पिछली हार से सबक लेकर जीत की लय वापस पाना चाहते हैं अकिहिरो फुजिसावा

Akihiro Fujisawa

संघर्षपूर्ण 2019 के बाद अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा 2020 में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

जीत की लय वापस पाने के लिए उन्हें अब अधिक इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि शुक्रवार, 14 अगस्त को ONE: NO SURRENDER II में उनका सामना थाई नॉकआउट आर्टिस्ट पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट से होने वाला है।

टोक्यो के 40 वर्षीय निवासी फुजिसावा ने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series (OWS) में सफलता हासिल कर बड़े स्टार होने का दर्जा प्राप्त किया था। मार्च 2018 में OWS के पहले शो में संदीप गुरुंगवंद को हराकर उन्होंने ONE Championship के मेन रोस्टर में अपना स्थान पक्का किया।

“सुपरजैप” के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई और उनका रिकॉर्ड 5-0-1 का हुआ करता था, जिसमें उन्होंने सभी मुकाबलों को फिनिश किया। लेकिन अप्रैल 2019 से उनके संघर्ष की असली शुरुआत हुई। उसके बाद उन्हें लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Yorky MMA टीम के प्रतिनिधि को उम्मीद होगी कि पुरानी हार से सबक लेते हुए वो बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, “वो मेरे लिए एक निराशाजनक अनुभव था।”

“खेल में ये सब होता ही है। कभी समय आपका साथ देता है तो कभी नहीं देता और पिछले साल मुझे भाग्य का साथ नहीं मिल पाया था। जो बीत चुका है उसके बारे में सोचकर परेशान होने से कोई फायदा नहीं है और मैंने उस कठिन दौर से काफी कुछ सीखा है। जब भी पुराने दौर को याद करता हूं तो लगता है जैसे 2019 मुझे कई चीजें सिखाने के लिए ही आया था।”



दूसरी ओर, मिटसाटिट की उम्र अभी केवल 24 साल है लेकिन उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 10-5 का है और मॉय थाई में भी 72-17 का रिकॉर्ड दर्शाता है कि उनका प्रदर्शन अभी तक कितना शानदार रहा है।

फुजिसावा जानते हैं कि उनका सामना एक टैलेंटेड एथलीट से होने वाला है लेकिन उन्हें अपनी स्किल्स पर भी काफी भरोसा है।

जापानी स्टार ने कहा, “वो मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए मेरा मानना है कि उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स शानदार होंगी।”

“बेहतर यही होगा कि उन्हें टेकडाउन कर ग्राउंड गेम के जरिए मैच में बढ़त हासिल की जाए और मौका मिलते ही सबमिशन मूव लगाकर मैच में जीत दर्ज करूं। जब बात मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की आती है तो मुझे लगता है कि मेरी स्किल्स उनसे बेहतर हैं।

“उनका मॉय थाई करियर कितना भी लंबा क्यों ना रहा हो लेकिन मुझे भी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में काफी अनुभव है। मैंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग की शुरुआत में ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीखना शुरू कर दिया था और पिछले 16 सालों से इससे जुड़ा हुआ हूं।”

Japanese mixed martial artist Akihiro Fujisawa

आगामी मैच के लिए फुजिसावा को नए हेड कोच और पूर्व ONE एथलीट निकोलस ली का भी साथ मिल रहा है।

नवंबर में हुए ONE: MASTERS OF FATE से पहले उन्होंने ली की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू की थी लेकिन आखिरी मैच में उनका गेम प्लान सफल साबित नहीं हो सकता था।

फुजिसावा ने स्वीकार करते हुए कहा, “मैं नई चीजों पर प्रयोग कर रहा था इसलिए अपनी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाया।”

अब “सुपरजैप” आधिकारिक तौर पर ली के जिम Yorky MMA का हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव ने उन्हें अगले मैच के लिए तैयारी करने के लिए अच्छा वातावरण भी मुहैया कराया है।

जापानी स्टार ने कहा, “ली ने मुझे सलाह दी थी कि मुझे अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना चाहिए और रोज ट्रेनिंग करनी चाहिए। उन्होंने मुझे रणनीतियों के बारे में बहुत अच्छे तरीके से समझाया।”

“अगर मुझे एक ऐसी जगह जीत दर्ज करनी है, जहां दुनिया के टॉप एथलीट्स पहले से मौजूद हों, तो मुझे खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से भी हर चुनौती के लिए तैयार रखना होगा। मेरे कोच ने मुझे उस चीज के बारे में बताया, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। पिछले साल मैंने जो सब कुछ किया, मैं उस प्रदर्शन में सुधार लाना चाहता हूं।”

Japanese mixed martial artist Akihiro Fujisawa takes top position

हालांकि, एक कड़वी सच्चाई ये भी है कि COVID-19 महामारी के कारण थाईलैंड के जिम बंद थे लेकिन फुजिसावा ने इसके बावजूद अपनी फिटनेस के स्तर को नीचे नहीं गिरने दिया है।

उन्होंने बताया, “मैं अपना खाना खुद बनाता, इसलिए मेरे पास ज्यादा खाने के लिए समय ही नहीं होता था और इससे मेरे वज़न में भी हल्की गिरावट आई है। मेरी बॉडी की कंडिशनिंग के लिए ये बहुत जरूरी था।”

“हालांकि जिम बंद थे, लेकिन मैं दौड़ लगा रहा था और बॉडीवेट ट्रेनिंग के साथ-साथ शैडोबॉक्सिंग भी कर रहा था। मैंने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया, इसलिए जिम में वापसी के बाद भी मुझे किसी बदलाव का अहसास नहीं हुआ।

“इस दौरान मुझे अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में भी पता चला। मैंने उन चीजों को भी परखा जिन्हें मैं जिम में ट्रेनिंग करते समय भी नहीं देख पा रहा था। मैं अपनी उम्मीद के अनुरूप आगे बढ़ा हूं और अपनी स्ट्रेंथ को भी बढ़ाया है।”

Japanese mixed martial artist Akihiro Fujisawa

अब नए कोच का साथ मिलने से फुजिसावा को ये भी पता चला कि उन्हें पिछले मैचों में हार क्यों मिली थी, शारीरिक रूप से वो अच्छा महसूस कर रहे हैं और उनका मानना है कि इस शुक्रवार उनका प्रदर्शन संभव ही पहले से बेहतर होने वाला है।

उन्होंने कहा, “मैं धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर दुनिया भर के फैंस का मनोरंजन करना और उनका मनोबल बढ़ाना चाहता हूं।”

“थाईलैंड में लोग इस महामारी से काफी परेशान हैं, इनमें यहां रह रहे जापानी नागरिक भी शामिल हैं। मैं उन सभी के मनोबल को बढ़ाना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: फुजिसावा को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहते हैं पोंगसिरी मिटसाटिट

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4