONE.SHOP से अधिक से अधिक मर्चेंडाइज बतौर उपहार पा सकते हैं।

आपके पास जीतने का सबसे पहले मौका इस शुक्रवार, 14 अगस्त को होगा क्योंकि इसी दिन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE: NO SURRENDER II का आयोजन होने वाला है।

6 मैचों के बाउट कार्ड में एक से बढ़कर एक धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं, इसलिए एथलीट्स का चुनाव कर पाना आपके लिए मुश्किल होने वाला है। आपको अपने 6 एथलीट्स की टीम चुनने और वो किस राउंड में जीत दर्ज कर सकते हैं, ये जानने के लिए जरूर एक एक्सपर्ट की जरूरत पड़ने वाली है।

आप ONE फैंटेसी गेम में ज्यादा से ज्यादा पॉइंट बटोर सकें, इसके लिए हम आपको कुछ सलाह देने वाले हैं।

मेन इवेंट मैच लंबा खिंच सकता है

इस शुक्रवार ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है, जिसके पहले सेमीफाइनल में एक दूसरे के पुराने प्रतिद्वंदी सैमापेच फेयरटेक्स और रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम आमने-सामने होंगे।

अगर इनके पुराने मैचों पर ध्यान दिया जाए तो ये मॉय थाई मैच 3 राउंड लंबा जा सकता है।

इनकी पहली भिड़ंत में रोडलैक ने अपने कम अनुभवी प्रतिद्वंदी को हराने में सफलता पाई थी। जुलाई 2014 में सैमापेच ने पुरानी हार का हिसाब बराबर किया लेकिन “द स्टील लोकोमोटिव” ने एक महीने बाद ही जजों द्वारा आए फैसले से इस प्रतिद्वंदिता में बढ़त हासिल की।

ONE Championship में आने के बाद दोनों ही सुपरस्टार्स 3 जीत दर्ज कर चुके हैं और केवल रोडलैक ही अभी तक नॉकआउट से जीत दर्ज कर पाए हैं।

लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इन दोनों एथलीट्स की मैच को फिनिश करने की कोई चाह नहीं थी।

जुलाई 2018 में हुए मैच के पहले राउंड में सैमापेच ने देवीदास “द लिथुआनियन सैवेज” डेन्यला को जोरदार एल्बो लगाकर मैट पर अपने घुटने टेकने को मजबूर कर दिया था। वहीं, रोडलैक भी जून 2019 और जनवरी 2020 में क्रमशः लियाम “हिटमैन” हैरिसन और क्रिस शॉ को फिनिश करने के काफी करीब आ पहुंचे थे।

किसी मैच को फिनिश करना कठिन होता है और किसी एलीट लेवल के एथलीट के खिलाफ ऐसा कर पाना और भी मुश्किल होता है। हालांकि, पिछले साल नवंबर में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ ने सैमापेच को फिनिश करने में सफलता पाई थी लेकिन ऐसा करने में उन्हें 4 राउंड लगे थे।

ये सभी चीजें इस ओर संकेत करती हैं कि आगामी शो का मेन इवेंट मैच काफी कड़ा होने वाला है इसलिए आपको इसके अंतिम राउंड्स तक चलने की उम्मीद करनी चाहिए।



मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच जल्दी हो सकता है समाप्त

Akihiro Fujisawa fights Pongsiri Mitsatit at ONE: NO SURRENDER II

अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा और पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट के कैचवेट कॉन्टेस्ट में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है, इसलिए इस मुकाबले के जल्दी समाप्त होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

दोनों टैलेंटेड मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने के लिए जाना जाता है।

मिटसाटिट थाईलैंड के नदर्न मॉय थाई चैंपियन रहे हैं और अपने स्ट्राइकिंग गेम की मदद से काफी पहचान पा चुके हैं। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-5 का है, जिनमें 8 जीत नॉकआउट और एक सबमिशन से आई है। इन 9 मैचों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को तीसरे राउंड से पहले ही फिनिश कर दिया था।

दूसरी ओर फुजिसावा का प्रोफेशनल रिकॉर्ड अभी 5-3-1 का है। उनकी सभी पांच जीत स्टॉपेज से आई हैं, जिनमें 3 में वो पहले राउंड में जीत दर्ज कर चुके हैं।

एक तरफ दोनों ही एथलीट हमेशा मैच को फिनिश करने की राह ढूंढते रहते हैं लेकिन अभी तक दोनों के रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि इन दोनों को सबमिशन या नॉकआउट से हराना भी काफी आसान है।

यहां तक कि दोनों ही सुपरस्टार्स 3-3 मैचों में पहले राउंड में हार का स्वाद चख चुके हैं। इसलिए इस मैच में आपको धमाकेदार एक्शन और जल्दी फिनिश भी देखने को मिल सकता है।

डेब्यू कर रहे स्टार्स के मैच में हो सकता है बड़ा नॉकआउट

Flyweight mixed martial artists Yodkaikaew Fairtex and John Shink debut at ONE: NO SURRENDER on 14 August

इस शुक्रवार 2 मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स अपना-अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले हैं। जॉन शिंक और योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स के बारे में जानकर आपको पता चलेगा कि ये मैच नॉकआउट के जरिए समाप्त हो सकता है।

दोनों ही स्टार्स मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं और दोनों थाईलैंड में स्थित वर्ल्ड फेमस ट्रेनिंग सेंटर्स में ट्रेनिंग ले रहे हैं। एक तरफ शिंक Tiger Muay Thai का हिस्सा हैं तो वहीं योडकाइकेउ Fairtex ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

दोनों फ्लाइवेट एथलीट्स अपनी बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स की मदद से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। नाइजीरिया में जन्मे शिंक का रिकॉर्ड 3-0 का है और 2 मैचों में वो दूसरे राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं। दूसरी ओर थाईलैंड में जन्मे “Y2K” का रिकॉर्ड 4-2-1 का है और 3 मैचों में पहले राउंड में जीत हासिल कर चुके हैं।

शिंक का मानना है कि वो अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट या सबमिशन के जरिए फिनिश करने वाले हैं। लेकिन अगर वो खुद को अटैक के लिए खुला छोड़ देते हैं तो योडकाइकेउ भी नॉकआउट जीत दर्ज करने का सामर्थ्य रखते हैं।

दोनों की स्ट्राइकिंग स्किल्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के रिकॉर्ड और फिनिश करने की चाह को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मैच के फिनिश होने के ज्यादा चांस नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER II को मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4