ONE: LIGHTS OUT के 3 मैच जो आपको जरूर देखने चाहिए

Josh Tonna and Andy Howson battle in Jakarta, Indonesia

ONE Championship की 10वीं सालगिरह के मौके पर होने वाले आयोजन से पहले हो रहे ONE: LIGHTS OUT में भी कई सारे धमाकेदार मुकाबलों को जगह मिली है।

शुक्रवार, 11 मार्च को ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली अपनी बेल्ट का बचाव BJJ सुपरस्टार गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के विरुद्ध करेंगे। इसके अलावा, फैंस को धमाकेदार ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबला बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस और #1 रैंक के जॉन “हैंड्स ऑफ़ स्टोन” लिनेकर के बीच देखने को मिलेगा।

हालांकि, ये दोनों मुकाबले प्रोमोशन के सबसे बड़े सुपरस्टार्स से भरे होंगे। बाकी अन्य मुकाबलों की लिस्ट में कई सारे बेहतरीन फिनिशर्स शामिल होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ओर किकबॉक्सिंग के उन तीन मुकाबलों के बारे में, जो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में सुर्खियां बटोर सकते हैं।

#1 जोश टोना vs. झांग पेइमियान

इस ONE Super Series स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग बाउट में #5 रैंक के कंटेंडर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना अब रिटायर हो चुके ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ से दूसरे राउंड में हारने के बाद वापसी का रास्ता तलाशेंगे।

उस हार से पहले टोना ने लैजेंड्री स्ट्राइकर एंडी “पनिशर” हाओसन को मॉय थाई नियमों के तहत दूसरे राउंड में फिनिश किया था और खुद को इस डिविजन में #2 रैंक का कंटेंडर बना लिया था।

अब ये ऑस्ट्रेलियाई एथलीट संगठन में आए नए एथलीट “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान के खिलाफ किकबॉक्सिंग में अपना वही पुराना रुतबा फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे।

झांग अपने ONE Super Series डेब्यू में 26-5-1 के रिकॉर्ड के साथ कदम रखेंगे और चीन के Shengli Fight Club के अपनी प्रतिभाशाली टीम, “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू और “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग जैसे एथलीट्स, को जॉइन कर लेंगे।

“फाइटिंग रूस्टर” खुद को टॉप 5 स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स में लाने के लिए अनुभवी टोना का इस्तेमाल करना चाहते हैं और हो सकता है कि वेकेंट (खाली पड़े) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को भी चुनौती देना चाहते हैं।

दोनों एथलीट्स के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है। ऐसे में ONE: LIGHTS OUT में दोनों के काफी जोश से भरे होने की उम्मीद की जा रही है।

#2 एको रोनी सपुत्रा vs. चान रोथाना

एको रोनी सपुत्रा ONE Championship में लगातार 5 जीत हासिल कर चुके हैं और अब वो कंबोडियाई एथलीट चान रोथाना के खिलाफ शुक्रवार को फ्लाइवेट MMA बाउट में छठी जीत की तलाश में हैं। लेकिन 85 फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ रोथाना कोई ऐसे-वैसे एथलीट नहीं हैं, जिन्हें वो आसानी से हरा सकें।

एक को छोड़कर रोथाना के करियर की सभी जीत आखिरी राउंड से पहले आई हैं।इसके अलावा वो “द हंटर” शी वेई के खिलाफ मिली हार के बाद शानदार अंदाज में वापसी करने के लिए बेताब होंगे। अगर रोथाना जीत हासिल करते हैं तो वो पिछले तीन साल में सपुत्रा को हराने वाले पहले एथलीट बन जाएंगे।

हालांकि, इंडोनेशियाई एथलीट एक फ्लाइवेट टैंक है, जो कड़े प्रहार करते हैं और जरा भी नहीं थकते। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मुकाबला कहां है। सपुत्रा खुद को असाधारण रूप से अच्छी तरह संभाल सकते हैं और अपने पूरे करियर में उन्होंने ये साबित कर दिखाया है।

इस मुकाबले में जो भी जीत हासिल करेगा, वो टॉप 5 कंटेंडर्स को आगे चुनौती दे पाएगा। इतना कुछ दांव पर लगा होगा तो ये दोनों मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।

#3 मार्टिन गुयेन vs. किरिल गोरोबेट्स

किरिल गोरोबेट्स के खिलाफ इस फेदरवेट MMA मुकाबले में मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन शामिल हो रहे हैं, जो अपने पूरे करियर में पहली बार दो लगातार बाउट हारने के बाद आ रहे हैं। हालांकि, फैंस कभी भी इस वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के तेज-तर्रार स्टाइल पर संदेह नहीं करना चाहेंगे, जिनका फिनिशिंग रेट 92 फीसदी है।

इससे पहले गुयेन के ताकतवर पंच और धारदार सबमिशन स्किल्स ने उन्हें ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल दिलाया था और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि प्रोमोशन के नए एथलीट गोरोबेट्स के खिलाफ वो #3 रैंक के कंटेंडर का अपना पायदान बरकरार रखेंगे।

जीत हासिल होने पर ऐसा जरूर होगा, जबकि हार मिलने पर “द सीटू-एशियन” वर्ल्ड टाइटल से और दूर खिसक जाएंगे।

उस मुकाम तक पहुंचने में गुयेन का रास्ता रोकने की गोरोबेट्स कोशिश करेंगे, जो नौ-लगातार मुकाबले जीतने के बाद The Home of Martial Arts में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने उनमें से चार जीत नॉकआउट से और तीन सबमिशन के जरिए हासिल की हैं, जिसका मतलब ये हुआ कि वो स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग दोनों कलाओं में अच्छी तरह माहिर हैं।

दोनों एथलीट्स की फिनिशिंग स्किल्स के साथ एक पूर्व विजेता और एक उभरते हुए सितारे के बीच बड़े दांव को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये मुकाबला शो में चार चांद लगा सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty