चाट्री सिटयोटोंग ने 9 और इवेंट्स के आयोजन की घोषणा की

ONE Chairman and CEO Chatri Sityodtong

शुक्रवार, 31 जुलाई को ONE: NO SURRENDER के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और अब ONE Championship ने साल 2020 के लिए 9 अन्य इवेंट्स के आयोजन की घोषणा कर दी है।

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने सोमवार को अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर बताया कि ONE निम्नलिखित तारीखों को इवेंट्स का आयोजन करने वाली है:

  • 14 अगस्त
  • 21 अगस्त
  • 28 अगस्त
  • 11 सितंबर
  • 18 सितंबर
  • 25 सितंबर
  • 9 अक्टूबर
  • 16 अक्टूबर
  • 30 अक्टूबर

दुनिया इस समय COVID-19 महामारी से जूझ रही है, इसलिए हर एक इवेंट बिना लाइव ऑडियंस के आयोजित होगा।

ONE के ग्लोबल ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स पहले की तरह दुनिया भर में शोज़ का लाइव प्रसारण करेंगे जिससे फैंस अपने पसंदीदा एथलीट्स के मैचों का लुत्फ़ उठा सकें।

सिटयोटोंग ने लिखा, “ONE Championship की मेरी टीम के धैर्य और क्रिएटिविटी के बिना ये सब हो पाना संभव नहीं था।”

“दुनिया पिछले 100 साल के सबसे भयंकर संकट से जूझ रही है। अधिकतर देशों की सीमाएं अभी भी बंद हैं और COVID-19 लगातार वैश्विक अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचा रहा है। मैं अपनी टीम का धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं कि वो हमेशा कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं।”

आगामी हफ्तों में आप तक और भी अधिक जानकारी हम पहुंचाते रहेंगे। तब तक ONE पूरे आत्मविश्वास और भरोसे के साथ दुनिया भर के फैंस को मार्शल आर्ट्स के बारे में जानकारी देकर प्रेरित करती रहेगी।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER के लिए वर्ल्ड टाइटल मैचों और सुपर-बाउट की घोषणा हुई

न्यूज़ में और

A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one