ONE: NO SURRENDER II के स्टार्स द्वारा किए गए बेस्ट नॉकआउट्स

Pongsiri Mitsatit throwing a kick

पिछले हफ्ते ONE Championship ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की और अब दूसरे इवेंट की तैयारी हो रही है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE जल्द ही ONE: NO SURRENDER II इवेंट के रूप में वापसी करने वाली है। अगर फैंस को ONE: NO SURRENDER का पहला संस्करण पसंद आया होगा तो इसका दूसरा संस्करण भी उनके लिए धमाकेदार ही साबित होगा।

शुक्रवार, 14 अगस्त को होने वाले शो में कुल 6 मुकाबले शामिल होंगे और यहां हम आगामी इवेंट के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

रोडलैक का वन-पंच नॉकआउट यादगार साबित हुआ

Muay Thai World Champion Rodlek connects with a devastating right hand to turn the lights out on Andrew Miller!

🚨 KNOCKOUT ALERT 🚨Muay Thai World Champion Rodlek connects with a devastating right hand to turn the lights out on Andrew Miller!📺: Check local listings for global TV broadcast📱: Watch on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, August 2, 2019

Channel 7 Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने अगस्त 2019 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए ONE: DAWN OF HEROES में एक ही पंच में किए नॉकआउट से फैंस का खूब मनोरंजन किया था।

स्कॉटिश सुपरस्टार एंड्रयू मिलर ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, थाई स्ट्राइकर की ताकत से भरपूर और खतरनाक स्ट्राइक्स सटीक निशाने पर लैंड होने लगीं थी।

वहीं, मैच के अंतिम राउंड के आखिरी मिनट में PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार एथलीट ने अनोखे अंदाज में मैच को फिनिश किया था।

रेफरी ने एथलीट्स को अलग किया लेकिन स्कॉटिश स्टार ने उसके तुरंत बाद खतरनाक हुक लगाया। लेकिन रोडलैक हुक को झेलने के बाद भी मजबूती से डटे रहे और आगे आकर मिलर की बॉडी को खूब क्षति पहुंचाई। ठोडी पर ओवरहैंड राइट लगाया और अगले ही पल उनके प्रतिद्वंदी मैट पर जा गिरे।

इसके बाद भी मिलर एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे लेकिन लड़खड़ाते हुए रोप्स की तरफ का रुख करने लगे थे। इसी बात को देखते हुए रेफरी के पास मैच समाप्ति करने की घोषणा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

अब ONE: NO SURRENDER II के मेन इवेंट मैच में रोडलैक और सैमापेच फेयरटेक्स के बीच ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच होना है।



मिटसाटिट की नी-स्ट्राइक्स ने उन्हें जीत दिलाई

पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट ने 2019 में बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुए ONE: WARRIORS OF LIGHT में पहले राउंड में यादगार जीत हासिल की थी। लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था।

फिलीपीनो स्टार रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन के खिलाफ स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के शुरुआती क्षणों में उन्होंने बेहतरीन ग्रैपलिंग गेम के जरिए बढ़त बनाई। कैटलन ने मिटसाटिट को टेकडाउन किया, ग्राउंड गेम में रहते हुए बढ़त बनाई और यहां तक कि अपना ट्रेडमार्क हील हुक लगाने की भी कोशिश की।

ये सौभाग्य की बात रही कि 24 वर्षीय चिआंग माई निवासी एथलीट ग्राउंड गेम से बाहर निकलकर स्टैंड-अप गेम में आने में सफल रहे, जहां उन्होंने मॉय थाई गेम का इस्तेमाल कर क्लिंचिंग गेम पर फोकस किया।

कैटलन ने अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, मिटसाटिट अपने प्रतिद्वंदी से थोड़ा दूर रहते हुए भी नी-स्ट्राइक्स लगाने में सफल हो रहे थे। जब फिलीपीनो स्टार की पकड़ ढीली हुई तो “द स्माइलिंग असासिन”  ने अपना बायां हाथ अपने प्रतिद्वंदी की गर्दन के पीछे डाला और अपनी पकड़ मजबूत करते हुए पहले से भी अधिक प्रभावशाली नी स्ट्राइक्स लगाईं।

एक तरफ “द इलोंगो” क्लिंचिंग गेम में रहते टेकडाउन लगाने का प्रयास कर रहे थे, वहीं थाई सुपरस्टार ने शानदार डिफ़ेंसिव स्किल्स का प्रदर्शन किया और अपने अटैक को जारी रखा। अंत में छाती और पेट के बीच के हिस्से पर एक लेफ्ट नी के बाद कैटलन नीचे गिरे नजर आए।

अब ONE: NO SURRENDER II में मिटसाटिट का सामना अकिहिरो फुजिसावा से होना है।

फुजिसावा ने मनीला में बक्टोल को चौंकाया

In a battle of OWS alumni, Akihiro Fujisawa grounds and pounds his way to a TKO win over Rockie Bactol at 4:40 of Round 1!

In a battle of OWS alumni, Akihiro Fujisawa grounds and pounds his way to a TKO win over Rockie Bactol at 4:40 of Round 3!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, November 23, 2018

अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा को चाहे अप्रैल 2018 में पहले ONE Warrior Series इवेंट में कोई कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त ना हुआ हो लेकिन करीब 7 महीने बाद उन्होंने ONE Super Series के टॉप लेवल एथलीट्स में से एक को नॉकआउट कर ONE Championship के मेन रोस्टर में स्थान पक्का किया था।

नवंबर 2018 में हुए ONE: CONQUEST OF CHAMPIONS में जापानी एथलीट ने होमटाउन हीरो रॉकी बक्टोल को तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराकर चौंका दिया था।

मैच के शुरुआती पलों में बक्टोल स्टैंड-अप गेम में रहकर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचा रहे थे लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, फुजिसावा ने रेसलिंग और ग्राउंड स्ट्राइक्स की मदद से अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी।

तीसरे और आखिरी राउंड में “सुपरजैप” ने दबाव बढ़ाना शुरू किया और फिलीपीनो स्टार पर प्रभावशाली स्ट्राइक्स लगाते हुए उन्हें हार के बेहद करीब ला खड़ा किया।

तीसरा राउंड अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि जापानी सुपरस्टार ने उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेला, टेकडाउन किया और पंच, एल्बोज और सिर पर नी लगानी शुरू कर दीं। बक्टोल द्वारा कोई जवाब ना मिलने के कारण समय समाप्त होने से 20 सेकंड पहले ही रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

फुजिसावा, थाईलैंड की राजधानी में मिटसाटिट के खिलाफ एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II और III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19