रोडलैक के साथ होने वाले मैच में सैमापेच इस्तेमाल करेंगे नई ट्रिक्स

Saemapetch Fairtex making entry to the circle

सैमापेच फेयरटेक्स के पास बदला लेने का एक सुनहरा मौका होगा। इसके साथ ही वो फिर से ONE बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियनशिप मैच के करीब पहुंच सकते हैं।

इस साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट का सामना शुक्रवार, 14 अगस्त को होने वाले ONE: NO SURRENDER II के मेन इवेंट मैच में अपने पुराने साथी रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होगा।

दरअसल, ये ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट के विजेता को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ मैच मिलेगा।

MTGP वेल्टरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सैमापेच का The Home Of Martial Arts में अब तक का सफर काफी अच्छा रहा है।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने जुलाई 2018 में प्रोमोशनल डेब्यू करते हुए देवीदास “द लिथुआनियन सैवेज” डेन्याल को एक बेहतरीन मुकाबले में मात दी थी। उसके बाद उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव और ओन्येन टॉपिच को हराया था।

लगातार तीन जीतों की वजह से सैमापेच को नवंबर 2019 में नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हुआ।



बाउट के दौरान सैमापेच ने काफी प्रयास किया लेकिन उनकी सारे कोशिश चौथे राउंड में नॉकआउट हो जाने के बाद धरी की धरी रह गई। इस मैच को बाद में टॉप 10 ONE Super Series बाउट ऑफ 2019 में दूसरा स्थान हासिल हुआ था।

25 साल के पटाया निवासी ने कहा, “फाइट के दौरान हम दोनों ने अंजान लोगों की तरह अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। मैंने पूरा प्रयास किया मगर नतीजा मेरे पक्ष में नहीं गया।”

“क्योंकि उनके पास मुझसे कहीं ज्यादा अनुभव था और वो फाइट मेरी हार के साथ खत्म हुई लेकिन मुझे उनके साथ बाउट करने का मौका मिलने पर खुशी महसूस हुई।”

Muay Thai fighter Saemapetch Fairtex kicks Nong-O

Fairtex टीम के प्रतिनिधि को इस मैच से काफी कुछ सीखने को भी मिला।

उन्होंने बताया, “मैंने इस मैच से काफी सारी चीज़ें सीखीं और फिर अपने स्टाइल में बदलाव किया जैसे कि अटैक, पंच करने का स्टाइल, हेवी स्ट्राइक्स, काउंटर अटैक्स और रणनीतियां।”

अब आने वाले मैच में सैमापेच इसी ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए अपने विरोधी को चित्त करने की कोशिश करेंगे।

इन दोनों एथलीट्स के बीच पहले तीन बार बाउट हो चुकी है और PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि 2-1 से फिलहाल आगे चल रहे हैं।

रोडलैक के बारे में सैमापेच ने कहा, “वो किसी टैंक की तरह हैं। लगातार आगे बढ़कर अपने विरोधी पर दबाव बनाने के साथ-साथ किक्स और नी स्ट्राइक्स करते रहे हैं।”

“उनके सबसे खतरनाक हथियार पंच, एल्बो (कोहनी) और नीज़ (घुटने) हैं, नीज़ तो खासकर क्योंकि उन्होंने नी तकनीक में महारथ हासिल कर ली है।

Muay Thai fighter Saemapetch Fairtex punches Alaverdi Ramazanov

ONE Championship में रोडलैक का सफर भी काफी शानदार रहा है।

जून 2019 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने लगातार तीन प्रतिद्वंदियों क्रिस शॉ, एंड्रयू “मैडॉग फेयरटेक्स” मिलर और #4 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर लियाम “द हिटमैन” हैरिसन को मात दी है।

भले ही मुकाबले को देखते हुए रोडलैक का पलड़ा भारी नजर आ रहा हो, मगर सैमापेच ने अपनी पुरानी गलतियों से काफी कुछ सीखा है और वो अब जीतना चाहते हैं।

जब आखिरी बार उनका अपने हमवतन साथी से सामना हुआ था तो वो अनुभवहीन थे और उन्होंने नी स्ट्राइक्स को अपने गेम प्लान में शामिल भी नहीं किया था।

आने वाली 14 तारीख को वो अपने पास मौजूद सभी हथियार इस्तेमाल करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “अब समय बदल चुका है और मैंने अतिरिक्त स्किल्स के लिए ट्रेनिंग की है। मेरे पास फाइटिंग का काफी सारा अनुभव है और अपने नए स्टाइल के साथ उनके खिलाफ मुकाबला करूंगा।”

Muay Thai fighter Saemapetch Fairtex throws an elbow

सैमापेच को अपने हमवतन एथलीट के खिलाफ होने वाले मुकाबले की मुश्किलों के बारे में बता है और उन्होंने इवेंट से पहले एक छोटा सा निवेदन किया है।

थाई स्टार ने कहा, “चाहे मुकाबले का परिणाम जो कुछ भी हो, हम एक थाई परिवार ही रहेंगे लेकिन बॉक्सिंग रिंग में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II और III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4