ONE: FISTS OF FURY II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Mark Fairtex Abelardo at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7149 768x512

पिछले हफ्ते दुनिया के कई बेस्ट स्ट्राइकर्स ने अपने स्टैंड-अप गेम से सभी को प्रभावित किया, लेकिन इस बार छाने की बारी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स की है।

शुक्रवार, 5 मार्च को ONE: FISTS OF FURY II में ONE Championship के 10 बेस्ट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स और 2 मॉय थाई स्टार्स अपनी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स के दम पर जीत हासिल करने को बेताब हैं।

बाउट्स में काफी कुछ दांव पर लगा होगा, किसी को फायदा तो किसी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुछ अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखते हुए ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। वहीं अन्य एथलीट्स अच्छा मोमेंटम प्राप्त कर ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश पाना चाहेंगे। अंत में कुछ अपने हार के सिलसिले पर लगाम लगाना चाहेंगे।

इसलिए आइए जानते हैं ONE: FISTS OF FURY II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

अमीर अलीअकबरी और कांग जी वॉन

Amir Aliakbari takes on Kang Ji Won in an MMA fight at ONE: FISTS OF FURY II

कई महीनों के इंतज़ार के बाद ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू के लिए कमर कस चुके हैं।

खुद को “आयरन शेख” कहने वाले अलीअकबरी मेन इवेंट में अपराजित दक्षिण कोरियाई स्टार “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे।

ONE से जुड़ने के बाद ही उन्होंने ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को ललकारा था और ये भी कहा कि बेहतर होगा अगर चैंपियन बिना कुछ कहे बेल्ट उन्हें दे दें।

वेरा ने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया है इसलिए ईरानी सुपरस्टार को लगातार मैचों में जीत दर्ज कर चैंपियनशिप मैच प्राप्त करना होगा।

अलीअकबरी का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-1 का है और 70 प्रतिशत फिनिशिंग रेट है। एक बड़ी जीत उनके रिकॉर्ड को बेहतर करेगी और उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में भी शामिल करवा देगी। इस जीत से उनके पास ONE: UNBREAKABLE III में अपने ट्रेनिंग पार्टनर मेहदी बार्घी की हार का बदला पूरा करने का मौका भी होगा।

दूसरी ओर, “माइटी वॉरियर” भी ONE में अपनी लगातार दूसरी जीत के मौके को खाली नहीं जाने देना चाहेंगे।

दक्षिण कोरियाई स्टार अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे, अलीअकबरी के डेब्यू मैच में जीत के सपने को चकनाचूर करना चाहेंगे, ईरानी एथलीट्स के खिलाफ रिकॉर्ड को 2-0 और वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब भी पहुंचने की कोशिश करेंगे।

अलेक्सांद्रे मशाडो और एनातोली मालिकिन

को-मेन इवेंट में भी पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो और अपराजित रूसी स्टार एनातोली “स्पार्तक” मालिकिन के रूप में 2 हेवीवेट सुपरस्टार्स आमने-सामने होंगे।

मशाडो इससे पहले ONE लाइट हेवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें हेवीवेट डिविजन में परफॉर्म करना ज्यादा पसंद है।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्पेशलिस्ट अभी तक एलन “द पैंथर” गलानी और हिडेकी “श्रेक” सकीने जैसे नामी एथलीट्स को मात दे चुके हैं और अब रूसी स्टार के खिलाफ जीत उनके करियर को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है।

ऐसा कहना आसान है, करना उतना ही मुश्किल। मालिकिन का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 8-0 है और उनका फिनिशिंग रेट भी 100 प्रतिशत है।

“स्पार्तक” अपने दोनों रिकॉर्ड्स को बरकरार रखते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

रयोगो टाकाहाशी और टांग काई

शुक्रवार को फेदरवेट कॉन्टेस्ट में जापानी एथलीट रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी और चीन के उभरते हुए स्टार टांग काई ONE एथलीट रैंकिंग्स में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

