ONE: FISTS OF FURY II के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Tang Kai DC 2898 768x512

इस शुक्रवार, ONE: FISTS OF FURY II में 2 हेवीवेट कॉन्टेस्ट फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके अलावा भी कार्ड में टॉप लेवल के मार्शल आर्टिस्ट्स शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हेवीवेट के अलावा अन्य डिविजन के मुकाबलों में और भी तगड़ा एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

वर्ल्ड-क्लास स्किल्स, बेहतरीन शारीरिक क्षमता और एथलीट्स की प्रतिबद्धता अगले इवेंट को और भी मनोरंजक बना रही है। इसलिए यहां जानिए ONE: FISTS OF FURY II के 3 मुकाबलों के बारे में जो आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करने चाहिए।

#1 रयोगो टाकाहाशी Vs. टांग काई

Japanese MMA star Ryogo Takahashi fights South Korean blue-chip prospect Yoon Chang Min at ONE: INSIDE THE MATRIX IV

रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी और टांग काई वैसे तो मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स हैं, लेकिन स्ट्राइकिंग उनका सबसे बड़ा हथियार है।

दोनों खतरनाक फेदरवेट स्टार्स की कुल जीत 25 हैं, जिनमें से 19 उन्होंने नॉकआउट से दर्ज की हैं। इसलिए दोनों के बीच स्टैंड-अप गेम में कड़ी टक्कर का देखा जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

टाकाहाशी के दोनों हाथों में गज़ब की ताकत है और किसी भी क्षण बाउट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं, साथ ही उनकी लो किक्स भी बेहद प्रभावशाली होती हैं।

दूसरी ओर, काई भी पंच लगाने में पीछे नहीं हैं, लेकिन अपने प्रतिद्वंदी से उलट चीनी एथलीट मूवमेंट करते हुए पंच और किक्स लगाते हैं।

संभावनाएं हैं कि Krazy Bee टीम के स्टार “काइटाई” फ्रंटफुट पर रहकर टांग काई को क्षति पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा करते हुए उन्हें हर बार टांग की प्रभावशाली किक्स का प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

दोनों अभी तक ग्लोबल स्टेज पर बेहतरीन अंदाज में नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं इसलिए 2 स्ट्राइकर्स की इस भिड़ंत से यह पता चल सकेगा कि इनमें से कौन बेहतर स्ट्राइकर है।



#2 योशिकी नाकाहारा Vs. रुसलान एमिलबेक ऊलू

Yoshiki Nakahara DC 9890.jpg

अपराजित एथलीट रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू अभी तक अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी यानी योशिकी नाकाहारा का सामना करेंगे।

किर्ग स्टार का रिकॉर्ड 12-0 का है और अपने 9 प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं। उनके नाम 5 नॉकआउट और 4 सबमिशन जीत हैं, जो दर्शाता है कि उनके पास कई तरह के मूव्स हैं।

“स्नो लैपर्ड” की स्ट्राइकिंग, रेसलिंग अच्छी है और उनका ग्राउंड एंड पाउंड अटैक भी बहुत खतरनाक होता है। वो किसी भी स्थिति में रहते हुए अपने अपोनेंट को क्षति पहुंचा सकते हैं।

वहीं नाकाहारा के पास ना केवल वर्ल्ड-क्लास स्किल्स हैं बल्कि अनुभव उन्हें ऊलू पर बढ़त बनाने में मदद कर सकता है। जापानी साउथपॉ एथलीट ने फरवरी 2019 में ONE: CLASH OF LEGENDS में एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया को स्ट्राइकिंग के दम पर ही मात दी थी, इसके अलावा वो जूडो में ब्लैक बेल्ट होल्डर भी हैं।

Mach Dojo के स्टार अभी तक अपने 6 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट कर चुके हैं, इसलिए “स्नो लैपर्ड” अगर अपनी पहली हार से बचना चाहते हैं तो उन्हें लगातार मूवमेंट करते रहना होगा।

ये मुकाबला किसी भी क्षण समाप्त हो सकता है और दोनों कोई भी गलती करने से बचना चाहेंगे।

#3 मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो Vs. एमिलियो उरूतिया

Mark Fairtex Abelardo strikes down China's Ayideng Jumayi in Jakarta, Indonesia in October 2019

शो की शुरुआत मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो और एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया के मुकाबले से होगी।

एबेलार्डो स्टैंड-अप गेम में रहना पसंद करते हैं। खासतौर पर खुद से कद में छोटे एथलीट्स को बॉक्सिंग की मदद से क्षति पहुंचाते हैं और इस दौरान खतरनाक एल्बोज़ लगाना भी नहीं भूलते।

Fairtex टीम के मेंबर के नाम 11 नॉकआउट जीत हैं और अपने प्रतिद्वंदी के डिफेंस को भेदना उनकी सबसे बड़ी खासियत रही है।

दूसरी ओर, उरूतिया अपने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु गेम की मदद से कई सबमिशन जीत अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन ONE में आने के बाद उनकी स्ट्राइकिंग में भी सुधार आया है।

जनवरी 2018 में ONE: GLOBAL SUPERHEROES में उन्होंने ब्रूनो पुची को नॉकआउट कर दिखाया कि वो क्या करने में सक्षम हैं।

“द हनी बैजर” अपनी दोनों स्किल्स का मिश्रण करते हुए “टायसन” की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। दोनों एथलीट्स किसी भी पोजिशन में रहकर दमदार अटैक करने की काबिलियत रखते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों आपको ONE: FISTS OF FURY II को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34