मार्टिन गुयेन ने किरिल गोरोबेट्स को शानदार अंदाज में हराकर जीत की लय वापस पाई

Martin Nguyen Kirill Gorobets LIGHTS OUT 1920X1280 57 768x512

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने शुक्रवार, 11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में किरिल गोरोबेट्स को तकनीकी नॉकआउट से हराकर MMA में अपने हार के सिलसिले का अंत किया।

फाइट का नतीजा तीसरे राउंड में निकला, जब गुयेन ने जबरदस्त वापसी करते हुए खतरनाक तरीके से अटैक किया।

दूसरी ओर, यूक्रेनियाई स्टार की उनके ONE Championship डेब्यू में 9 मैचों की विनिंग स्ट्रीक समाप्त हो गई है।

Martin Nguyen result at ONE: LIGHTS OUT

शुरुआत में दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे के गेम को परखा। इस बीच पहला पंच गोरोबेट्स की ओर से आया, बॉडी शॉट लगाया और इस दौरान लो-ब्लो के कारण फाइट को रोका भी गया।

फाइट के दोबारा शुरू होने पर Team Storm के स्टार ने डबल-लेग टेकडाउन स्कोर किया। वहीं गुयेन ने खुद को बचाते हुए गिलोटीन चोक लगाया और नी स्ट्राइक के साथ राइट हैंड भी लगाया।

“द सीटू-एशियन” ने फ्रंट-फुट पर रहकर पहले अपरकट और उसके बाद कई हेड एंड बॉडी कॉम्बिनेशंस लगाए। मगर राउंड के अंतिम क्षणों में गोरोबेट्स ने एक लेग किक को काउंटर करते हुए राइट स्ट्रेट लगाया, जिससे वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट नॉकडाउन भी हुए।

Martin Nguyen fights Kirill Gorobets

Sanford MMA के एथलीट ने दूसरे राउंड की शुरुआत में एक बार फिर गोरोबेट्स के गेम को परखा। दोनों ओर से खतरनाक स्ट्राइक्स लगने के बीच यूक्रेनियाई स्टार ने एक और टेकडाउन स्कोर करते हुए बैक कंट्रोल प्राप्त करने की कोशिश की, लेकिन गुयेन उससे बच निकले।

कुछ समय बाद गुयेन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए वन-टू कॉम्बिनेशन लगाया। वहीं डेब्यू कर रहे गोरोबेट्स ने डबल-लेग टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन “द सीटू-एशियन” का डिफेंस शानदार रहा।

इस दौरान एक जोरदार राइट हैंड ने गोरोबेट्स को झकझोर दिया, जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर गुयेन ने क्लीन राइट हुक लगाया।

यूक्रेनियाई एथलीट ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन गुयेन ने बॉडी शॉट लगाकर काउंटर किया। उन्होंने नी स्ट्राइक और कई पंच लगाए और राउंड के अंत से पहले मैच को समाप्त करने के बहुत करीब आ गए थे।

गोरोबेट्स फिनिश होने से तो बच गए, लेकिन मैच का परिणाम गुयेन के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था।

यूक्रेनियाई स्टार का स्टैमिना जवाब देने लगा था, वहीं सिडनी निवासी एथलीट ने उन्हें खतरनाक बॉडी शॉट्स और राइट हैंड्स लगाकर क्षति पहुंचाई।

गोरोबेट्स ने जल्दबाजी दिखाते हुए ओवरहैंड राइट का प्रयास किया, जिसे गुयेन ने आसानी से ब्लॉक कर दिया।

उसके बाद एक बॉडी शॉट के प्रभाव के बाद गोरोबेट्स ने अपने घुटने टेक लिए। हालांकि, वो अभी भी फाइट में बने रहना चाहते थे, लेकिन “द सीटू-एशियन” के दमदार लेफ्ट हैंड ने मैच को वहीं समाप्त कर दिया।

Martin Nguyen results against Kirill Gorobets

इस जीत के साथ गुयेन का रिकॉर्ड 14-5 का हो गया है, फेदरवेट रैंकिंग में तीसरे स्थान को बरकरार रखा और दिखाया कि वो अभी भी डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक हैं।

इस जीत के बाद उन्होंने ONE X के लिए पूर्व लाइटवेट किंग क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को एक ग्रैपलिंग बाउट के लिए चुनौती दी है।

ये भी पढ़ें: ONE: LIGHTS OUT – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4