दोनों बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स हैं, दोनों को अच्छा मोमेंटम प्राप्त है और कई नॉकआउट जीत भी अपने नाम कर चुके हैं।

टाकाहाशी अपने पिछले 10 में से 9 मुकाबलों को जीत चुके हैं और उनके नाम 10 नॉकआउट जीत भी हैं। दूसरी ओर टांग 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, 9 बाउट्स को नॉकआउट से जीता है और अपने करियर में कभी फिनिश नहीं हुए हैं।

एक और नॉकआउट जीत उन्हें ONE फेदरवेट रैंकिंग्स में बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

साथ ही चीन और जापानी की प्रतिद्वंदिता को देखते हुए दोनों एथलीट्स अपने-अपने देश का नाम रोशन करना चाहेंगे।



योशिकी नाकाहारा और रुसलान एमिलबेक ऊलू

Yoshiki Nakahara fights Ruslan Emilbek Uulu in a featherweight MMA matchup at ONE: FISTS OF FURY II on 5 March

ONE: FISTS OF FURY II के इस फेदरवेट मुकाबले में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

टाकाहाशी के हमवतन एथलीट योशिकी नाकाहारा को अपराजित किर्ग सुपरस्टार रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू की चुनौती से पार पाना होगा।

जापानी स्टार एक समय पर 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे, लेकिन मई 2019 में #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन ने उसे समाप्त कर दिया था। उसके बाद पैर में आई चोट के कारण नाकाहारा को काफी समय तक बाहर भी बैठना पड़ा।

नाकाहारा अब वापसी कर रहे हैं और खुद को दोबारा से फेदरवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवाने को बेताब हैं।

ऊलू अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखने के अलावा प्रोमोशनल डेब्यू मैच में जीत दर्ज करते हुए पूरे डिविजन को सावधान करना चाहेंगे।

हान ज़ी हाओ और एडम नोइ

कार्ड में शामिल एकमात्र मॉय थाई बाउट में तगड़ा एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी, जिसमें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ का सामना एडम नोइ से होगा।

दोनों के पास पाने को बहुत कुछ होगा, खासतौर पर चीनी स्टार के लिए।

हान का ये दसवां ONE Super Seris मैच होगा और इसमें जीत दर्ज कर वो बेंटमवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत के मामले में अपने पुराने प्रतिद्वंदी और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ की बराबरी कर लेंगे।

एक नॉकआउट जीत के साथ हान ONE Super Series के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट जीत हासिल करने वाले एथलीट बन जाएंगे, फिलहाल वो इस मामले में 2-स्पोर्ट स्ट्रॉवेट चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ के साथ बराबरी पर हैं।

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के 6 सेकंड में आए नॉकआउट के रिकॉर्ड को तोड़कर ही नोइ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। अगर वो हान को हरा पाए तो ये ONE Super Series में लगातार दूसरी जीत होगी, जो उन्हें रैंकिंग्स में फायदा पहुंचा सकती है।

मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो और एमिलियो उरूतिया

Mark Fairtex Abelardo fights Emilio Urrutia in an MMA bantamweight match at ONE: FISTS OF FURY II

शो की शुरुआत 2 टॉप लेवल के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स की भिड़ंत से होगी।

फिलीपीनो-कीवी एथलीट मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो 2 मैचों में लगातार हार चुके हैं और हाल ही में अपने करियर में उन्हें पहली बार सबमिशन से हार मिली थी। लेकिन इस कमजोरी पर वो Fairtex Traning Center में टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स की मदद से विजय प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

दूसरी ओर, अमेरिकी एथलीट एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया लगातार 3 बाउट्स में हार झेल चुके हैं, बैंकॉक Fight Lab में ट्रेनिंग करते हैं और फेदरवेट से बेंटमवेट डिविजन में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्हें परफॉर्म करना अधिक पसंद है।

दोनों हार के दौर को भुलाते हुए जीत की लय में वापसी करने के लिए प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों आपको ONE: FISTS OF FURY II को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34