इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER II मिस नहीं करना चाहिए

Rodlek PK.Saenchaimuaythaigym makes his walk down the ramp at ONE: DAWN OF HEROES.

5 महीने के लंबे अंतराल के बाद 31 जुलाई को ONE Championship ने वापसी की थी। अब शुक्रवार, 14 अगस्त को ONE अगले शो की तैयारियों में जुट गई है।

ONE: NO SURRENDER II का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होगा और ऐसे कई मैच हैं जिन्हें देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

ONE: NO SURRENDER की ही भांति इस शो में भी एक किकबॉक्सिंग मैच, 2 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच और 3 मॉय थाई मुकाबले होने हैं।

यहां हम उन 5 कारणों से आपको अवगत कराने वाले हैं कि क्यों आपको आगामी इवेंट को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट की शुरुआत

ONE: NO SURRENDER II में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच होना है।

पहले सेमीफाइनल में सैमापेच फेयरटेक्स और रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम आमने-सामने आने वाले हैं, जो शो का मेन इवेंट मैच भी होगा। दोनों सुपरस्टार्स अपने करियर में कुल चौथी बार आमने-सामने होंगे।

पहली भिड़ंत में सैमापेच को कम अनुभव के कारण हार मिली थी लेकिन रीमैच में उन्होंने धमाकेदार वापसी की और बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, करीब एक महीने बाद ही हुई तीसरी भिड़ंत में एक बार फिर रोडलैक विजयी साबित हुए थे।

इस प्रतिद्वंदिता का तीसरा मैच करीब 6 साल पहले हुआ था और इस बार का विजेता ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ को उनके टाइटल के लिए चुनौती देने के एक कदम करीब पहुंच जाएगा।

इस बार सैमापेच, नोंग-ओ से नई ट्रिक्स सीखकर रिंग में उतरने वाले हैं, जिनमें दमदार लेफ्ट किक और क्रॉस मुख्य हैं। वहीं, रोडलैक अपनी बॉक्सिंग स्किल्स और दबाव बनाने वाले स्टाइल से मैच में बढ़त हासिल करने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि इस मैच में फैंस को शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिलने वाला है।

#2 बेहतरीन किकबॉक्सिंग मैच

को-मेन इवेंट में होने वाले किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट में 2 बेहतरीन मॉय थाई सुपरस्टार्स आमने-सामने आने वाले हैं।

फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट इससे पहले यूरोप में कई टाइटल्स अपने नाम कर चुके हैं। ISKA वर्ल्ड चैंपियनशिप और WBC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक साबित किया था।

दूसरी ओर फ्रेंच एथलीट लियो पिंटो को जब 2010 Lumpinee Stadium बेस्ट फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था, तब उनकी उम्र केवल 16 साल थी।

उनके करियर के बारे में भी आपको जानना बेहद जरूरी है।

जनवरी में पिंटो को उनके प्रोमोशनल डेब्यू मैच में Venum Traning Camp के एडम नोइ ने हराया था। एडम नोइ, ज़टूट के शिष्य हैं। इसलिए पिंटो आगामी इवेंट में अपना बदला पूरा कर सकते हैं।

इसके अलावा ज़टूट और पिंटो, दोनों के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो दोनों 76 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। लेकिन अगले मैच में कोई एक ही 77 के आंकड़े को छू पाएगा।



#3 पोंगसिरी के पास बदला पूरा करने का मौका

Muay Thai fighter Pongsiri PK.Saenchai Muaythaigym throws a kick at Petchmorakot in his ONE debut

फरवरी में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को ग्लोबल स्टेज पर आने से एक हफ्ते पहले ही मैच के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी को चुनौती दी।

ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त समय ना मिलने के बाद ही पोंगसिरी ने 5 राउंड तक चले मैच में अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी चुनौती दी थी। चाहे 29 वर्षीय स्टार को उस वर्ल्ड टाइटल मैच में हार मिली हो लेकिन उन्होंने अपने स्टैमिना और अच्छे मैच लड़ने की क्षमता से अपने प्रतिद्वंदियों को अवगत जरूर करा दिया था।

अब पोंगसिरी के पास अपना बदला पूरा करने का मौका है क्योंकि इस बार PK.Saenchai Muaythaigym के प्रातिनिधि, पेटमोराकोट के टीम मेंबर सोरग्रॉ पेटयिंडी एकेडमी का सामना करने वाले हैं।

इस बार पोंगसिरी को अपने प्रतिद्वंदी से 11 सेंटीमीटर लंबे होने का लाभ मिल सकता है लेकिन अगर 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सोरग्रॉ की रीच (पहुंच), किक्स और शानदार डिफेंसिव स्किल्स से पार पाने में सफल रहते हैं तो जरूर ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश कर चैंपियन के खिलाफ चैंपियनशिप रीमैच भी प्राप्त कर सकते हैं।

#4 दो टॉप फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स का डेब्यू 

Flyweight mixed martial artists Yodkaikaew Fairtex and John Shink debut at ONE: NO SURRENDER on 14 August

आगामी इवेंट में 2 फ्यूचर स्टार्स अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले हैं। पूर्व मॉय थाई एथलीट्स योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स और जॉन शिंक फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में एक-दूसरे के सामने चुनौती पेश करने वाले हैं।

योडकाइकेउ MAX Stadium मॉय थाई चैंपियन रहे हैं और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अभी तक अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स का शानदार तरीके से उपयोग करते आए हैं। मॉय थाई से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 4-2-1 का है, जिनमें से 3 जीत नॉकआउट के जरिए आई हैं।

दूसरी ओर, Tiger Muay Thai टीम के प्रतिनिधि बेहतरीन एथलीट हैं और अलग-अलग तरह के मार्शल आर्ट्स मैचों में भाग ले चुके हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने के बाद नाइजीरियाई स्टार का रिकॉर्ड परफेक्ट यानी 3-0 का रहा है और 2 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

दोनों एथलीट्स को मॉय थाई से खासा लगाव रहा है और ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन कर फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनना चाहेंगे। दोनों ही एथलीट किसी भी क्षण मैच को फिनिश करने में समर्थ हैं इसलिए ये मैच बाउट ऑफ द नाइट भी साबित हो सकता है।

#5 तीन हफ्तों में तीन लगातार होने वाले इवेंट्स की शुरुआत

Stadium shot of the Impact Arena in Bangkok, Thailand

ONE ने आने वाले कुछ महीनों के लिए 10 इवेंट्स के आयोजन की घोषणा की थी और 10 में से पहला इवेंट ONE: NO SURRENDER रहा, जो 31 जुलाई को आयोजित हुआ। ONE: NO SURREDER II से भी फैंस को काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि ये 3 हफ्तों के अंदर 3 लगातार इवेंट्स की शुरुआत होगी।

इस शुक्रवार ONE: NO SURRENDER II के बाद 21 अगस्त को ONE: NO SURRENDER III और 28 अगस्त को ONE: A NEW BREED का आयोजन होना है।

आप धमाकेदार एक्शन को देखने के लिए तैयार रहें क्योंकि आने वाला एक महीने में फैंस को जबरदस्त इवेंट्स देखने को मिलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार प्रदर्शन

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.