5 कारण क्यों आपको ONE: FISTS OF FURY II को जरूर देखना चाहिए

Emilio Urrutia IMG_1094 768x512

ONE: FISTS OF FURY II का आयोजन कुछ ही दिन दूर रह गया है और फैंस धमाकेदार एक्शन को देखने के लिए इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं।

शुक्रवार, 5 मार्च को शो को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें स्ट्राइकर्स से लेकर रेसलर्स तक और फ्लाइवेट से लेकर हेवीवेट एथलीट्स तक, सभी 6 बाउट्स में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको ONE: FISTS OF FURY II को जरूर देखना चाहिए।

#1 टॉप हेवीवेट सुपरस्टार का डेब्यू

Amir Aliakbari takes on Kang Ji Won in an MMA fight at ONE: FISTS OF FURY II

ONE के हेवीवेट डिविजन से हाल ही में कई नए एथलीट्स जुड़े हैं और अगले इवेंट को हेवीवेट स्टार्स ही हेडलाइन करने वाले हैं।

ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले मुकाबले में “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन का सामना करेंगे।

5 फरवरी को ONE: UNBREAKABLE III में दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार ने अलीअकबरी के हमवतन एथलीट मेहदी बार्घी को हराकर अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रखा था। अब अलीअकबरी को भी हराकर इस स्ट्रीक को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।

अलीअकबरी अभी तक कई टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स का सामना कर चुके हैं, 10-1 का रिकॉर्ड है, जिनमें 7 जीत नॉकआउट से आई हैं और अब खुद को ग्लोबल स्टेज पर टॉप वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर बनाना चाहते हैं।

दूसरी ओर, पूर्व ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो हेवीवेट डिविजन में वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और इस बार उनका सामना अपराजित रूसी स्टार एनातोली “स्पार्तक” मालिकिन से होगा।

मशाडो ने 9 में से 8 जीत अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करते हुए दर्ज की हैं, वहीं मालिकिन ने अभी तक अपने सभी आठ मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है।

ये सभी एथलीट्स ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच चाहते हैं।

#2 फेदरवेट एथलीट्स के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

Japanese MMA star Ryogo Takahashi fights South Korean blue-chip prospect Yoon Chang Min at ONE: INSIDE THE MATRIX IV

बाउट कार्ड में 4 फेदरवेट एथलीट्स अपनी ताकत, तेजी और जबरदस्त स्टैमिना से सभी को प्रभावित करने को बेताब हैं।

रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी ने अपनी 14 में से 10 जीत अपने अपोनेंट को नॉकआउट करते हुए हासिल की हैं और उनके प्रतिद्वंदी टांग काई ने 11 में से 9 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

योशिकी नाकाहारा ने 7 मैचों को फिनिश किया है, वहीं अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे अपराजित किर्ग स्टार रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू ने ना केवल लगातार 12 जीत दर्ज की बल्कि उनमें से 9 को आखिरी बैल बजने से पहले ही फिनिश कर दिया था।

इन मुकाबलों में बेहतरीन स्किल्स और शारीरिक क्षमता वाले एथलीट्स के बीच तगड़ा एक्शन देखे जाने की पूरी उम्मीद है।

बड़े स्टार्स से भरे फेदरवेट डिविजन में मात्र एक हार किसी एथलीट के मोमेंटम पर गहरा प्रभाव छोड़ सकती है इसलिए सभी कंटेंडर्स जीत का हर संभव प्रयास करते हुए नजर आएंगे।



#3 दो आक्रामक स्टाइल्स वाले एथलीट्स की भिड़ंत

210305 SG MU 1920x1080px FairtexVSUrrutia.jpg

न्यूज़ीलैंड के मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो पटाया में स्थित Fairtex Traning Center में ट्रेनिंग करते हैं, वहीं एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया Bangkok Fight Lab के मेंबर हैं।

दोनों थाईलैंड में रह रहे हैं और उनका स्टाइल भी एक-दूसरे से काफी हद तक मेल खाता है।

एबेलार्डो को आक्रामक अंदाज में अपने प्रतिद्वंदियों पर अटैक करना बहुत पसंद है। दूसरी ओर, उरूतिया को भी लोग देखते आए हैं कि वो बैकफुट पर जाने वाले एथलीट नहीं हैं।

उरूतिया ONE Championship में पहली बार बेंटमवेट डिविजन में कदम रख रहे हैं, उनकी ठोड़ी और ताकतवर मूव्स अब और भी अधिक प्रभावशाली साबित हो सकते हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं कि “टायसन” उनकी हर एक स्किल की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

#4 टॉप MMA स्किल्स देखने को मिलेंगी

Mark Fairtex Abelardo knees Ayideng Jumayi at ONE DAWN OF VALOR

ONE: FISTS OF FURY में जबरदस्त स्ट्राइकिंग मुकाबलों के बाद इस बार कार्ड में 5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स को शामिल किया गया है।

इसका मतलब फैंस को इस बार हर तरह का गेम देखने को मिलेगा। रेसलिंग और BJJ से लेकर मॉय थाई, बॉक्सिंग और कराटे तक सभी तरह के मूव्स इस्तेमाल किए जाएंगे।

कई तरीकों से हार और जीत हो सकती है इसलिए हर एक मैच में फैंस की दिलचस्पी बनी रहेगी।

5 मार्च के मुकाबलों में लोगों को स्लैम, चोक, जॉइंट लॉक या किसी अन्य तरीके से भी बाउट का अंत देखने को मिल सकता है।

#5 एक धमाकेदार मॉय थाई मुकाबला

Han Zi Hao attacks Kongsak PK.Saenchaimuaythaigym at ONE MASTERS OF FATE

5 मैच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स नियमों के तहत होंगे, वहीं कार्ड में एक ONE Super Series मॉय थाई कॉन्टेस्ट भी शामिल है, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखा जा सकता है।

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ रैंकिंग्स में प्रवेश कर चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के करीब पहुंचना चाहते हैं।

उन्हें 2 साल पहले नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ सबसे पहली बेंटमवेट टाइटल बाउट में हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन चीनी स्ट्राइकर ने उस हार से सबक लेते हुए खुद को और भी मजबूत बनाया है।

हान ने पिछले साल अक्टूबर में मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद को नॉकआउट कर धमाकेदार अंदाज में जीत की लय वापस प्राप्त की थी।

लेकिन इस बार उनका सामना एडम नोइ से होगा, जिन्होंने अपने ONE Super Series डेब्यू में लियो पिंटो को हराकर सभी को चौंका दिया था।

21 वर्षीय फ्रेंच-अल्जीरियाई स्ट्राइकर मॉय थाई के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को हराकर डिविजन के टॉप 5 एथलीट्स में जगह बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अलीअकबरी ने कांग को नॉकआउट और वेरा को हेवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का प्लान बनाया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48