ONE: NO SURRENDER II और III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Sangmanee Kulabdam Saemapetch Rodlek

ONE Championship ने अपने फ्लैगशिप इवेंट शेड्यूल का शानदार अंदाज में आगाज किया और अब प्रोमोशन के दो बेहतरीन इवेंट थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाले हैं।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 14 अगस्त को ONE: NO SURRENDER II और शुक्रवार, 21 अगस्त को ONE: NO SURRENDER III का आयोजन किया जाएगा।

दोनों ही कार्ड में छह-छह बाउट्स होंगी और मेन इवेंट मैच में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। 4 एथलीट्स के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के विजेता को डिविजन के चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ टाइटल मैच हासिल होगा।

ONE: NO SURRENDER II के मेन इवेंट मैच में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स का सामना रोडलैक पीके. साइन्चे मॉयथाईजिम से होगा।

ये इन दोनों स्टार्स के बीच की चौथी बाउट होगी।

इनका सामना सबसे पहले सुरथानी प्रांत में हुआ था। अपने घरेलू दर्शकों के सामने रोडलैक को जीत हासिल हुई।

अगले दो मुकाबलों में दोनों को जीत और हार दोनों नसीब हुई। जुलाई 2014 में सैमापेच ने दूसरा मुकाबला रेफरियों के निर्णय से जीता जबकि तीसरी बाउट में रोडलैक विजेता बने।



उसके बाद दोनों एथलीट्स का बैंकॉक के स्टेडियम सर्किट में करियर आगे बढ़ता रहा और दोनों फिर The Home Of Martial Arts का हिस्सा बन गए।

सैमापेच ने ONE ने अपना डेब्यू जुलाई 2018 में किया था और ग्लोबल स्टेज पर पहली तीन बाउट्स में जीत दर्ज की। इस दौरान उन्होंने देवीदास “द लिथुआनियन सैवेज” डेन्यला, भविष्य के ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव और ओन्येन टॉपिच को हराया। हालांकि, उन्हें पिछले साल नवंबर में नोंग-ओ के हाथों हार झेलनी पड़ी। दोनों के बीच हुए मैच को 2019 ONE Super Series बाउट ऑफ द ईयर का उप-विजेता चुना गया।

रोडलैक, #5 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर, ONE का हिस्सा बनने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने लियाम “हिटमैन” हैरिसन, एंड्रयू मिलर, क्रिस शॉ को मात दी। अब वो अपने पुराने प्रतिद्वंदी को हराकर जीत का क्रम जारी रखना चाहेंगे।

इस मैच का विजेता टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लेगा और उसका सामना फिर ONE: NO SURRENDER III के मेन इवेंट मैच के विजेता से होगा।

Sangmanee Klong SuanPluResort

NO SURRENDER III का मेन इवेंट मैच “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट का सामना “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई से होगा।

सांगमनी, 7 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर और #2 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हैं।

प्रोमोशनल डेब्यू के बाद से ही उन्होंने गजब का प्रदर्शन किया है। पिछले साल नवंबर में उन्होंने अज़ीज़ हलाली और इस साल जनवरी में केंटा यमाडा को शिकस्त दी।

“द मिलियन डॉलर बेबी” को कुलबडम से कड़ी चुनौती मिल सकती है, जो कि #3 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं।

“लेफ्ट मीटियोराइट” The Home Of Martial Arts के सबसे नए चेहरों में से एक हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में अच्छी छाप छोड़ी थी। उन्होंने पिछले साल नवंबर में बोबो साको को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी थी।

दोनों शो में होने वाले सभी मुकाबलों की जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

Muay Thai fighter Kulabdam Sor Jor. Piek Uthai beats Bobo Sacko

ONE: NO SURRENDER II का पूरा कार्ड

  • सैमापेच फेयरटेक्स vs. रोडलैक पीके. साइन्चे मॉयथाईजिम  (ONE Super Series मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • लियो पिंटो vs. मेहदी ज़टूट (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • पोंगसिरी मिटसाटिट vs. अकिहिरो फुजिसावा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 59.5 किलोग्राम)
  • सोरग्रॉ पेटयिंडी एकेडमी vs. पोंगसिरी पीके. साइन्चे मॉयथाईजिम (ONE Super Series मॉय थाई – फेदरवेट)
  • योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs. जॉन शिंक (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • हुआंग डिंग vs. फाहदी खालेद (ONE Super Series मॉय थाई – फ्लाइवेट)

ONE: NO SURRENDER III का पूरा कार्ड

  • सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट vs. कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई (ONE Super Series मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी vs. सोक थय (ONE Super Series मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • शेनन विराचाई vs. फैबियो पिंका (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • वंडरगर्ल फेयरटेक्स vs. ब्रूक फैरेल (ONE Super Series मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • मैरी रूमेट vs. लिटल टाइगर (ONE Super Series मॉय थाई – एटमवेट)
  • बेन रॉयल vs. क्विटिन थॉमस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रोडटंग Vs. पेचडम

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.