ONE: LIGHTS OUT में चाट्री सिटयोटोंग ने 5 फाइटर्स को परफॉर्मेंस बोनस दिया

Chatri Sityodtong at the ONE: REVOLUTION Press Conference & Faceoffs

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने शुक्रवार, 11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में 5 फाइटर्स को 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस दिया।

मौजूदा ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली, नए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉन लिनेकर, चीनी युवा सनसनी झांग पेइमियान और इंग्लिश मॉय थाई स्टार्स इमान बारलौ और लियाम नोलन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बोनस मिला।

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE: LIGHTS OUT के मेन इवेंट में ली को चौंकाने वाले फिनिश के लिए बोनस मिला है।

फेदरवेट MMA किंग ने #2 रैंक के कंटेंडर गैरी टोनन के लेग लॉक से बचते हुए उन्हें केवल 56 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

लिनेकर को वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत के लिए बोनस दिया गया है।

ब्राजीलियाई स्ट्राइकर ने को-मेन इवेंट में अपने हमवतन एथलीट बिबियानो फर्नांडीस को दूसरे राउंड में फिनिश कर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

पेइमियान ने 4-मैन “Road to ONE” टूर्नामेंट को जीतने के बाद ONE Championship के रोस्टर में जगह बनाई थी और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।

18 वर्षीय चीनी स्टार ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जोश टोना को इस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट में कई बार नॉकडाउन करते हुए दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से अपनी जीत सुनिश्चित की।

बारलौ को अपने शानदार प्रोमोशनल डेब्यू के लिए बोनस मिला है।

इंग्लिश स्टार को “प्रीटी किलर” के नाम से भी जाना जाता है और उन्होंने डेनियला लोपेज़ को स्ट्रॉवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में परफेक्ट एल्बो लगाकर केवल 99 सेकंड में फिनिश किया।

अंत में नोलन को पहले राउंड में नॉकआउट जीत के लिए 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला।

ब्रिटिश स्टार ने किम क्युंग लॉक को डोमिनेट किया और खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाते हुए केवल 62 सेकंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

आप ONE: LIGHTS OUT के नतीजे और हाइलाइट्स यहां देख सकते हैं

किकबॉक्सिंग में और

Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21