ONE: NO SURRENDER II के 3 मैच जो आपको जरूर देखने चाहिए

Mehdiृ Zatout

31 जुलाई को ONE: NO SURENDER के रूप में धमाकेदार वापसी के बाद ONE Championship अपने अगले शो के आयोजन की तैयारियों में जुटी है।

शुक्रवार, 14 अगस्त को ONE: NO SURRENDER II का आयोजन बैंकॉक में होने वाला है।

शो का मेन इवेंट ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच होगा, जिसमें सैमापेच फेयरटेक्स और रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम आमने-सामने होंगे। लेकिन बाउट कार्ड में अन्य 3 मैच ऐसे भी शामिल हैं, जो सबसे अधिक सुर्खियां बटोर सकते हैं।

तो आइये डालते हैं नजर उन मुकाबलों पर, जो आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करने चाहिए।

लियो पिंटो Vs. मेहदी ज़टूट

ONE Super Series किकबॉक्सिंग मैच में मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट, फ्रेंच बेंटमवेट स्टार लियो पिंटो को हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।

इससे पहले “डायमंड हार्ट” को जनवरी में हुए ONE: A NEW TOMORROW में हान ज़ी हाओ पर विभाजित निर्णय से जीत मिली थी। दूसरी ओर, पिंटो ने उसी इवेंट में ज़टूट के शिष्य एडम नोइ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

ज़टूट और पिंटो, दोनों की स्ट्राइकिंग स्किल्स बेहतरीन हैं। “डायमंड हार्ट” मूवमेंट करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को किक्स और नी-स्ट्राइक्स लगाना पसंद करते हैं। उनकी यही मूवमेंट्स पिंटो को अपनी शानदार बॉक्सिंग स्किल्स के प्रयोग से वंचित रख सकती हैं।

पिंटो कई बार साबित कर चुके हैं कि उनके हाथों में गज़ब की ताकत है। वो अक्सर पंचों का इस्तेमाल कर बॉडी शॉट्स और हुक्स लगाना भी पसंद करते हैं, जिसकी मदद से वो ज़टूट को खुद से दूर रख सकते हैं और सामने से आ रहे काउंटर अटैक्स से भी अपना बचाव कर सकते हैं।

ये स्किल्स दर्शाती हैं कि इस मैच में शतरंज की तरह चाल चली जाएंगी, क्योंकि दोनों ही ओर से स्ट्राइकिंग स्किल्स का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिलने वाला है। अंत में उस एथलीट को जीत मिल सकती है जो अपने प्रतिद्वंदी को चतुराई में मात देगा।

अगर ज़टूट को जीत मिलती है तो उन्हें ONE एथलीट रैंकिंग्स में टॉप 5 बेंटमवेट किकबॉक्सर्स में से किसी एक के खिलाफ मैच मिल सकता है। वहीं, अगर पिंटो को जीत मिलती है तो वो डिविजन में शामिल अन्य सुपरस्टार्स के सामने ये साबित कर देंगे कि उन्हें हरा पाना आसान नहीं है।



योडकाइकेउ फेयरटेक्स Vs. जॉन शिंक

Flyweight mixed martial artists Yodkaikaew Fairtex and John Shink debut at ONE: NO SURRENDER on 14 August

जब अपना-अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे जॉन शिंक और योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स आमने-सामने होंगे तो शायद इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होगा कि इस मैच में कौन विजयी साबित होगा। यही बात इनकी भिड़ंत को फैंस के लिए दिलचस्प बना सकती है।

नाइजीरिया में जन्मे शिंक का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ, जो बाद में फुकेत, थाईलैंड में आ गए थे, जिससे उन्हें Tiger Muay Thai टीम के साथ जुड़कर अपनी स्किल्स में सुधार करने का अवसर मिला।

उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर अभी भी शुरुआती दौर में है लेकिन अभी तक अपराजित रहे नाइजीरियाई फ्लाइवेट स्टार अपनी मॉय थाई स्किल्स की मदद से अपने प्रतिद्वंदियों को हराते आए हैं। अपने 3 प्रोफेशनल मैचों में उन्होंने दिखाया है कि उनका टेकडाउन के खिलाफ डिफेंस, क्लिंचिंग गेम और उनकी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्किल्स कितनी शानदार हैं। इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्होंने 2 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज की है।

लेकिन “Y2K” के खिलाफ उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो Max Stadium मॉय थाई चैंपियन रह चुके हैं और अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स से अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रतिद्वंदियों को खूब क्षति पहुंचाते आए हैं, खासतौर पर उनके पंच और नी-स्ट्राइक्स बेहतरीन हैं।

Fairtex टीम के मेंबर इससे पहले थाईलैंड और चीन की कंपनियों में मैचों का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 4-2-1 का रहा। 3 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं, उनके पास मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के साथ-साथ मॉय थाई स्किल्स भी मौजूद हैं, और योडकाइकेउ की स्ट्रेंथ उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से बेहतर साबित कर सकती है।

देखना दिलचस्प होगा कि दोनों सुपरस्टार्स शुक्रवार को किस तरह अपनी मॉय थाई स्किल्स का प्रयोग करते हैं और अगर किसी ने ग्राउंड गेम का रुख किया तो मैच और भी दिलचस्प हो जाएगा।

अकिहिरो फुजिसावा Vs. पोंगसिरी मिटसाटिट

Akihiro Fujisawa fights Pongsiri Mitsatit at ONE: NO SURRENDER II

हर कोई इस शुक्रवार अपने-अपने मैच जीतने की उम्मीद कर रहा होगा लेकिन पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट और अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा, दोनों ही खराब दौर से उभरकर जीत की लय में वापसी करने का प्रयास करते नजर आएंगे।

मिटसाटिट थाईलैंड में नदर्न मॉय थाई चैंपियन रहे हैं, एक से दूसरे स्पोर्ट में आए और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लगातार 9 जीत दर्ज की थीं, जिनमें 7 नॉकआउट के जरिए आईं।

लेकिन चिआंग माई निवासी एथलीट के लिए मुश्किलें तब खड़ी हो गईं, जब उन्होंने स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स को चैलेंज किया। योशिताका “नोबिता” नाइटो और मौजूदा चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ मैचों के बाद उन्हें जरूर अहसास हुआ होगा कि उनका ग्राउंड गेम कितना बेकार है। इसी कारण उन्हें 3 लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

फुजिसावा का भी सफर कुछ इसी तरह का रहा। डेब्यू मैच ड्रॉ पर छूटने के बाद जापानी सुपरस्टार ने अपने अगले 5 प्रतिद्वंदियों को हराने में सफलता पाई और फ्लाइवेट रैंक्स में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे थे। लेकिन उन्हें भी पिछले 3 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

इस शुक्रवार दोनों एथलीट्स जीत की लय में वापसी करने की कोशिश करेंगे और वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें खुद पर भरोसा रखना होगा और अपनी स्किल्स का बेहतर तरीके से प्रयोग करना होगा।

मिटसाटिट अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स की मदद से जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो और रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन जैसे बड़े स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स को मात दे चुके हैं, इसलिए वो इस मैच में स्टैंड-अप गेम पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। लेकिन अगर इस बीच फुजिसावा अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से मिटसाटिट के अटैक को रोक पाए तो जरूर अपने प्रतिद्वंदी को हार का स्वाद चखा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER II मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.