4 बड़ी बातें जो हमें ONE: LIGHTS OUT से पता चलीं

Bibiano Fernandes John Lineker LIGHTS OUT 1920X1280 63 768x512

शुक्रवार, 11 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुआ ONE: LIGHTS OUT अपने नाम पर खरा उतरा है।

इवेंट में हुए 10 मैचों में से केवल 1 का परिणाम जजों के स्कोरकार्ड्स से आया। अन्य मुकाबलों में से 8 नॉकआउट और 1 सबमिशन से फिनिश हुआ।

फाइट्स में चौंकाने वाले फिनिश को देखने के बाद फैंस के मन में कई अवल उमड़ रहे होंगे। इसलिए आइए जानते हैं उन 4 बड़ी चीज़ों के बारे में जो हमें ONE: LIGHTS OUT से पता चली हैं।

#1 ली का वर्चस्व कायम

थान ली ने लगातार 4 नॉकआउट जीत दर्ज करते हुए ONE Championship का फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। वहीं ONE: LIGHTS OUT में अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में उन्होंने अपनी लगातार नॉकआउट जीतों की संख्या को 5 पर पहुंचा दिया है।

ली ने #2 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के लेग लेस के प्रयास को विफल करते हुए राइट हैंड लगाकर उन्हें केवल 56 सेकंड में फिनिश किया।

इस जीत से ना केवल उन्होंने अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया है बल्कि उन्होंने ये भी दिखाया कि वो वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर्स को हराने में पूरी तरह सक्षम हैं।

ली का लक्ष्य केवल ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल को अपने पास रखना नहीं है, वो दुनिया के सबसे खतरनाक एथलीट्स का सामना करना चाहते हैं। ग्लोबल स्टेज पर अपनी लगातार पांचवीं नॉकआउट जीत के बाद उन्होंने ओक रे यूं को ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है।

उनका ONE को जॉइन करने के बाद प्रदर्शन शानदार रहा है और इस वर्ल्ड टाइटल डिफेंस ने साबित कर दिया है कि वो अपने वादों पर खरा उतरना अच्छे से जानते हैं।

#2 लिनेकर लंबे इंतज़ार के बाद बने वर्ल्ड चैंपियन

John Lineker wins the ONE Bantamweight World Championship over Bibiano Fernandes at ONE: LIGHTS OUT

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने बहुत लंबा सफर तय करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत हासिल की है और इस शानदार जीत ने उन्हें फैन फेवरेट भी बना दिया है।

पहले राउंड के जबरदस्त एक्शन के बीच लिनेकर ने डिफेंडिंग चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के टेकडाउन के खिलाफ अच्छा डिफेंस दिखाया। दूसरे राउंड में उन्होंने टेकडाउन होने के बाद स्टैंड-अप गेम में वापसी की और खतरनाक लेफ्ट हुक लगाते हुए अपने विरोधी को 3 मिनट 40 सेकंड के समय पर फिनिश किया।

इस फिनिश के साथ ब्राजीलियाई एथलीट्स के बीच इस प्रतिद्वंदिता का अंत हुआ और लिनेकर ने MMA इतिहास के सबसे महान वर्ल्ड चैंपियंस में से एक को हराया है।

बीते शुक्रवार चाहे लिनेकर नए चैंपियन बन गए हों, लेकिन अब अन्य सभी एथलीट्स की नजरें उनपर टिकी होंगी।

#3 स्ट्रॉवेट स्टार्स ने शानदार डेब्यू किया

2 स्ट्राइकिंग स्टार्स ने अपने-अपने डेब्यू मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया है।

लीड कार्ड में हुए स्ट्रॉवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में इमान “प्रीटी किलर” बारलौ ने डेनियला लोपेज़ को हराया। ब्रिटिश स्टार ने खतरनाक एल्बोज़ लगाते हुए पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

“फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान ने लीड कार्ड की किकबॉक्सिंग बाउट में जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को हराया है। चीनी एथलीट ने दूसरे राउंड में #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर को तकनीकी नॉकआउट से हराकर ग्लोबल फैनबेस को काफी प्रभावित किया है।

दोनों एथलीट्स को अपने डेब्यू मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

#4 इंडोनेशिया के पास कई उभरते हुए स्टार्स हैं

एको रोनी सपुत्रा कई सालों से ONE के फ्लाइवेट डिविजन के टॉप-5 में जगह बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अब उनके लगातार छठे मैच में अपने विरोधी को फिनिश करते देखने के बाद उन्हें टॉप-5 से बाहर रखना काफी मुश्किल होगा।

इंडोनेशियाइ रेसलिंग चैंपियन ने चान रोथाना को केवल 94 सेकंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर फिनिश करते हुए पूरे फ्लाइवेट डिविजन को सावधान किया। सपुत्रा अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ डिविजन के सबसे खतरनाक फिनिशर बनते जा रहे हैं।

उनके हमवतन एथलीट एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस ने भी ONE: LIGHTS OUT में धमाकेदार प्रदर्शन किया।

मेन कार्ड में इंडोनेशियाइ एथलीट ने #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को दूसरे राउंड के शुरुआती क्षणों में फिनिश किया।

मैथिस की ये ONE में 6 मैचों में पांचवीं जीत रही। वहीं इस धमाकेदार जीत के साथ उन्होंने वर्ल्ड टाइटल की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ा दिए हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty